एक्सप्लोरर

Samsaptak Yog: समसप्तक योग क्या होता है ? मई में ये कब से शुरू हो रहा है, किन राशियों को मिलेगा लाभ

Rahu Ketu Gochar Samsaptak Yog: ज्योतिष शास्त्र में समसप्तक योग को बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है जब ग्रहों की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति को इसका पूर्ण रूप से लाभ मिलता है. राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है.

Samsaptak Yog: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के योग का महत्व हैं क्योंकि इनका असर मानव जीवन पर गहराई से पड़ता है. ऐसा ही एक समसप्तक योग है. जब दो ग्रह आमने सामने होते हैं तो ये शक्तिशाली योग बनता है. ऐसे में मई में समसप्तक योग कब बन रहा है, किन ग्रहों की युति से इसका निर्माण होगा और किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ यहां जानें.

क्या होता है समसप्तक योग ?

समसप्तम योग एक ज्योतिषीय योग है जो तब घटित होता है जब दो ग्रह आमने सामने 180 डिग्री पर होते हैं. जब ग्रह आपस में अपनी सातवीं पूर्ण दृष्टि से एक-दूसरे को देखते हैं तब समसप्तक योग बनता है. दो ग्रहों का एक दूसरे से समस्पतक होना ही योग बना है.

समसप्तक वैसे तो एक शुभ योग होता है, लेकिन शुभ-अशुभ ग्रहों की युति के कारण इसके शुभाशुभ फल में भी बदलाव आता है. इस योग का फल इस बात पर निर्भर करता है कि यह किन ग्रहों की युतियों, किन लग्न और किन-किन ग्रह योगों से बन रहा है.

समसप्तक योग का प्रभाव

जब समसप्तक योग बनता है तो वो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डालता है. खासकर रिश्तों और साझेदारी के मामलों में, जीवन में घटने वाली घटनाओं में इसका योगदान काफी होता है. व्यक्ति करियर में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण चीजें प्राप्त होती हैं.

समसप्तक योग मई 2025 में कब?

इस साल 18 मई 2025 को राहु-केतु का गोचर हो चुका है. ये दोनों पापी ग्रह छाया ग्रह हैं. ये विपरीत दिशा में रहते हैं. इस साल मई में राहु ने कुंभ राशि तो केतु ने सिंह राशि में प्रवेश किया है. ऐसे में इन ग्रहों के गोचर से समसप्तक योग का निर्माण हो चुका है. ऐसे में जान लें किन राशियों पर इस योग का सकारात्क असर देखने को मिलेगा.

समसप्तक योग से किन राशियों को लाभ

मेष राशि - आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होने के संकेत हैं. निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं. बिजनेस में धन लाभ हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रिश्तों में बेहतरी आएगी. पैत्तक संपत्ति से लाभ होगा.

मिथुन राशि - जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान कोई अच्छा मार्ग मिल सकता है. उनकी इच्छाएं इस अवधि में पूरी होंगी. नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत 2025 में कब, क्यों विवाहिता के लिए खास है ये पर्व जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल
Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल, पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Numerology: गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर 2026 में रिश्ते, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव? जानें तुला राशि का छमाही राशिफल
तुला राशि वालों, अगले 6 महीने बदल सकते हैं रिश्ते और करियर! पढ़ें पूरा छमाही राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: कर्क संक्रांति, सिद्धि योग और दक्षिणायन का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज गुरुवार को कर्क संक्रांति और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget