एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025: मेष, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए मिलेगा प्यार, पढ़ें अन्य राशियों का भी हाल, 21 मई का राशिफल

Rashifal Today 21 May 2025: 21 मई का दिन बहुत शुभ है, जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)
चंद्रमा की 11वें भाव में स्थिति आपके लिए शुभ संकेत लेकर आई है. इस सप्ताह आप अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश करेंगे. घर में बड़े-बुजुर्गों द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करके आप परिवार में आदर्श बन सकते हैं. वर्कप्लेस पर भाग्य आपके साथ रहेगा, और मेहनत का फल भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और स्टूडेंट्स अपनी होमसिकनेस से उबर कर पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे. व्यवसाय में निवेश करने वाले जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. स्पोर्ट्स पर्सन को पारिवारिक सहयोग मिलेगा जिससे उनका आत्मबल बढ़ेगा.
उपाय: प्रतिदिन शाम को दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)
इस सप्ताह आप वर्कोहोलिक मूड में रहेंगे. कार्यस्थल पर अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखें. दोपहर बाद स्थितियाँ बदल सकती हैं. लग्ज़री जीवन की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन संतुलन रखना आवश्यक होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी. व्यापारी वर्ग को अच्छी आमदनी हो सकती है, और जिनके पास पूंजी है, वे बड़े निवेश के बारे में सोच सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से स्किन से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें.
उपाय: माँ लक्ष्मी के समक्ष शुक्रवार को गुलाबी फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)
चंद्रमा की 9वीं स्थिति भाग्य को मजबूत बना रही है. इस सप्ताह प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आप मैनेजमेंट की योग्यता दिखा पाएंगे. व्यवसाय में रुके हुए काम पूरे होंगे और ग्रुप स्टडी से स्टूडेंट्स को लाभ होगा. जीवन में कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं, विशेषकर घर से संबंधित वस्तुएं खरीदने में. जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या है, वे सचेत रहें.
उपाय: बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)
इस सप्ताह पारिवारिक तनाव और शारीरिक थकान की स्थिति बन सकती है. स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, और संतान के व्यवहार में परिवर्तन से आप चिंतित हो सकते हैं. वर्कप्लेस पर मल्टीटास्किंग की आवश्यकता होगी लेकिन संयम जरूरी है. पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है. क्रोध और आलस्य के कारण व्यापार में लाभ हाथ से निकल सकता है.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और चावल दान करें.

सिंह राशि (Leo)
सप्ताह साझेदारी के बिजनेस में सफलता देने वाला है. नए सौदे होंगे और यात्राओं से भी लाभ मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाना भी संभव है. जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे, लेकिन गुस्से से बचना होगा. ऑफिस में प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन में बॉस का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी और दोस्तों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी.
उपाय: रविवार को गुड़ और गेहूं दान करें और सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या राशि (Virgo)
ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं से इस सप्ताह छुटकारा मिलेगा. आपकी वाणी और व्यवहार कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगा. व्यवसाय में अचानक लाभ के योग हैं. जीवनसाथी के सहयोग से करियर में प्रगति होगी. आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए.
उपाय: बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें.

तुला राशि (Libra)
इस सप्ताह आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. ऑफिस में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. प्रोडक्ट क्वालिटी में गिरावट न आने दें. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. रिसर्च स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ है. आँखों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा. स्पोर्ट्स पर्सन अच्छे प्रदर्शन से कोच की पसंद बन सकते हैं.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमलगट्टा अर्पित करें और 108 बार "श्रीं" बीज मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. पार्टनर की राय को महत्व दें और वाणी में मधुरता रखें. व्यवसाय में विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा. ऑफिस में अपने कार्यों का रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य में थकान और जोड़ों में दर्द हो सकता है. बड़ों की बात मानना लाभकारी रहेगा.
उपाय: मंगलवार को रक्त दान करें या हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius)
इस सप्ताह आप बहनों के साथ संबंधों पर ध्यान दें. वर्कप्लेस पर सजगता आपको सफलता दिलाएगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं. एंसेस्ट्रल बिजनेस में लाभ होगा. चिड़चिड़ेपन से दूरी बनाएं और संयम से पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएं. पार्टनरशिप बिजनेस में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं जिस कारण बिजनेसमैन के दिन कुछ दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं.
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई दान करें और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें.

मकर राशि (Capricorn)
पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें. ऑफिस में सराहना और प्रमोशन की संभावना है. परिवार में बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा. साझेदारी वाले व्यापार में डॉक्युमेंट्स की संभाल जरूरी है. सेहत को लेकर दिनचर्या नियमित रखें. पेरेंट्स से प्यार भरी बहस हो सकती है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उसके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है. पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेसमैन पार्टनरशिप डॉक्युमेंट संभालकर रखें, क्योंकि इसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है.
उपाय: शनिवार को काले तिल और तेल का दान करें और पीपल पर जल चढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)
आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है, फिर भी व्यापार में पुराने ग्राहकों से लाभ होगा. ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है. प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को सफलता मिल सकती है. परिवार में वाणी को लेकर विवाद से बचें. सेहत में इन्फेक्शन की संभावना है. अगर आप करियर रिलेटेड कोई डिसीजन लेना चाहते हैं, तो इस दिन रुकना उनके लिए उचित होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके फेवर में नहीं है. घर से जुड़े जो भी बड़े काम पेंडिंग चल रहे थे, उनके पूरे होने की र्स्टाटिंग आज से कर सकते हैं.
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंद को चप्पल दान करें.

मीन राशि (Pisces)
नए संपर्कों के कारण काम में रुकावट आ सकती है. निर्णय लेने में वरिष्ठों की राय लें. जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. कामकाज में सराहना मिलेगी लेकिन अहंकार से बचें. आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है, और पीठ या कमर दर्द परेशान कर सकता है. लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ तालमेल बनाकर भी चले, कठिन समय में उनके सहयोग से आपके बहुत से काम बनेंगे. ऑफिस में कार्यकुशलता की सराहना होगी, लोगों से प्रशंसा बटोरने के बाद अहंकार करने से बचना होगा.
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 15 July 2026: मकर राशि वालों की लव लाइफ में लौटेगा रोमांस, जीवनसाथी पूरा कर सकता है दिल की पुरानी ख्वाहिश
मकर राशि वालों की लव लाइफ में लौटेगा रोमांस, जीवनसाथी पूरा कर सकता है दिल की पुरानी ख्वाहिश
Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget