एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप और अभिषेक चमक उठेगा भाग्य

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर आप राशि अनुसार भगवान शिव जी को क्या अर्पित करें और कौन से दिव्य मंत्रों का जाप करें, जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो. आईए जानते है.

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है. इस वर्ष 2024 में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात 9 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगी और 9 मार्च को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. महाशिवरात्रि के लिए निशिता काल पूजा का मुहूर्त चतुर्दशी तिथि में होना आवश्यक है, इसलिए महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी. इस दिन ज्योतिषीय ग्रहों के दोष को दूर करते हैं. जानते हैं राशि अनुसार उपाय-

मेष- राशि वाले लोग भगवान शिव को लाल पुष्प अर्पित करें और जल में गुड़ मिश्रित कर अभिषेक करते हुए ऊँ सोमेश्वराय नमः मंत्र का उच्चारण करें. अगर आपके करियर में कोई बाधा चल रही है और आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहता है तो आपके जीवन से यह समस्याएं दूर होंगी.

वृषभ- राशि वाले लोग दोनों हाथों से दही शिवलिंग पर मसले फिर स्वच्छ जल से अभिषेक करते हुए ऊँ ममलेश्वराय नमः मंत्र का उच्चारण करें. ऐसा करने से आपको संपन्नता प्राप्त होगी. साथ ही मैरिटल लाइफ में चल रही परेशानियां भी दूर होगी.

मिथुन- राशि के लोग भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें. बिल्वपत्र अर्पित करने से 3 जन्मों के पापों का नाश होता है. गन्ने के रस से अभिषेक करते हुए ऊँ नमः शिवायः मंत्र का उच्चारण करें. ऐसा करने से करियर में कोई परेशानी आ रही है या संतान से जुड़ी परेशानी चल रही है तो दूर होंगी.

कर्क- राशि वाले लोग दूध मिश्रित जल से अभिषेक कर, रुद्राष्टक का पाठ करें. अगर आपकी कोई हैल्थ इश्यू है, तो आप इसमें काले तिल भी मिला सकते हैं निश्चित रूप से आपकी रक्षा होगी और जीवन में जो भी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं वह दूर होंगे.

सिंह- अगर आप पैसों के खर्चों को लेकर परेशान हैं और अपना ही पैसा आपको नहीं मिल पा रहा है तो शिवरात्रि के दिन गन्ने के रस में शुद्ध जल मिश्रित कर शिवलिंग पर अभिषेक करते हुए ऊँ नमः शिवायः नमः मंत्र का यथाशक्ति उच्चारण करें.

कन्या- शिवरात्रि के दिन आप आक, भांग और धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक करते हुए ऊँ नमो भगवते रुद्राय का यथाशक्ति उच्चारण करें. भांग और धतूरे दोनों विष होते हैं जो आपके जीवन में विष तनाव फैला हुआ है उन सब को दूर कर आपके जीवन में खुशियां लाएगा.

तुला- राशि वाले लोग शिवलिंग पर चंदन का इत्र अर्पित करें. जल में पताशा मिलाकर ऊँ रामेश्वराय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए अभिषेक करें. ऐसा करने से विवाह और नौकरी में चल रही बाधाएं दूर होकर जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा.

वृश्चिक- के लोग पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें, हरे फल और बिल्व पत्र अर्पित करते हुए ऊँ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से आपके जीवन में चल रहे वाद विवाद, कोर्ट कचहरी मुकद्मों की समस्या दूर होंगी.

धनु- राशि वाले भगवान शंकर के मंदिर में जाकर घी का दीपक प्रज्वलित करें. साथ ही गंगाजल में केसर मिश्रित कर शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात मंत्र का उच्चारण करें. इसके साथ ही बिल्व पत्र व पीले पुष्प भी अर्पित करे. ऐसा करने से आप के मार्ग में आ रही सभी परेशानियां दूर होगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.

मकर- राशि आप जल में काले तिल मिश्रित कर ऊँ नमः शिवायः का उच्चारण करते हुए अभिषेक करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या, संतान की तरक्की नहीं हो रही, आप से उनका वाद विवाद रहता है तो निश्चित तौर पर यह समस्याएं दूर होंगी.

कुंभ- राशि आप शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बिल्व पत्र अर्पित करें. एकाग्र चित्त मन से शिवाष्टक का पाठ करें. अगर आप मानसिक रूप से परेशान हैं, क्रोध बहुत आता है तो आपको मानसिक शांति और गुस्से पर नियंत्रण मिलेगा.

मीन- आप जल से अभिषेक करते हुए ऊँ शिवायः मंत्र का उच्चारण करें इसके बाद सफेद चंदन शिवलिंग पर लगाएं. ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: भगवान शिव के पास थे ये शक्तिशाली अस्त्र, जिससे देवता भी घबराते थे

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget