एक्सप्लोरर

Monthly Horoscope November 2024: नवंबर का महीना मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा जाने वाला है, जानें नवंबर महीने का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में मेष से लेकर मीन राशि का जिक्र होता है. राशियों की मदद से आप लव, बिजनेस, करियर, हेल्थ और आर्थिक स्थिति का आकंलन कर सकते हैं. जानें नवंबर माह का मासिक राशिफल

Masik Rashifal, November 2024: ज्योतिषशास्त्रों में ग्रहों की चाल से ही व्यक्ति का भाग्य निर्धारित होता है. ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. ग्रहों की चाल से जहां कुछ राशियों को लाभ होता है, तो कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ता है. ग्रहों की चाल की गणना की मदद से जानें नवंबर महीने का मासिक राशिफल क्या कहता है? 

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope)
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना मानसिक रूप से मजबूत रहने वाला है. किसी भी तरह के तनाव से छुटकारा मिलने की संभावना है. शादीशुदा लोगों के जीवन में संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. इस महीने में काम या परीक्षा के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है. इस नए महीने में काम को लेकर गंभीर हो सकते हैं. कार्यस्थल पर टारगेट को अचीव कर सकते हैं. स्टूडेंट्स की बात करें तो नवंबर के महीने में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है. आर्थिक मामलों को लेकर इस महीने मिला जुला परिणाम देखने को मिल सकता है. पैसों का लेन-देन बढ़ सकता है. दोस्तों के साथ ये महीना बीतने वाला है. परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका मिलने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत के लिहाज से ये महीना परहेज कर सकते हैं. 

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना बेहतरीन जाने वाला है. जो भी लोग किसी रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से भरपूर प्यार मिल सकता है. इस महीने आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है. शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार बना रहेगा. नौकरी पेशा लोगों की बात करें तो इस महीने थोड़ा संभलकर काम करने की जरूरत है. किसी भी तरह की कामचोरी से बचें. व्यापार वर्ग के लिए ये महीना नए लोगों से जुड़ने वाला है, जो उनके भविष्य में लाभ पहुंचा सकता है. इस महीने बेरोजगार लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान हो सकते हैं. भूमि से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. सेहत के लिहाज से इस महीने स्किन से संबंधित रोग दिक्कत कर सकते हैं. शेयर मार्केट में इस महीने अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं. 

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास आपको फायदा करा सकता है. परिवार में इस महीने सुखद माहौल रहने वाला है. आर्थिक दृष्टि से भी नवंबर का महीना आपके पक्ष में रहने वाला है. शादीशुदा लोगों की बात करें तो जीवन में सब कुछ सही रहने वाला है. पार्टनर के साथ अंतरंग पलों का भरपूर आनंद उठाने वाले हैं. नौकरीपेशा लोगों को इस महीने काम अधिक करना पड़ सकता है. ऑफिस में सहयोगियों का साथ भी मिलेगा. इस महीने अपनी निजी जीवन की बात हर किसी से साझा करने से बचें. 

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना मिला जुला रहने वाला है. इस महीने कर्क राशि की औरतों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए इस महीने काम का तनाव बढ़ सकता है. सीनियर काम का दबाव बना सकता है. कर्क राशि के लोगों का इस महीने रुके हुए काम पूरा हो सकता है. शादीशुदा जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी. स्टूडेंट्स के लिए ये महीना बेहतर परिणाम ला सकता है. घरवालों के सहयोग से काम में सफलता मिल सकती है. लव लाइफ की बात करें तो इस महीने पार्टनर का प्यार वाला मूड रहने वाला है. सेहत के लिहाज से बाहर के खाने से बचें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है. 

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना लाभदायक भरा हो सकता है. जो भी व्यक्ति अस्वस्थ है, उसकी सेहत में सुधार हो सकती है. परिवार में माहौल सुखद रहने वाला है. इस महीने दोस्तों के सहयोग से कुछ करने की योजना बना सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कार्यक्षेत्र पर बॉस का सहयोग मिल सकता है. जो उनकी सैलरी बढ़ाने में मदद कर सकता है. व्यापार वर्ग को इस महीने की भी तरह की उधारी लेनदेन करने से बचना है. लव लाइफ का सहयोग मिलेगा. 

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना बिजी रहने वाला है. किसी काम को लेकर निराशा हाथ लग सकती है. सेहत की बात करें तो इस महीने पेट और स्किन से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. इससे बचने के लिए बाहर के खाने से परहेज करें. बात करें स्टूडेंट्स की तो इस महीने पढ़ाई में मन लगने के बाद भी बेहतर परिणाम हासिल करने में कामयाब रहने वाले हैं. बात करें शादीशुदा लोगों की तो इस महीने में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है. व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है. 

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना अच्छा जाने वाला है. मानसिक रूप से ये महीना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है. शादीशुदा लोगों की बात करें तो ये महीना उनके रिश्ते के लिए अच्छा जाने वाला है. जीवनसाथी से किसी मामले में सलाह ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए नवंबर का महीना अच्छा जाने वाला है, कार्यक्षेत्र पर काम से हर कोई प्रभावित हो सकता है. बात की जाए व्यापारी वर्ग की तो इस महीने बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने वाला है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श लें. आर्थिक लिहाज से इस महीने काफी खर्च होने वाला है. प्रेम के लिहाज से तुला राशि के लोगों के लिए ये महीना उदासी भरा हो सकता है. 

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना सुखदायक रहने वाला है. घरवालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं. इस महीने आपको गुस्से को काबू में रखने की जरूरत है. बात की जाए आपकी सेहत कि तो इस महीने स्वास्थ्य सही रहने वाला है. आर्थिक दृष्टि से भी धन का लाभ होगा. पूरे महीने पैसों का लेन-देन लगा रहेगा. किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें नहीं तो पैसा डूबना तय है.  नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना शुभ परिणाम दे सकता है. शादीशुदा लोगों के जीवन बेहतर जाने वाला है. लव लाइफ को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें. 

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए ये महीना अच्छे परिणाम वाला साबित हो सकता है. इस महीने परिवार और दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने गुस्से को काबू में रखने की जरुरत नहीं तो काम खराब हो सकता है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो इस महीने नए बिजनेस को लेकर विचार कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस महीने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का विचार बना सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए ये महीने परिणाम के लिहाज से थोड़ा निराशा भरा हो सकता है. घर में कोई भी निर्णय लेने से पहले आपकी राय को जरूर शामिल किया जाएगा. 

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए ये महीना आर्थिक लिहाज से थोड़ा निराश कर सकता है. कोई भी आर्थिक निवेश जल्दबाजी में करने से बचें. इस महीने सामाजिक कार्यों में सहायता कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर प्रेशर झेलना पड़ सकता है. बात की जाए सेहत की तो इस महीने रक्तचाप से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. इसके लिए बेहतर आहार लें. व्यापारी वर्ग की बात करें तो इस महीने बिजनेस में लाभ मिल सकता है. प्यार के लिहाज से पार्टनर के साथ रोमांस के बेहतर संयोग बन रहे हैं. 

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो इस महीने मान-सम्मान में वृद्धि होगी. युवाओं को इस महीने यात्राओं पर जाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलती दिखाई दे रही है. शादीशुदा लोगों का समय परिवार के साथ बीत सकता है. लव लाइफ के लिहाज से पार्टनर से दूरी बन सकती है. सेहत की बात करें तो इस महीने किसी भी तरह का कोई रोग समस्या नहीं करने वाला है. आर्थिक लिहाज से पैसों का लेन-देन सावधानी के साथ करें. 

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope)
मीन राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना शुभ फलदायक होने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम बनते चले जाएंगे. आर्थिक लिहाज से ये महीना अच्छा जाने वाला है. किसी स्कीम से पैसा आने की संभावना है. सेहत के लिहाज से आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी तरह का नशा आपको बर्बाद कर सकता है. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. कोई भी काम सोच समझकर करें. घरवालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में रिकॉर्ड मुनाफा, करियर में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अवसर
सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में रिकॉर्ड मुनाफा, करियर में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अवसर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget