एक्सप्लोरर

Aries October Horoscope 2024: मेष वाले छोटी-मोटी बातों को तूल देने के बजाय काम पर फोकस करें, पढ़िए अक्टूबर मंथली राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए अक्टूबर का महीना मेष राशि (Mesh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Mesh Masik Rashifal 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है.आइये मासिक राशिफल में जानते हैं, अक्टूबर (October 2024) का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Aries Monthly Horoscope October 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि अक्टूबर का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope 2024)

  • मेष राशि के लिए अक्टूबर के महीने का पूर्वार्ध थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर इस दौरान कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा तथा इस दौरान विरोधी भी कामकाज में अड़ंंगे डालते हुए नजर आएंगे. इस समय लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और अपना फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखें.
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन माह के पूर्वार्ध में पढ़ाई से छिटक सकता है. व्यापारियों को इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि यह मंदी अस्थाई रहेगी और आपको जल्दी ही इससे निजात भी मिल जाएगी.
  • माह के दूसरे सप्ताह में किसी भी कार्य को करते समय अपने भीतर आत्मविश्वास एवं ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं. इस दौरान आपकी सेहत भी नरम रह सकती है. ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें. रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान किसी बात को लेकर आपकी अपने भाई-बहन या परिजनों के साथ खटपट हो सकती है.
  • किसी भी मसले का हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस पूरे माह जोखिम भरे निवेश से तौबा करनी चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. धन का लेन-देन भी बेहद सावधानी से करें.
  • माह के अंत में अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है और उधार लेने की नौबत भी आ सकती है. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा या किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का महौल बना रहेगा.
  • प्रेम संबंध की दृष्टि से अक्तूबर महीने का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ साबित होगा. इस दौरान जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है और सेहत सामान्य रहेगी. 

मेष राशि के लिए उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनि देव को इन देवताओं से लगता है डर, लोग साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के लिए इनसे लगाते हैं गुहार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष',3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget