एक्सप्लोरर

Palmistry: हथेली में कहां होती है संतान रेखा? जानें कब प्राप्त नहीं हो पाता संतान सुख

Palm Reading: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की कुछ ऐसी रेखाओं से होने वाली संतानों के बारे में पता लगाया जा सकता है. जानते हैं इन रेखाओं के बारे में.

Hast Rekha Gyan: हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की रेखाओं के आधार पर बड़ी ही दिलचस्प जानकारियां दी गई हैं. इन जानकारियों से व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ मालूम किया जा सकता है. आज हम हथेली की उन रेखाओं के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे व्यक्ति की होने वाली कुल संतानों की संख्या जानी जा सकती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो व्यक्ति की हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जिनसे उसकी होने वाली संतानों के बारे में पता लगाया जा सकता है. छोटी अंगुली के निचले हिस्से के स्थान को बुध पर्वत कहा जाता है और ज्योतिष में बुध पर्वत पर बनने वाली रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के संतान सुख के बारे में पता चलता है.

हथेली की रेखाएं बताती हैं संतान संख्या

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा के मुताबिक आपकी की हथेली के बुध पर पर्वत पर जितनी खड़ी रेखाएं होंगी, आपकी उतनी ही संतान संख्या होगी. मालूम हो कि हस्तरेखा विज्ञान में हाथ के अंगूठे के निचले हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है. और शुक्र पर्वत पर बनने वाली छोटी-छोटी रेखाओं के आधार पर संतान संख्या निर्धारित होती है. जानना दिलचस्प है कि बुध और शुक्र पर्वत की इन छोटी-छोटी रेखाओं को हस्तरेखा ज्ञान में संतान रेखा के नाम से जाना जाता है. हस्तरेखा विज्ञान का सबसे अच्छा उपयोग जीवन में बीमारियों और अप्रत्याशित घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए पहले इस्तेमाल किया जाता था. केवल एक विद्वान हस्तरेखाविद् ही प्रत्येक को सटीक रूप से भेद करने में सक्षम होगा.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा विज्ञान में आपको हाथ की रेखाओं के जरिए अपने भविष्य की बहुत सी जानकारी प्राप्त हो जाती है. जैसे विवाह, करियर, आयु, संतान आदि. हर नवविवाहित दंपति की तमन्ना होती है कि उनको जल्द ही संतान की प्राप्ति हो. किसी भी ज्योतिषी से नवविवाहितों का पूछा जाने वाला पहला प्रश्न संतान के बारे में ही होता है. आपके इन सभी सवालों के जवाब जन्म कुंडली के अतिरिक्त हस्तरेखाओं में भी मिलेगा. आइए जानते हैं कहाँ होती है हथेली पर संतान रेखा और कैसे संकेत देती हैं ये रेखाएं.

हथेली में कहां होती है संतान रेखा

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत पर ऊपर की ओर स्थित रेखा को संतान रेखा कहा जाता है. यह रेखा स्पष्ट होनी चाहिए. आपके हाथ में जिनती संतान रेखा होंगी, भविष्य में आपके उतने ही बच्चे होंगे. संतान का विचार शुक्र पर्वत पर स्थित रेखाओं से भी किया जाता है. हथेली के बाहर की ओर से भीतर आने वाली हॉरिजेंटल लाइन विवाह रेखा कहलाती है.

संतान रेखा क्या संकेत देती हैं

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि समुद्र शास्त्र के अनुसार रेखाएं जितनी सीधी और गहरी होती हैं, वे पुत्र संतान का प्रतीक होती है वहीं रेखाएं जितनी हल्की या बारीक होती हैं वो कन्या संतान की संख्या दिखती हैं. हस्तरेखा विशेषज्ञ की मानें तो संतान रेखाएं साफ, स्पष्ट, बिना कटी-फटी होनी चाहिए. ऐसी रेखाएं उत्तम संतान का प्रतिनिधित्व करती हैं. समुद्राशास्त्र कहता है यदि हथेली में स्थित संतबन रेखा पर द्वीप चिह्न होता है, वां संतान के खराब स्वास्थ्य को दर्शाती हैं. यदि आपकी हथेली में संतान रेखा पर तिल है तो ऐसा होने से संतान प्राप्ति में समस्या उत्पन्न होती है. यदि आपकी हथेली में संतान रेखाएं कटी फटी है तो संतान सुख प्राप्त नहीं होता. 

हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली में जो संतान रेखाएं नीचे से ऊपर जाती हैं और यदि यह अंत में जाकर 2 भागों में विभक्त हो जाती हैं तो संतान को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि संतान रेखा पर लाल तिल है तो जातक की संतान अल्पायु हो  सकती है. जिन लोगों का बुध पर्वत उभरा हुआ होता है उनकी चार संतानें होती है. वहीं जिन लोगों का शुक्र पर्वत उभरा हुआ होता है उन्हें एक संतान प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें

इन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा साल 2024, होगी तरक्की, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 15 March 2026: आज पापमोचनी एकादशी पूजा मुहूर्त, राहुकाल, योग जानें पंचांग
आज पापमोचनी एकादशी पूजा मुहूर्त, राहुकाल, योग जानें पंचांग
Aaj Ka Rashifal: श्रवण नक्षत्र और वरियान योग का संयोग, कैसा रहेगा आपका करियर, प्यार और स्वास्थ्य? जानें 15 मार्च 2026 राशिफल
राशिफल 15 मार्च 2026: श्रवण नक्षत्र और वरियान योग का संयोग, कैसा रहेगा आपका करियर, प्यार और स्वास्थ्य?
Aaj Ka Meen Rashial 15 March 2026: मीन राशि आय बढ़ाने के मिलेंगे अवसर, प्रेम जीवन में शुरू हो सकता है नया अध्याय
Aaj Ka Meen Rashial 15 March 2026: मीन राशि आय बढ़ाने के मिलेंगे अवसर, प्रेम जीवन में शुरू हो सकता है नया अध्याय
Aaj Ka Kumbh Rashial 15 March 2026: कुंभ राशि संभल कर रहें, प्यार और पैसे में मिल सकता है धोखा
Aaj Ka Kumbh Rashial 15 March 2026: कुंभ राशि संभल कर रहें, प्यार और पैसे में मिल सकता है धोखा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget