एक्सप्लोरर

Mithun Rashifal May 2024: मिथुन राशि वाले काम पर करें अधिक फोकस, पढ़िए मई का पूरा मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope 2024: मिथुन राशि (Mithun) के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मिथुन का मासिक राशिफल.

Mithun Rashifal May 2024: मिथुन राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. ध्यान भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई और काम पर फोकस करें. स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं मिथुन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

मिथुन राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Gemini May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):  महीने की शुरुआत से 09 मई तक दशम भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा जिससे मंथ के शुरुआत में केक और पेस्ट्री मेकिंग बिजनसमैन को कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचना चाहिए. गुरु का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आपको अपने व्यापार को किसी भी तरह से नहीं टालना चाहिए और ध्यान रखें कि व्यापार के सिलसिले में बाजार में कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपको बदनामी का सामना करना पड़े. क्योंकि इससे बाजार में आपकी प्रतिष्ठा खराब हो सकती है.
 
10 से 18 मई तक एकादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा. इससे प्रॉपर्टी बिजनसमैन का कानून के साथ रह कर काम करना शुभ रहेगा है. 19 मई से द्वादश भाव में गुरू-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे कुछ शांतिपूर्ण फलों की प्राप्ति होगी और फिर व्यापार में लगातार प्रगति होगी.
 
नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):  करियर के लिहाज से यह मंथ मिश्रित परिणाम देगा, लेकिन 13 मई तक सूर्य का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे महीने की शुरुआत में परेशानियां हो सकती है. गुरु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से कर्मचारी अपनी जॉब से संतुष्ट रहेंने से प्रमोशन के योग बनेंगे.
 
13 मई तक सूर्य एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे, जिससे आपके काम के लिए अनुशासन की आवश्यकता है. अपने काम पर अधिक ध्यान दें और ध्यान भटकाने से बचें. शनि की दशवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपका कार्य प्रदर्शन बढ़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. 
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): जीवनसाथी से लाभ संभव है, लेकिन गुरु का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष के कारण इसमें बाधा आएगी. 10 से 18 मई तक लाभ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे लव-लाईफ अच्छा रहेगा. 19 मई से द्वादश भाव में शुक्र स्वगृही होकर गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे जिससे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, वे आपके काम में आपकी मदद करेंगे और उनके साथ आपके रिश्ते सकारात्मक बने रहेंगे. 
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से युवा पीढ़ियों को सामाजिक छवि को लेकर एक्टिव रहना है, गलत लोगों की संगत करने से बचना होगा. गुरु का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे स्टूडेंट्स रिलेशनशिप को समय ज्यादा देंगे और ऐसे में वे पढ़ाई को इग्नोर कर सकते हैं. 18 मई तक शुक्र की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से ग्राफिक डिजाईनर, स्क्रीपट राईट स्टूडेंट्स के हाथ कुछ नए अवसर लग सकते है.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): सेहत के लिहाज से यह महीना थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, क्योंकि दशम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा. गुरु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर रहेगी जिससे आपको स्वास्थ्य मुद्दों से बचने के लिए अपना ख्याल रखना चाहिए और संतुलित दिनचर्या बनाए रखनी चाहिए. केतु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से यात्रा के दौरान इस महीने अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतना आपके हित में रहेगा.
 
मिथुन राशि वालों के लिए उपाय (Gemini Rashi May 2024 Upay)
 
10 मई अक्षय तृतीया पर- चांदी के सिक्कों व गहनों की खरीदारी करें. इसके अलावा अक्षय तृतीया पर श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें. गरीबों को वस्त्र और मूंग की दाल दान करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ketu Transit 2026: मघा नक्षत्र के तीसरे पद में केतु, अगले 32 दिनों तक इन 3 राशियों को निवेश और सेहत में बरतनी होगी भारी सावधानी
सावधान! 29 मई से केतु का नक्षत्र परिवर्तन, मिथुन समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Amavasya Surya Grahan 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या सूर्य ग्रहण लगा है? क्या वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पूजा में पड़ेगा असर!
Amavasya Surya Grahan 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या सूर्य ग्रहण लगा है? क्या वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पूजा में पड़ेगा असर!
Aaj Ka Rashifal: 16 मई का राशिफल, शनि जयंती और अमावस्या पर आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क, सुबह 10:43 तक न करें ये काम
16 मई का राशिफल: शनि जयंती और अमावस्या पर आज इन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क, सुबह 10:43 तक न करें ये काम
Aaj ka Meen Rashifal 16 May 2026: मीन राशि वालों की नई बिजनेस डील कराएगी बड़ा मुनाफा, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांच
मीन राशिफल 16 मई 2026 शनि जयंती पर करियर की बाधाएं होंगी दूर, मिलेगा मनचाहा ट्रांसफर और व्यापार में होगी बड़ी डील

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो स्वतंत्र हैं', बंगाल में हार के बाद पहली बार TMC नेताओं की मीटिंग में बोलीं ममता बनर्जी
'जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो स्वतंत्र', बंगाल में हार के बाद TMC नेताओं की मीटिंग में बोलीं ममता बनर्जी
पंजाब के होशियारपुर में चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, 9 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, NDRF, SDRF ने सुरक्षित निकाला
होशियारपुर में चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, 9 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, NDRF, SDRF ने सुरक्षित निकाला
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे
1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस राज्य ने फ्यूल पर घटा दिया VAT, 18% से सीधे 7% किया, महंगाई के बीच जनता को मिली राहत
इस राज्य ने फ्यूल पर घटा दिया VAT, 18% से सीधे 7% किया, महंगाई के बीच जनता को मिली राहत
सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें कितनी खास है ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें कितनी खास है ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
Embed widget