एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत की इस पूजन विधि से पापों का होता है नाश, होती है मोक्ष की प्राप्ति

Pradosh Vrat Puja: पुराणों में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है. माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से दो गायों को दान करने का पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन की पूजा प्रदोष काल में की जाती है.

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत महीने में दो बार कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आता है. कुछ लोग महीने में एक ही प्रदोष व्रत करते हैं तो कुछ लोगो दोनों ही व्रत रखते हैं. भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत बहुत ही उत्तम माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि  प्रदोष व्रत रखने वाला व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से निकल कर मोक्ष की प्राप्ति करता है. यह व्रत करने से उत्तम लोक की प्राप्ति होती है. 

1 जून, गुरुवार के दिन शु्क्ल पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत के दिन विधीपूर्वक शिव पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है. आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत की सही पूजन विधि क्या है.

प्रदोष व्रत की पूजन विधि

प्रदोष व्रत करने के लिए सबसे पहले आप त्रयोदशी के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं. स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. अब बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप, गंगाजल आदि से भगवान शिव की पूजा करें. इस व्रत में भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है. पूरे दिन उपवास रखने के बाद सूर्यास्त से कुछ देर पहले दोबारा स्नान करना चाहिए. स्नान के बाद सफेद रंग का वस्त्र धारण करें.

अब स्वच्छ जल या गंगा जल से अपने पूजा स्थल को शुद्ध कर लें. गाय के गोबर से मंडप तैयार कर लें. पांच अलग-अलग रंगों की मदद से मंडप में रंगोली बना लें. पूजा की सारी तैयारी करने के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में मुंह करके कुशा के आसन पर बैठ जाएं और भगवान शिव के मंत्र 'ऊँ नम: शिवाय' का जाप करें.  इसके बाद शिव को जल चढ़ाएं.

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है.सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल के समय महादेव कैलाश पर्वत के रजत भवन में नृत्य करते हैं. जो भी व्यक्ति यह व्रत करता है उसका कल्याण होता है. माना जाता है कि प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का कष्ट मिट जाते हैं. यह व्रत हर संकट से छुटकारा दिलाता है. 

ये भी पढ़ें

किन मूलांक वालों के लिए नया सप्ताह शुभ, किन्हें रहना होगा सावधान, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget