एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से जानें अच्छे दिन आने के संकेत, ऐसे करें पहचान

Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा अपने सिद्धांतों की वजह से लोकप्रिय हैं. उनकी बताई बातों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. नीम करोली बाबा के अनुसार अच्छा समय आने से पहले कई संकेत मिलते हैं.

Neem Karoli Baba Teachings: प्राचीन काल से ही भारत को संतों, ऋषियों, योगियों और गुरूओं की वजह से जाना जाता है. यहां कई ऐसे संत हुए हैं जिनकी भक्त ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी फैले हुए हैं. इनमें से एक हैं उत्तराखंड के कैंचीधाम वाले संत महात्मा नीम करोली बाबा. बाबा नीम करोली को कई तरह की सिद्धियां प्राप्त थीं. 

नीम करोली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था. उनका जन्म उत्तरप्रदेश के अकबरपुर गांव में 1900 के आसपास हुआ था.  1958 में बाबा ने अपने घर का त्याग कर दिया था. वो पूरे उत्तर भारत में साधुओं की तरह विचरण करते थे. उस समय वह लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा और तिकोनिया वाले बाबा सहित कई नामों से जाने जाते थे. 

नीम करोली बाबा अपने सिद्धांतों और प्रवचन की वजह से जल्द ही घर-घर लोकप्रिय हो गए थे. उनकी बताई बातों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति के जीवन में जब अच्छा समय आने वाला होता है तो उससे पहले कई संकेत मिलने लगते हैं. जानते हैं इसके बारे में.

पितरों के दर्शन

नीम करोली बाबा का कहना था कि अच्छे दिन आने से पहले व्यक्ति को कुछ खास संकेत मिलने लगते हैं. आपको अपने सपनों में या फिर आस-पास पितरों के दर्शन होने लगते हैं. उनकी मौजूदगी का एहसास आपको अपने आसपास होने लगता है. वो आपको यह बताने की कोशिश करते हैं कि आपके जीवन में जल्द खुशहाली आने वाली है.

पक्षियों का झुंड घर आना

अगर आपके घर में अचानक से बहुत सारे पक्षी आने लगे हैं तो समझिए कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. पक्षियों का झुंड में घर आना बताता है कि आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलेगा. यह आकस्मिक धन लाभ होने का भी संकेत देता है. पक्षियों का घर आने का मतलब है आपके घर-परिवार पर ईश्वर की कृपा बरसने वाली है. घर आए इन पक्षियों को दाना-पानी जरूर दें.

साधु-संतों के दर्शन

अगर आपको अचानक ही साधु-संत के दर्शन होने लगे हैं तो इसका मतलब है कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है. साधु-संतों के दिखाई देने का मतलब आप पर देवी-देवता की कृपा दृष्टि है और जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है.

आंखों में आंसू आना

अगर आप ईश्वर की भक्ति में इतने लीन हो गए हैं कि उनके भजन-कीर्तन करते समय आपके आंखों से आंसू आने लगे तो समझिए आप पर भगवान की कृपा है. भगवान हर घड़ी आपके साथ मौजूद है और जल्द ही आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है. भक्ति करते समय आंखों में आंसू आना शुभ संकेत माना जाता है.

ये भी पढ़ें

शनि की साढ़े साती और ढैय्या से बचाते हैं ये आसान उपाय, जरूर आजमाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget