एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2025 Date: चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग, श्राद्ध से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद! जानें सही विधि और लाभ

Pitru Paksha 2025 Date: इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध व पूर्ण चंद्र ग्रहण से होगी. इन 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान से पितृ शांति व पितृ दोष मुक्ति के उपाय जानें.

Pitru Paksha 2025 Date: इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू होगा, जो पूर्णिमा तिथि है, और 21 सितंबर 2025 को सर्व पितृ अमावस्या पर समाप्त होगा.

इस अवधि में पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, अमेरिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत में यह ग्रहण संपूर्ण रूप से दिखाई देगा, जिससे इसका धार्मिक प्रभाव और बढ़ जाएगा.

पितरों का महत्व: हमारे पूर्वज यानी पितर भी देवी-देवताओं की तरह जीवन में सुख, शांति और मंगल कार्यों में योगदान देते हैं. मान्यता है कि वे पितृलोक में रहते हैं, लेकिन पितृ पक्ष के 15 दिनों के लिए धरती पर आते हैं. इन दिनों में श्रद्धा और विधि से तर्पण, अर्पण और दान करने की परंपरा है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और वे तृप्त होकर आशीर्वाद दें.

श्राद्ध और तर्पण का सही समय
देवताओं की पूजा जहां सुबह या शाम को होती है, वहीं पितरों के लिए दोपहर का समय श्रेष्ठ है. सुबह स्नान और नित्यकर्म के बाद, दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच तर्पण और अर्पण करना सबसे उचित माना गया है. इस समय किया गया कर्म पितरों तक जल्दी पहुंचता है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

पितृ दोष से जुड़ी मान्यता
जो लोग पितरों का सम्मान नहीं करते या पितृ पक्ष में उन्हें याद नहीं करते, उनकी कुंडली में पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है. इसके कारण जीवन में रुकावटें, आर्थिक समस्याएं, वैवाहिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां हो सकती हैं. इसीलिए पितृ पक्ष के 15 दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

पितरों के लिए क्या करें?

  • तिल, कुशा और जल से तर्पण करें.
  • ब्राह्मण को भोजन करवाएं और दान दें.
  • अनाथ, गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें.
  • घर में अनावश्यक विवाद से बचें और शांत वातावरण रखें.

पितृ पक्ष 2025: सभी श्राद्ध तिथियां (Shradh 2025 Date)

  • 7 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध
  • 8 सितंबर – प्रतिपदा श्राद्ध
  • 9 सितंबर – द्वितीया श्राद्ध
  • 10 सितंबर – तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध
  • 11 सितंबर – पंचमी श्राद्ध
  • 12 सितंबर – षष्ठी श्राद्ध
  • 13 सितंबर – सप्तमी श्राद्ध
  • 14 सितंबर – अष्टमी श्राद्ध
  • 15 सितंबर – नवमी श्राद्ध
  • 16 सितंबर – दशमी श्राद्ध
  • 17 सितंबर – एकादशी श्राद्ध
  • 18 सितंबर – द्वादशी श्राद्ध
  • 19 सितंबर – त्रयोदशी श्राद्ध
  • 20 सितंबर – चतुर्दशी श्राद्ध
  • 21 सितंबर – सर्व पितृ अमावस्या
  • 22 सितंबर – मातामह (नाना) श्राद्ध

पितृ पक्ष में क्या न करें?

  • घर में मांसाहार, मदिरा या नशे का सेवन न करें.
  • पेड़ या पालतू जानवरों को बिना वजह नुकसान न पहुंचाएं.
  • पितृ पक्ष में किसी का अपमान या अनावश्यक गुस्सा न करें.

पितृ आशीर्वाद के लाभ

  • पितृ पक्ष में श्रद्धा और प्रेम से किया गया तर्पण व दान:
  • परिवार में सुख-शांति लाता है.
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है.
  • संतान के जीवन में तरक्की का मार्ग खोलता है.
  • रोग और संकट से रक्षा करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Vaibhav Suryavanshi: ब्लैक सूट में दिखे वैभव सूर्यवंशी, ज्योतिष के अनुसार किन लोगों के लिए शुभ होता है काला रंग?
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों पहना ब्लैक सूट? ज्योतिष में काला रंग हर किसी के लिए शुभ नहीं, जानिए इसकी बड़ी विशेषता
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget