एक्सप्लोरर

Aries Monthly Horoscope November 2023: मेष राशि वालों की बढ़ेगी इनकम लेकिन सेहत का रखें ध्यान, जानें मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope 2023: मेष राशि वालों के लिए नवंबर 2023 का महीना शिक्षा, करियर, बिजनेस, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार व सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है, जानें मेष का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Aries Monthly Horoscope November 2023: मेष राशि वालों के लिए नवंबर 2023 का महीना अच्छा रहने वाला है. लेकिन इस माह गैर जरूरी यात्राएं करना ठीक नहीं रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत है. लेकिन आर्थिक रूप से यह माह आपको मजबूत बनाएगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. वहीं कुंवारों लोगों की शादी भी इस माह पक्की हो सकती है.

आइए जानते हैं मेष राशि वालों के लिए बिजनेस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा नवंबर का महीना. (Aries November 2023 Rashifal).

मेष व्यापार-धन (Aries Monthly Business Horoscope)

  • 05 नवंबर 2023 तक आपकी राशि से सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग रहेगा, जिससे नवम्बर में आपके व्यवसाय या फिर न्यू वेंचर में ग्रोथ की मिलने की संभावना है. 
  • 03 से 29 नवंबर तक शुक्र के द्वितीय भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे कि यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी.
  • 15 नवंबर तक सप्तम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहेगा जिससे कि आप अपने व्यवसाय में नए इन्वेस्टर के प्रति रुचि दिखा सकते हैं और इस महीने अगर आप पार्टनरशिप में बिजनस शुरू करना चाह रहे हैं तो भी यह अनुकूल साबित होगा.
  • गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनस करने वाले लोगों के लिए समय उपयुक्त है. इस दौरान आप अपने बिजनस का विस्तार कर सकते हैं.

मेष राशि नौकरी-पेशा (Aries Monthly Job-Career Horoscope) 

  • नवंबर महीने की शुरूआत से 15 नवंबर तक मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिलेगी, जिससे अच्छी लाइफस्टाइल जीने का सपना सच साबित होने लगेगा. लेकिन आप मेहनत करते रहना है.
  • 15 नवंबर तक सप्तम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहेगा जिससे ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा प्रभावशाली रहेगी.
  • 17 नवंबर से सूर्य का दशम भाव से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे कि आपका आत्मा विश्वास बढेगा और आपकी अथॉरिटी आपसे खुश रहेंगी.
  • केतु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आप अपने काम पर फोकस करेंगे और ऑफिस पॉलिटिक्स से उचित दूरी बनाए रख सकेंगे. 

मेष फेमिली लाइफ,लव लाइफ और रिलेशनशिप (Aries Monthly Family and Love Horoscope) 

  • 02 नवंबर तक सूर्य-शुक्र का परिवर्तन योग व गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर और सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से कुंवारे लोगों की शादी होने की प्रबल संभावना है, मेष राशि वालों की बड़ी सोच आपके राह को आसान करेगी. 
  • 03 से 29 नवंबर तक षष्ठ भाव में शुक्र-केतु विराजित होने व राहु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से रिलेशनशिप को निभाने के मामले में आपका कोई सानी नहीं होगा.
  • 05 नवंबर तक सप्तम भाव में और 18 नवंबर से अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे सोशल मीडिया पर आपकी भागीदारी किसी बड़े फैमेली इवेंट को सुखद अंजाम तक पहुंचाएगी और आप यश के पात्र बनेंगे.

मेष राशि स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Aries Monthly Education & Sports Horoscope)

  • 02 नवंबर तक सूर्य-शुक्र का परिवर्तन योग व गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से हायर ऐज्युकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स अपने सिलेबस के टारगेट को आसानी से पूरा कर पाएंगे. 
  • 15 नवंबर तक सप्तम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहेगा जिससे लर्नर अपनी स्किल को तराशने के साथ काम में निपुणता लाते नजर आएंगे. 
  • शनि की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से रेगुलर स्टडीज और बढ़िया फिटनेस रखते हुए आप इस महीने कुछ बड़ा अचीव कर सकेंगे.

मेष स्वास्थ्य और यात्रा (Aries Monthly Health & Travel Horoscope)

  • राहु की नौवीं दृष्टि व शनि की दशवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से गैर जरूरी ऑफिस यात्रा को इस माह टाल देना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.  
  • 05 नवंबर तक बुध का षष्ठ भाव से 2-12 का संबंध व राहु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से कभी-कभार का आवस्य भी समस्या को बढ़ा सकता है. इसलिए सेहत के प्रति आपको सावधान रहना होगा.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi November 2023 Upay)

  • 10 नवंबर को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं और इसमें दो काली गुंजा डाल दें. इससे साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी.
  • धनतेरस पर कपड़े, सोना, चांदी आपके लिए यह खरीदना अच्छा रहेगा. लेकिन लोहे से बनी वस्तुएं न खरीदें.
  • 12 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन पर दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा अपने गल्ले या तिजोरी में रखें. इससे आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Leo Horoscope 2024: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2024, एस्ट्रोलॉजर से जानें वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 21 May 2026: मेष-तुला समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, वृषभ, कर्क, कुंभ और मकर की बढ़ेगी टेंशन
Tarot Rashifal 21 May 2026: मेष-तुला समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, वृषभ, कर्क, कुंभ और मकर की बढ़ेगी टेंशन
2026 की Heatwave में क्यों बढ़ गया ‘मटका दान’ का महत्व? जानिए धर्म और ज्योतिष से जुड़ा रहस्य
2026 की Heatwave में क्यों बढ़ गया ‘मटका दान’ का महत्व? जानिए धर्म और ज्योतिष से जुड़ा रहस्य
Kal Ka Rashifal 21 May 2026: गुरु पुष्य योग, कल से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 21 May 2026: गुरु पुष्य योग, कल से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानें कल का राशिफल
Numerology: क्यों हर किसी को पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग? जानिए इनकी ताकत, कमजोरी और लव लाइफ के राज
क्यों हर किसी को पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग? जानिए इनकी ताकत, कमजोरी और लव लाइफ

वीडियोज

Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget