एक्सप्लोरर

Paush Purnima 2024: साल की पहली पूर्णिमा कल, नोट कर लें मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Paush Purnima Shubh Muhurt: पौष पूर्णिमा पर देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर स्नान और धार्मिक आयोजन होते हैं. इस दिन से तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले का आयोजन शुरू होता है. पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है.

Paush Purnima: हिंदू धर्म में पौष माह की पूर्णिमा का खास महत्व होता है. शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. हिन्दू धर्म और भारतीय जनजीवन में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है. पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है. माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है. पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है. पौष पूर्णिमा के दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है. इस बार की पौष पूर्णिमा कल यानी 25 जनवरी को है.

पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पौष पूर्णिमा के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक है. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग जैसे अद्भुत संयोग बन रहे  हैं.  इस शुभ योग में किए गए पुण्य और धार्मिक कार्यों का ज्यादा फल मिलता है. इस दिन लोग प्रात:काल में स्नान के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य देकर व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है.

पौष पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम

पौष पूर्णिमा पर स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान,दान और जप से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन प्रातःकाल स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें. पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें. स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए और उन्हें नैवेद्य अर्पित करना चाहिए. किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं और  तिल, गुड़, कंबल का दान कर उन्हें विदा करें. 

पौष पूर्णिमा का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में पौष माह को सूर्य देव का माह कहा गया है. इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है. पौष का महीना सूर्य देव का माह है जबकि पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है. इसलिए सूर्य और चंद्रमा का यह अद्भूत संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को होता है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती है.

पौष पूर्णिमा पर होने वाले आयोजन

पौष पूर्णिमा पर देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर स्नान और धार्मिक आयोजन होते हैं. इस दिन से तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले का आयोजन शुरू होता है. इस धार्मिक उत्सव में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक विद्वानों के अनुसार पौष पूर्णिमा पर ही माघ माह के स्नान का संकल्प लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें

शनि के अस्त होते ही इस दिन से 4 राशियों के शुरू होंगे मुश्किल भरे दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टिइस शुभ समय में की जाएगी रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 19 July 2026: वृश्चिक राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
वृश्चिक राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget