एक्सप्लोरर

Papankusha Ekadashi 2023: आज पापांकुशा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

Papankusha Ekadashi Remedies: पापांकुशा एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. इस दिन किए गए कुछ उपाय घर में सुख-शांति लाते हैं.

Papankusha Ekadashi Upay: आज 25 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है. सभी एकादशियों में इस एकादशी का विशेष महत्व है. पापांकुशा का अर् होता है ‘पाप पर अंकुश’ लगाना. माना जाता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को जीवन भर में किए गए हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु का व्रत और पूजन करने से पीढ़ियों तक के पाप धुल जाते हैं. इस दिन किए गए कुछ उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं.

पापांकुशा एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि 24 अक्टूबर 2023 की दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है और आज 25 अक्टूबर 2023 की 12 बजकर 34 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. वहीं पारण का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 43 मिनट पर है. 

पापांकुशा एकादशी के दिन करें ये उपाय

  • आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या फिर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो आज शाम के समय घर के उत्तर-पूर्व दिशा में गाय के घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिलता है.
  • विवाह में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है या पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है तो एकादशी के दिन एक लोटे में थोड़ी सी हल्दी, एक सिक्का और पानी भर लें. इसके बाद दोनों लोग अपने सिर के ऊपर से 7 बार उतार लें. अब इस लोटे के जल को बहते जल में प्रवाहित कर दें. इससे वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होती है.
  • व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हो या कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल नहीं मिल रहा हो तो  इस एकादशी के दिन एक लोटे में जल लें और भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा- अर्चना करें. इस कलश को ऑफिस में मुख्य द्वार पर 43 दिनों तक रखें और इसके बाद हटा दें. ऐसा करने से व्यापार और कार्यक्षेत्र में आ रहीं समस्याएं दूर होती हैं.
  • जीवन में सुख -समृद्धि और सौभाग्य की कामना है तो इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर मिलाकर दूध का भोग लगाएं और उसमें तुलसी जरूर डालें. इसके साथ ही शाम के समय विष्णु के मंदिर जाकर दीपक जलाएं. इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है.
  • इस एकादशी के दिन बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और पीपल के पेड़ की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं. इस दौरान श्री विष्णु के मंत्र का 21 या 108 बार जाप करते रहें. इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है.

ये भी पढ़ें

सूर्य देव की नीच स्थिति इन राशियों के लिए अशुभ, 17 नवंबर तक रहना होगा सतर्क

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget