एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: मेष, सिंह राशि वालों को आज मिल सकता है धोखा, पढ़ें अन्य राशियों का भी हाल, 14 मई का राशिफल

Rashifal Today 14 May 2025: 14 मई का दिन बहुत शुभ है, जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में. पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से पारिवारिक और कार्यक्षेत्र दोनों में मानसिक अस्थिरता रह सकती है. व्यापार में किसी नज़दीकी का धोखा मिल सकता है और वर्कस्पेस पर भागदौड़ बढ़ेगी. परिवार के कुछ सदस्य पीछे से आलोचना कर सकते हैं जिससे मन व्यथित रहेगा. दाम्पत्य जीवन में संवाद की कमी टकराव पैदा कर सकती है. फैमिली, कोच एंड सीनियर्स का प्रेशर  रहेगा. किसी खास के साथ किसी कारण से ट्रैवलिंग का प्लान कैंसिल हो सकती है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें और बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें.

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा सप्तम भाव में है जिससे दाम्पत्य जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं, पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है.  कार्यस्थल पर अधिक वर्कलोड के चलते थकावट महसूस होगी. नौकरीपेशा को अपने समय का सही नियोजन करना होगा. व्यापारियों को लाभकारी अवसर मिल सकते हैं.फैमिली के बड़े डिसिजन बड़ों की उपस्थिति में सॉल्व करने में सफल होंगे. मेहनत के दम पर सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे.

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. जीवनसाथी को पीले वस्त्र भेंट करें.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा षष्ठ भाव में होने से पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं और बिजनेस में क्लाइंट सन्तुष्ट दिखेंगे. छात्रों के लिए सफलता की राह प्रशस्त होगी. लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जॉब में परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास से प्रमोशन के चांसेज बन सकते है. लव एंड मैरिड लाइफ में आपका बिहेवियर रिलेशनशिप को बेहतर बनाएंगा. बिजनेस की तो कस्टमर्स की सुविधाओं पर आपको पैनी निगाह रखनी होगी.

उपाय- माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें. जरूरतमंद को दवाइयां दान करें.

कर्क राशि (Cancer)-
पंचम भाव में चन्द्रमा से परिवार और संतान सुख मिलेगा. ऑफिस में कार्यशैली में बदलाव से लाभ होगा. विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है. बिजनेस में भागीदारी से लाभ संभव है. वर्कस्पेस पर अपनी वर्किंग स्टाइल को में कुछ परिवर्तन लाएंगे जिससे आपकी तरक्की की संभावना बढ़ेगी. फैमिली में हो रहे कुछ बदलाव को आप आसानी से हैंडल कर लेंगे.

उपाय- घर के मंदिर में दीपक जलाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें.

सिंह राशि (Leo)-
चतुर्थ भाव में चन्द्रमा से प्रॉपर्टी संबंधी विवाद की आशंका है. कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें. करियर के निर्णयों में उलझन रहेगी. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. करियर चॉइस कन्फ्यूजन को लेकर स्टूडेंट्स का स्टडी से ध्यान भटक सकता है. लव एंड मैरिड लाइफ में आप स्वयं को समस्याओं से घिरे हुए पाएंगे. चेस्ट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे.

उपाय- तिल के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाएं. अपने पितरों को याद करें और श्राद्ध करें.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा तृतीय भाव में होने से साहस और संपर्कों में वृद्धि होगी. बिजनेस में विस्तार की संभावना है. नई शाखा खोलने का समय उत्तम है. लव लाइफ मधुर रहेगी. सोशियल लेवल पर एक्टिव रहने से आपके कॉन्टेक्ट बढ़ेंगे जो आपके कार्य को बड़े स्तर पर ले जाने में सहायक होंगे. पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी प्रोबलम का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाएंगे.

उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें.

तुला राशि (Libra)-
द्वितीय भाव में चन्द्रमा से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. व्यापार में धन आएगा और नई टेक्नोलॉजी अपनाने से लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन रोमांटिक रहेगा. फैमिली लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए गंभीर विषयों पर दूसरों से राय अवश्य लें. लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ किसी होटल या रूफ टॉप पर कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है. वर्कस्पेस पर आप नहीं आप काम बोलेगा, जो विरोधियों में जलन पैदा करेगा.  

उपाय- माँ लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और “श्री सूक्त” का पाठ करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा आपकी राशि में है जिससे मन में अस्थिरता रहेगी. व्यापार में पत्नी के सहयोग से लाभ होगा. लव लाइफ को समय देना आवश्यक है. कुछ कन्फ्यूजन रह सकता है. बिजनेस हैंडल करने में पत्नी का सहयोग लें, उनका सहयोग आपको अपेक्षित मुनाफा कराने में मदद करेगा. ऑफर एंड डिस्काउंट का सही यूज करके बिजनेस को टॉप लेवल पर लाने में आप सफल होंगे. मैरिड लाइफ पर फोकस करना होगा उसके लिए भी समय निकालना होगा.

उपाय- शिव मंदिर में जल अर्पण करें. नीम के पत्तों से स्नान करें.

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा द्वादश भाव में खर्चों की अधिकता होगी. कार्यस्थल पर कोई नज़दीकी आपके कागजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है. परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. पार्टनरशिप कॉलेबोरेशन गड़बड़ा जाने से ऑफिशियली डॉक्युमेंट का दुरूपयोग किसी करिबी द्वारा किया जा सकता है. पॉलिटिकल लेवल पर आपका एनर्जी लेवल डाउन रहेगा. स्टूडेंट्स का रिजल्ट नॉर्मल रहेगा जितनी वह उम्मीद कर रहे थे उतना नहीं बनने से वो डिप्रेशन में जा सकते है.

उपाय- "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें. केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर राशि (Capricorn)-
एकादश भाव में चन्द्रमा से आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. व्यापार में नया सौदा फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक जीवन में सरप्राइज़ मिल सकता है. स्टूडेंट्स स्टडी में अपने टैलेंट एंड गाइडेंस से अपने ड्रीम को अचीव करने में सफल होंगे. फैमिली में किसी खास से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है. बिजनेसमैन की कोई बड़ी डिल कन्फर्म हो सकती है, इनवेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए समय उपयुक्त है.

उपाय- काली उड़द और तिल का दान करें. शनि मंदिर में दीपक लगाएं. 

कुंभ राशि (Aquarius)-
दशम भाव में चन्द्रमा से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है. पर्सनल और प्रोफेशनल ट्रैवलिंग लाभकारी सिद्ध होगी. सोशियल लेवल पर आप एक्टिव रहेंगे जिससे आपकी फेन फॉलोविंग में बढ़ोतरी होगी. एम्प्लॉइड पर्सन को अपनी अनावश्यक रूप से खर्च होने वाली ऊर्जा को बचाना चाहिए, ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना आपके लिए बेहद जरूरी है. सेहत पर फोकस करने की जरूरत है क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.

उपाय- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें. गाय को हरा चारा खिलाएं.

मीन राशि (Pisces)-
नवम भाव में चन्द्रमा से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. नई डील फाइनल हो सकती है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करके आप सारी टेंशन दूर होगी. हेल्थ के मामले में आप फिजिकल एंड मेंटली फिट तब ही रहेंगे जब आप डेली रूटीन में वर्कआउट करते है. एम्प्लॉइड पर्सन ने न्यू जॉब जॉइन की है, उन्हें ऑफिस में उपस्थिति सही समय में दर्ज करानी चाहिए जिससे आप का रिकॉर्ड साफ सुथरा बना रहे. फैमिली के साथ किसी रिलेटिव के यहां किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने के लिए प्लानिंग बन सकती है.

उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें. केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं.

Shadashtak Yoga: षडाष्टक योग मई में कब बन रहा है, शनि की राशि में राहु मंगल किसे परेशान करेंगे ?

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget