एक्सप्लोरर

Singh Education Horoscope 2025: नया साल 2025 सिंह राशि के पढ़ाई-लिखाई के लिए कैसा रहेगा, जानें वार्षिक शिक्षा राशिफल

Leo Yearly Education Horoscope 2025: सिंह राशि वालों के लिए शिक्षा के लिहाज से नया साल कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानिए अपनी स्टडी से जुड़ी पूरे साल की अपडेट (Singh Rashi 2025).

Leo Horoscope 2025 Education: नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ शिक्षा राशिफल में जानेंगे कि इस वर्ष 2025 में सिंह राशि वाले छात्रों या परीक्षार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा या किसी कारण पढ़ाई से मन भटक सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपको सफलता दिलाएगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

यह राशिफल मुख्य रूप से उनके लिए है जो स्कूली पढ़ाई-लिखाई से जुड़े हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. शिक्षा राशिफल में हम जानेंगे कि इस साल शिक्षा क्षेत्र में सिंह राशि के लिए क्या खास रहने वाला है और शुभ परिणाम के लिए आपको क्या करना चाहिए. सिंह राशि वाले वर्ष 2025 के अपने शैक्षिक जीवन के संदर्भ में जानने के लिए यहां पढ़ें वार्षिक शिक्षा राशिफल (Shiksha Rashifal 2025)

सिंह राशि शिक्षा राशिफल 2025 (Singh Rashi 2025 Education)

  • साल की शुरुआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर पंचम भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे जिससे स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति इस पूरे साल में बनी रह सकती है. हालांकि सामान्य पढाई के लिहाज से पिछले साल की तुलना में कुछ ठीक रह सकता है.
  • 29 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़िया तैयारी कर सकेंगे पर कुछ हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि आप अपने हेल्थ का पूरा ख्याल रखें. शिक्षा के लिए ये साल विशेष सफलतादायक तो नहीं रहने वाला है, पर आप आत्मविश्वास से पूरी तरह लबरेज रहेंगे.
  • 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव में रहेंगे जिससे आपकी रचनात्मकता काफी हाई लेवल पर रहेगी जो कि आपको अपनी स्ट्रीम में बहुत चमका सकती है. लेकिन आप जानते हैं कि आप की भैंस कितने पानी में है.
  • स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर में इस साल कुछ खास नहीं कर सकेंगे. किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फोर्म 12 फरवरी से 14 मार्च तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसंबर तक भरकर सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें तो बहुत शुभ रहेगा. सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं.
  • 18 अक्टूबर से 05 दिसंबर तक गुरु पंचम भाव के देव गुरु द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आपको इस साल ये हर वक्त याद रखना ही चाहिए कि चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो या स्कूली परीक्षा में सक्सेस की गारंटी आपकी मेहनत ही दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Leo Yearly Health Horoscope 2025: सिंह राशिफल 2025, नया साल हेल्थ को लेकर कैसा रहेगा, पूरे वर्ष का जानें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कल का राशिफल 14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
Meen Weekly Rashifal 12- 18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget