एक्सप्लोरर

Longest Day 2023: साल का सबसे लंबा दिन होता है 21 जून, आपकी परछाई भी छोड़ देती है साथ

Longest Day of the Year 2023: 21 जून का दिन सालभर का सबसे लंबा दिन होता है, जिसमें दिन 12 नहीं बल्कि 14 घंटे का होता है. इस दिन एक समय ऐसा भी आता है, जब आपकी परछाई भी साथ छोड़ देती है.

Longest Day of the Year 2023: वैसे तो साल में 365 दिन होते हैं और हर दिन 24 घंटे का होता है. लेकिन साल में चार दिन ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत होती है. इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर का दिन होता है. 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, 21 जून को सबसे लंबा दिन होता है और रात छोटी होती है. यह पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है. यानी 21 जून को पृथ्वी पर सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है. इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है. खास बात यह है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा पल भी आता है, जब परछाई भी मनुष्य और दूसरे जीवित प्राणियों का साथ छोड़ देती है.

21 जून को 12 नहीं 14 घंटे का होगा दिन

सामान्य दिनों तो 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है. वहीं 21 दिसंबर के बाद रात छोटी होने लगती है और दिन बड़े होने लगते हैं. जबकि 21 जून का दिन सबसे लंबा होता है. इस दिन 12 घंटे की जगह 14 घंटे का दिन होता है. इसके बाद दिन घटना शुरू हो जाएगा. वैसे अभी तक एक बार 1975 में 22 जून को साल का सबसे बड़ा दिन था. अब ऐसा 2203 में होगा.

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि सामान्य दिनों दिन और रात बराबर होते हैं. आमतौर पर ये 12-12 घंटे के होते हैं. लेकिन 21 दिसंबर के बाद रातें छोटी होने लगती हैं और दिन बड़े होने लगते हैं. वहीं 21 जून का दिन सबसे बड़ा होता है. इसके बाद ये घटना शुरू होता है. इसी तरह 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन बताया गया है. इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है. खास बात या है कि, इस दिन ऐसा पल ऐसा भी आता है जब आपकी परछाई साथ छोड़ देती है.

जब परछाई भी छोड़ देती है साथ

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि सालभर में 365 दिन होते है, जिसमें चार दिन को छोड़ दें तो बाकि के सभी दिन सामान्य ही होते हैं. इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर का दिन शामिल है. 21 जून को सबसे लंबा दिन होता है. खास बात ये है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा समय आता है जब परछाई भी मनुष्य और दूसरे जीवित प्राणियों का साथ छोड़ देती है.

मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होगा सूर्य

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि 21 जून 2022 को सूरज मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होगा. इसका मतलब यह है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक रहेगा.  पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होगा जबकि सूर्यास्त देर से होगा, जिसके कारण सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी. 21 जून को साल के सबसे बड़े दिन के साथ ही साल की सबसे छोटी रात भी होती है.  

क्यों होता है 21 जून सबसे बड़ा दिन

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि यह तो हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है. परिक्रमा के दौरान 21 जून  को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य  कर्क रेखा के ऊपर होता है. इसका मतलब यह है कि 21 जून को सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक रहता है. यानी  पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होता और सूर्यास्त देर से होता है. जिस कारण 21 जून सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है. इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर करीब 15-16 घंटे तक पड़ता हैं. जिसके कारण दिन की अवधि सबसे लंबी होती है और जिस वक्त ,सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होता है, उस दौरान परछाई भी नहीं बनती है. 

इसके बाद दिन की अवधि घटने लगती है

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि पृथ्वी की परिक्रमा के कारण 21 जून के बाद दिन की अवधि घटने लगती है और रात की अवधि बढ़ने लगती है. फिर 21 सितंबर को ऐसा समय आता है, जब दिन और रात की अवधि बराबर हो जाती है.  इसके बाद 21 सितंबर से रात लंबी होने लगती है और दिन की अवधि घटने लगती है. 22 दिसंबर को एक उत्तरी गोलार्ध में रात सबसे लंबी हो जाती है और दिन सबसे छोटा हो जाता है. इसके बाद फिर 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर होता है और इस दिन फिर से दिन और रात की अवधि एक बराबर हो जाती है.

इसलिए होते हैं दिन और रात

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष में घूमने के कारण दिन और रात होते हैं. साथ ही समय घटता बढ़ता रहता है. यदि धरती न होती तो सूर्य के तरफ वाला हिस्सा हमेशा सूर्य के प्रकाश में रहता और दूसरी तरफ का हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता.

ये भी पढ़ें: Ashadha Gupt Navratri 2023: कई शुभ योग में मनाई जाएगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानिए मुहूर्त और महाउपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज साल का सबसे शुभ दिन! गुप्त नवरात्रि, पुष्य नक्षत्र और गुरु पुष्य योग ने बदली इन राशियों की किस्मत
15 जुलाई को खरीदारी और निवेश क्यों माना जा रहा सबसे शुभ? जानें आज का राशिफल
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के पिघलने के बाद भी नहीं टूटी आस्था, अमरनाथ यात्रा 2026 में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाबा बर्फानी के पिघलने के बाद भी नहीं टूटी आस्था, अमरनाथ यात्रा 2026 में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Aaj ka Meen Rashifal 15 July 2026: पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, करियर में बनेंगे सफलता के योग
पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, करियर में बनेंगे सफलता के योग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget