एक्सप्लोरर

Monthly Horoscope May 2022: मई में इन 4 राशियों को धन व सेहत पर देना होगा ध्यान, जानें अपना मासिक राशिफल

Monthly Horoscope In Hindi, Masik Rashifal : मई का महीना बेहद खास है. ग्रहों की चाल इस माह आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालने जा रही है. आइए जानते हैं आपका मासिक राशिफल (Rashifal).

Masik Rashifal, Monthly Horoscope in Hindi : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई का महीना बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है. शिक्षा, जॉब, करियर, धन और सेहत आदि की दृष्टि ये महीना आपके लिए कैसा होने जा रहा है. आइए जानते हैं, मई 2022 का राशिफल.

मेष- इस माह की 04 मई के बाद से स्थितियां फेवर में होगी, जो की मानसिक तनाव कम करेगी. भाग्य और कर्म का कॉम्बिनेशन अच्छा लाभ दिलाने वाला है. 19 मई के बाद से स्थिति और फेवर में आ जाएंगी. जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें इस समय पूर्ण करने पर ध्यान देना चाहिए. मई आरम्भ में गंभीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा. बिजनेस कर रहे लोग धन को लेकर परेशान हो सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी, साथ ही मेहनत और क्षमताओं का अच्छा उपयोग कर पाने में सक्षम होंगे. हृदय रोगियों को माह के मध्य में सावधान रहना चाहिए. 18 मई के बाद स्वास्थ्य में लाभ मिलने की संभावना है. छोटे भाई-बहनों से तालमेल बनाकर चलें. प्रेम संबंध में चल रहे लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझें.

वृष- इस माह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, साथ ही मई माह के मध्य तक आर्थिक लाभ मिलेगा और धन आने पर उसको संचित करना भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.  सब प्रसन्न रहें, इस बात का विशेष ध्यान रखें. ऑफिस में बॉस की बातों का अक्षरशः: पालन करें. जो व्यापार करते हैं, उन लोगों को इस दौरान बड़े फाइनेंसर या क्लाइंट की प्रसन्नता का ध्यान रखना होगा. मई माह में स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिसमें विशेषकर वायरल या त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं. तो वहीं माह मध्य आहार में विटामिन ए का सेवन अधिक करना चाहिए, क्योंकि आंखों व बालों से संबंधित दिक्कतें रहेगी. पिता व पितामह की सेवा का एक भी मौका हाथ से जाने न दें. 19 तक प्रेमी युगल आपसी तालमेल बनाकर चलें.

मिथुन - इस माह के शुरुआती दिनों में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये प्रयास करने पड़ सकते हैं. किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो धैर्य और संयम से ही रास्ता निकाल पाएंगे. न्याय व्यवस्था और फाइनेंस से जुड़े लोगों का माह शुभ रहेगा. 11 मई तक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, ऐसे में खुद को कमजोर न पड़ने दें. माह के अन्त में कारोबार में सफलता मिलेगी. 15 तक शुगर के पेशेंट को सजग रहना होगा, संभव हो तो किसी गरीब महिला को मीठी चीजों का दान करें उसमें शक्कर भी हो सकती है. विवाह संबंधित योग बन रहें हैं. दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रखें. जिनका प्रेम प्रसंग चल रहा है उन्हें रिश्तो में शांति बनाए रखने के लिए शब्दों में विनम्रता रखनी होगी.

Vinayak Chaturthi 2022:  कर्ज से परेशान हैं, उतरने की बजाए चढ़ता ही जा रहा है तो करें ये उपाय, 4 मई को बन रहा है विशेष संयोग

कर्क- इस माह बेवजह की बातों में दिमाग खराब नहीं करना चाहिए. प्रारंभ के दिनों में नया कार्य स्टार्ट कर सकते हैं. ऑफिस में काम करने में अधिक फोकस करने की जरूरत होगी, 20 तारीख के बाद से बड़े कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है. जो लोग व्यापार करते हैं उनको शुरुआत के 15 दिनों में ही खरीद फरोख्त कर लेनी चाहिए. माह के अंत में टेलीकम्यूनिकेशन का व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा. अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंता करने की आवश्यकता नहीं है बस बहुत ज्यादा टेंशन नहीं लेनी है क्योंकि अधिक टेंशन होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है. मां गौरी और गणपति जी की कृपा से संतान और घर परिवार की ओर से संतुष्टि और शांति प्राप्त होगी.

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह माह सकारात्मकता से भरा रहेगा. ऐसे में बड़े फैसलों या कठिन वक्त में भी प्रदर्शन बेहतर रख पाएंगे, ध्यान रहें खुद को अनावश्यक क्रोध या अतिविश्वास में न आने दें. शांत मन, सच्ची लगन और पूरे भरोसे के साथ आजीविका के प्रति निष्ठा दिखानी होगी. माह के मध्य तक परिस्थितियों के चलते कुछ बनते काम रुक सकते हैं, लेकिन धैर्य रखकर इनके विकल्प तलाशने चाहिए, कोशिश करें कि नियमित मिल रहे कामकाज समय पर निपटाएं, साथ ही पेंडिंग लिस्ट न बढ़ाएं. सिर दर्द और उच्च रक्तचाप के लिए सतर्कता बरतें और सावधानियां अपनाएं. पिता से यदि मनमुटाव चल रहा है, तो खुद से पहल कर तालमेल बैठाएं, उनका आशीर्वाद आपके लिए स्थितियों को अनुकूल बनाएगा.

Gemology : इस रत्न को धारण करने से लोकप्रियता और कॉन्फिडेंस में होती है वृद्धि

कन्या- इस माह कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 16 तारीख के बाद इसमें सुधार होता हुआ भी दिखाई देगा, इसलिए परेशान न हो. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्ञान अर्जित करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. लेबर क्लास की शुभकामनाएं बहुत काम आएगी, इसलिए अपने अधिनस्थों को नाराज न करें. व्यापारी वर्ग धन की शुद्धता पर ध्यान दें जो भी पैसे का लेन-देन करें उसमें पारदर्शिता रखें, नहीं तो इसका असर व्यापार पर देखने को मिल सकता है. सेहत में आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. घर में आग लगने की आशंका है, इसलिए फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा. पिता या बड़े भाई से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. प्रेमी युगल एक दूसरे से कम्युनिकेशन गैप न करें.

तुला- इस माह मानसिक रूप से दबाव कम होगा, वर्तमान में ग्रह आपको अच्छा महसूस कराएंगे, जो भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था उसमें राहत मिलने की संभावना है. 15 के बाद आत्मबल और मजबूत होता दिखाई देगा.ऑफिस में अपने उच्चाधिकारियों के साथ कोई भी ऐसा बिहेवियर नहीं रखना है, जिससे वह नाराज हो जाए और मार्ग में बाधक बन जाएं. जो लोग बिजनेस करते हैं उनको 15 तारीख के बाद अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य को लेकर आपको यह ध्यान रखना होगा की लेट कर पढ़ें ज्यादा झुक कर लिखना यह सब चीजें आपको दिक्कतें दे सकती हैं. इस बार समय का अभाव रहेगा जिसके चलते  समाज में समय कम दे पाए. प्रेमी युगल एक दूसरे को समय दें.

वृश्चिक- इस माह नेटवर्क को कमजोर न होने दें. मई 25 तक महत्वपूर्ण कार्यों में कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न होने दे. कुछ मानसिक चिंता रहेगी, लेकिन कूल रहेंगे तो स्थितियां भी आपके फेवर में होगी. सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों को कार्य पूर्ति की लिए दिन रात एक करना पड़ेगा. विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को एक्टिव रहने की विशेष सलाह है. 15 के बाद उच्चाधिकारियों व बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा. थोक का व्यापार शुरू करने वाले कागजी कार्यवाही में ढील न दें. चेस्ट में जलन की समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं, साथ ही गर्भवती महिला अपना ध्यान रखें. संतान के साथ समय व्यतीत करें, उनकी जरूरतों में धन खर्च होगा. प्रेम संबंध में जुड़े लोग तीसरे की बातों पर भरोसा करने से पहले बातचीत कर लें.

Astrology : बेहद 'शार्प' होते हैं इस राशि के लोग, घर से लेकर ऑफिस तक हर जगह छाए रहते हैं

धनु- इस माह ध्यान व पाठ-पूजा आपको केंद्रित रखेगा. ग्रहों की स्थिति आत्मबल मजबूत रखेगी. ऑफिस में कार्य क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत होगी. माह का मध्य सफलता तक पहुंचाने के लिए कड़े परिश्रम की मांग रहेगी. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण है. व्यापार में बड़े फाइनेंसर या बड़े क्लाइंट की प्रसन्नता का ध्यान रखें. नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए पूरा माह महत्वपूर्ण है. आंखों व दांतों से संबंधित मामलों में सजग रहना होगा, समय-समय पर जांच कराते रहें. कमर और पीठ में दर्द बढ़ा सकता है, नियमित व्यायाम करें. घर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे, साथ ही अनुशासन और बचत पर भी फोकस बनाए रखें. प्रेम संबंध में चल रहे लोग एक दूसरे का सम्मान करेंगे.   

मकर- इस माह शुरुआती 15 दिन क्रोध का सामना करना पड़ेगा तो वहीं दूसरी और पिछले कुछ समय से चली आ रही आलस्य कि लेयर 4 मई के बाद से ठीक होती दिखाई दे रही हैं. अब एक्टिव नजर आएंगे. पूरे माह पाठ पूजा व सूर्यदेव को नियमित अर्घ्य देना चाहिए. नौकरी से संबंधित मामलों में 23 तारीख तक धैर्य रखने की जरूरत है, इसके बाद रुके हुए कार्य या नई नौकरी की खोज करने वालों के लिए अच्छी संभावनाएं बनती नजर आएंगी. व्यावसायिक उन्नति में बाधा आने की आशंका है. लोन लेने के लिए इस बार रुक जाएं. परिवार में सभी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी को देखते हुए नियमों का पालन और सजगता आपके लिए आवश्यक है. प्रेम संबंध में वाणी की गंभीरता पर ध्यान दें.

Shani Dev : शनि हैं कलियुग के दंडाधिकारी, कुंभ राशि में कर चुके हैं प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में मचा देगें हलचल

कुम्भ- इस माह की शुरुआत यात्राओं के लिए अच्छी रहेगी तो वहीं दूसरी और बड़े व्यय भी आपकी राह देख रहे हैं. 17 के बाद खुद को टेक्नोलॉजी से जोड़ना होगा. देश काल परिस्थिति को देखते हुए खुद को अपडेट करें. इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं युवा को अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है. सोने चांदी के व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा. जो युवा नकारात्मक प्रवृत्तियों के शिकार में थे उनको इससे बाहर निकलने का कोई न कोई रास्ता अवश्य मिल जाएगा.  हाथ में करंट या बड़ी चोट लगने की आशंका है, लीवर के रोगियों को नियमित दिनचर्या और खानपान पर संयम रखना होगा. अविवाहित के लिए 6 अप्रैल से विवाह संबंधित मामलों में तेजी की संभावना है. प्रेमी जन आपसी विवाद में न पड़े. 

मीन- मई माह में आपको बड़े निवेश नहीं करने चाहिए, तो वहीं अचानक आर्थिक स्थितियों में बदलाव भी होगा. कर्मठ रहते हुए कार्यों में लापरवाही करने से बचें, कार्य छोटा हो या बड़ा उसे पेंडिंग नहीं छोड़ना है. स्टेशनरी का कारोबार करने वाले माह के शुरुआत में अच्छा लाभ कमाएंगे तो वहीं मध्य से कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को लाभ हाथ लगेगा. सिविल की तैयारी कर रहे युवाओं को इस माह मेहनत से पीछे नहीं हटना है, अपने मजबूत कड़ियों को जोड़ने का समय चल रहा है. हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें तो वहीं 15 मई से लेकर 29 तक के बीच अधिक क्रोध आएगा, जिससे स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिलेगी. जीवनसाथी और मित्र मदद करने में प्राथमिक रूप से सहयोगी बनेंगे. प्रेमी युगल के दूसरे पर कठोर शब्दों के बाण न चलाएं.

Venus Transit 2022 : शुक्र मीन राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को लाभ तो कुछ को देने जा रहे हैं हानि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget