एक्सप्लोरर

Moon Story: चंद्रमा को किसने दिया था श्राप? जानें कैसे मिली उन्हें इससे मुक्ति

Moon mythological story: पुराणों में चंद्रमा से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं. एक कथा के अनुसार चंद्रमा को क्षयरोग से ग्रस्त हो जाने का श्राप मिला था. जानते हैं चंद्रमा की इस कथा के बारे में.

Chandrama Ki Katha: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और शीतलता का कारक माना गया है. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति शुभ हो तो जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इसकी कृपा से अच्छा जीवन साथी प्राप्त होता है. वहीं चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से मानसिक विकार, मन का भटकना, माता को कष्ट आदि परेशानी आती है.  ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा के बारे में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. आइए जानते हैं चंद्रमा को मिले श्राप से जुड़ी कथा के बारे में.

दक्ष की कन्याओं से हुआ चंद्रमा का विवाह

अग्नि पुराण की कथा के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने जब सृष्टि की रचना करने का विचार किया तो सबसे पहले उन्होंने मानस पुत्रों की रचना की. इन्हीं मानस पुत्रों में एक थे ऋषि अत्रि. अत्रि का विवाह हुआ महर्षि कर्दम की कन्या अनुसुइया से हुआ. देवी अनुसुईया के तीन पुत्र हुए जो दुर्वासा, दत्तात्रेय एवं सोम नाम से जाने गये. सोम चंद्र का ही एक नाम है.

पौराणिक कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति की सत्ताइस कन्याएं थीं. उन सभी का विवाह चंद्रदेव के साथ हुआ था लेकिन चंद्रमा सिर्फ रोहिणी से ही प्रेम करते थे. उनके इस कृत्य से दक्ष प्रजापति की अन्य कन्याएं बहुत नाराज रहती थीं. उन्होंने अपनी यह व्यथा अपने पिता को सुनाई. दक्ष प्रजापति ने इसके लिए चंद्रदेव को अनेक प्रकार से समझाया लेकिन वह नहीं मानें.

दक्ष ने दिया चंद्रमा को श्राप

दक्ष के लाख समझाने पर भी जब चंद्रमा नहीं मानें तो दक्ष ने कुद्ध होकर उन्हें 'क्षयरोग से ग्रस्त हो जाने का श्राप दे दिया. इस श्राप की कारण चंद्रदेव तत्काल क्षयग्रस्त हो गए. उनके क्षयग्रस्त होते ही पृथ्वी पर सुधा-शीतलता का उनका सारा काम रूक गया. चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई.  दुखी चंद्रमा अपनी व्यथा लेकर ब्रह्माजी के पास गए. ब्रह्माजी ने चंद्रमा को भगवान शिव की आराधना करने को कहा.

चंद्रदेव ने भगवान् शिव की आराधना की उन्होंने घोर तपस्या करते हुए दस करोड़ बार मृत्युंजय मंत्र का जप किया. यह मंत्र से प्रसन्न होकर मृत्युंजय-भगवान शिव ने उन्हें अमरत्व का वर प्रदान किया. उन्होंने कहा- 'चंद्रदेव! तुम शोक न करो. मेरे वर से तुम्हारा शाप-मोचन तो होगा ही, साथ ही साथ प्रजापति दक्ष के वचनों की रक्षा भी हो जाएगी. यह कहते हुए भगवान शिव ने प्रसन्न होकर चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया तब से उन्हें सोमेश्वर नाथ भी कहा जाने लगा.

भगवान बोले कृष्णपक्ष में प्रतिदिन तुम्हारी एक-एक कला क्षीण होगी, किंतु पुनः शुक्ल पक्ष में उसी क्रम से तुम्हारी एक-एक कला बढ़ जाया करेगी. इस प्रकार प्रत्येक पूर्णिमा को तुम्हें पूर्ण चंद्रत्व प्राप्त होता रहेगा' इस तरह शंकर भगवान के आशीर्वाद से चंद्रदेव शापमुक्त हुए. चंद्रमा को मिलने वाले इस वरदान से सारे लोकों के प्राणी प्रसन्न हो उठे. 

ये भी पढ़ें

सही समय आने पर सही लोग जरूर मिलते हैं, जानें गीता के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget