एक्सप्लोरर

Niti Niyam: शास्त्रों में इन लोगों के पैर छूना माना जाता है पाप, जानें इससे जुड़े नियम

Pair Chune Ke Niyam: पैर छूने की परंपरा को मान-सम्मान व्यक्त करने की दृष्टि से देखा जाता है. हिंदू धर्म में पैर छूने के खास नियम बताए गए हैं. इसके अनुसार कुछ लोगों का पैर छूना पाप माना गया है.

Feet Touching Rules: हिंदू धर्म में पैर छूने की परंपरा बहुत पुरानी है. यह दूसरों के प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करने का एक तरीका है. भक्ति और समर्पण की भावना से लोग चरणों को स्पर्श करके आशीर्वाद लेते हैं. पैर छूकर लोग देवी-देवताओं, संतों, महात्माओं, गुरुओं और बड़े-बुजुर्गों के के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं.

भारतीय धर्म, संस्कृति और परंपरा में संतों और बड़े- बुजुर्गों के पैर छूने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. हालांकि पुराणों में पैर छूने के कुछ खास नियम भी बताए गए हैं जिसमें कुछ लोगों से पैर छुआना वर्जित माना गया है. अगर कोई आपके पैर छू रहा है या फिर आप किसी के पैर छू रहे हैं तो इन बातों को जरुर ध्यान में रखें. शास्त्रों में इन लोगों से पैर छुआना पाप माना जाता है.

कुंवारी कन्याएं  

शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को कुंवारी कन्याओं से पैर नहीं छुआने चाहिए. अगर कोई कुंवारी कन्या आपके पैर छूए तो उसे रोक दें वरना आपको पाप लगेगा. छोटी बच्चियों को माता रानी का रूप माना जाता है. बदले में आपको छोटी बच्चियों और कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. 
 
बहु- बेटियां
 
किसी भी पिता को अपनी बेटियों से पैर नहीं छुआना चाहिए. बेटियों को भी चाहिए कि वह अपने पिता के पैर नहीं छुए क्योंकि इससे पिता को पाप लगता है. बेटियों को देवी का रूप माना जाता है इसलिए उनसे चरण छुआना अच्छा नहीं माना जाता है. वहीं सास-ससुर को भी अपनी बहुओं से पैर नहीं छुआना चाहिए क्योंकि बहुएं घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं.
 
मंदिर में बड़े-बुजुर्ग के पैर

अगर आपको मंदिर में कोई बड़ा-बुजुर्ग या सम्मानीय व्यक्ति मिलता है तो वहां पर उनके पैर न छुएं. शास्त्रों के अनुसार मंदिर में भगवान से बड़ा कोई नहीं होता है और भगवान के सामने किसी और के पैर छूना मंदिर और भगवान का अपमान माना जाता है. मंदिर या घर में पूजा कर रहे व्यक्ति के पैर छूना उचित नहीं माना जाता है. इससे दोनों को ही पाप लगता है. 

सोते हुए व्यक्ति के पैर छूना 

अगर कोई व्यक्ति सो रहा है या लेटा हुआ है तो उस समय उसके पैर नहीं छूना चाहिए. माना जाता है कि लेटे हुए व्यक्ति का पैर छूने से उस व्यक्ति की उम्र घटती है. केवल मरे हुए व्यक्ति के ही पैर छुए जाते हैं.
 
श्मशान से लौटे व्यक्ति के पैर छूना 

श्मशान में या फिर श्‍मशान घाट से लौट रहे व्यक्तियों के पैर नहीं छूने चाहिए. अंतिम संस्कार से लौटने पर व्यक्ति अशुद्ध हो जाता है ऐसे में उसके पैर छूना वर्जित है. जब वह व्यक्त स्नान करके शुद्ध हो जाए तब आप उसके पैर छू सकते हैं.

भांजा-भांजी 

मान्यताओं के अनुसार भांजा-भांजी को अपने मामा- मामी के पैर नही छूने चाहिए. शास्त्रों में भांजा-भांजी को पूजनीय माना गया है और अगर ये पैर छूते हैं तो इससे मामा- मामी को पाप लग सकता है.

ये भी पढ़ें

शनि के प्रकोप से बचाता है शनिवार का व्रत, जानें विधि और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 13 July 2026: कल आर्द्रा नक्षत्र का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा खतरा; मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य
कल आर्द्रा नक्षत्र के साथ 'ध्रुव योग' का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा, मकर और तुला राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: वृद्धि योग, रवि प्रदोष और रोहिणी नक्षत्र से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget