एक्सप्लोरर

May Love Rashifal 2024: मई में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र, लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेगा सच्चा प्यार

May Love Rashifal 2024: मई में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा. प्रेम जीवन लिहाज से यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है.

May Love Rashifal 2024: ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से साल 2024 का पहला महीना बहुत अच्छा रहने वाला है. इस महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. प्रेम और विवाह के दृष्टिकोण से यह महीना कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. 

इस महीने शुक्र का गोचर होने वाला है. शुक्र को प्यार और रोमांस का कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्र की कृपा से कुछ राशियों को इस महीने सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. मासिक प्रेम राशिफल  (Masik Love Rashifal May 2024) जानते हैं इन राशियों के बारे में. 

कर्क राशि (Cancer) 

इस महीने कर्क राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में शानदार परिणाम मिलेंगे. कर्क राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. बुध और शुक्र जैसे रोमांटिक ग्रह आपके जीवन को प्रेम से भर देंगे.

आप और आपके पार्टनर के बीच करीबी बढ़ेगी. एक-दूसरे के प्रति आपका प्रेम और समझ बढ़ेगी. आप एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे. आप अपने प्रियतम को प्रसन्न करने के लिए तह-तरह के प्रयास करेंगे. उनके साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा. इस महीने आपका प्यार परवान चढ़ेगा. 

कन्या राशि (Virgo)

प्रेम संबंध के मामले में कन्या राशि वालों के लिए यह महीना अनुकूल है. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. महीने की शुरुआत में ही इन लोगों को बेहद अनुकूल परिणाम मिलेंगे. आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा.

एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा. इस राशि के कुछ लोगों को सच्चा प्यार मिलेगा. आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना कन्या राशि वालों के लिए बहुत शुभ है. कुछ लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुक्र देव वृश्चिक राशि के लोगों को अच्छे परिणाम देने वाले हैं. आपके जीवन में प्रेम का आगमन होगा. आप दोनों के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत होगा. पार्टनर और आप एक दूसरे को भली प्रकार समझ पाएंगे. 

आप अपने प्रियतम को अपने गहरे प्रेम का एहसास कराएंगे. आप दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ेगा. आपका प्रेम जीवन सुचारु रुप से चलेगा. शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके वैवाहिक जीवन में समरसता और प्रेम रहेगा. आप दोनों के बीच रोमांस के योग भी बनेंगे. साथ मिलकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं. 

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के प्रेम जीवन की शुरुआत अच्छी होगी. महीने की शुरुआत में बुध और शुक्र के प्रभाव से आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा. आप अपने प्रियतम को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे. 

आप दोनों के रिश्ते में प्रेम बना रहेगा और आप जुड़े रहेंगे. विवाहित जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा. पिछले काफी महीने से चल रही आपकी पारिवारिक चुनौतियां कम होंगी. आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें

मेष राशि में आकर बुध कराएंगे इन राशियों का नुकसान, तरक्की में आएगी रुकावट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
Kumbh Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
Makar Weekly Rashifal 19- 25 July 2026: क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?
क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?
Dhanu Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी की चुनौतियों के बीच मिलेगा सम्मान और परिवार में आएंगी खुशियां?
क्या इस सप्ताह नौकरी की चुनौतियों के बीच मिलेगा सम्मान और परिवार में आएंगी खुशियां?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget