एक्सप्लोरर

Kumbh Rashifal May 2024: कुंभ राशि वालों को मिलेंगे कई अवसर, इसका फायदा उठाएं, पढ़िए मई का मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope 2024: कुंभ राशि (Kumbh) के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कुंभ का मासिक राशिफल.

Kumbh Rashifal May 2024: कुंभ राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना बढ़िया रहने वाला. बिजनेस में सफलता मिलेगी. विवादों से दूर रहें और किसी के बहकावे में न आएं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं कुंभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

कुंभ राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Aquarius May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से 13 मई तक सूर्य का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनसमैन को महीने के शुरुआत में सफलता मिल सकती है. शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से कारोबार में जबरदस्त फायदा हो सकता है.
 
10 से 18 मई तक पराक्रम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे कड़ी मेहनत करेंगे और उनको बिजनस में सफलता मिलेगी. मजबूत और अच्छी रहेगी आर्थिक स्थिति. लाभ होगा और वो अपने खर्चों को पूरी तरह से कंट्रोल में रख पाएंगे. 10 मई से बुध का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपको सलाह दी जाती है कि हाथ आए हुए और मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाएं और बेहतर धन कमाएंगे. 
 
नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): गुरु की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से ऑफिस के काम को लेकर लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा से आपको मिलेजुले फल की प्राप्ति हो सकती है. द्वितीय भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे किसी के बहकावे में आने और किसी का उपहास करने से बचें.
 
शनि की दशवी दृष्टि दशम भाव पर होने से महीने के मध्य में ऑफिस में किसी के विवाद में टांग न अड़ाएं नहीं तो आपको परेशानी या अपमान का सामना करना पड़ेगा. 14 मई से सूर्य की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से ऑफिस में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा जो विरोधियों के सीने में जलन पैदा कर सकते हैं.
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से जीवनसाथी को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें बल्कि उनके साथ उचित व्यवहार भी करें. 18 मई तक शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे सिंगल्स को नया पार्टनर मिल सकता है और लाइफ में कुछ नए अनुभव होंगे. 19 मई से शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग और शंख योग बनाएंगे, जिससे पॉजिटिव वाइब्स आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत करेगा.
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं या फिर आपको रोजी-रोजगार की तलाश है तो आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है. 10 से 18 मई तक तृतीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स को बेस्ट रिजल्ट के लिए रिवीजन और तैयारी अच्छी रखनी चाहिए. गुरु का पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे खेल से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): राहु की पाचवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप अपने किसी प्रिय के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. गुरु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से किसी छोटी फैमिली ट्रिप पर जाकर परिवार को खुशी दे सकते हैं. द्वितीय भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष बन रहा है जिससे वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है.
 
कुंभ राशि वालों के लिए उपाय (Aquarius Rashi May 2024 Upay)
 
10 मई अक्षय तृतीया पर- रुद्राभिषेक कराना और सुंदरकांड का पाठ कराना बेहद शुभ होगा. गरीबों को भोजन कराएं और मिट्टी के बर्तन में जितनी शक्ति हो उन चीजों को भरकर दान करें. अक्षय तृतीया पर आप लोहे के सामान की खरीदारी करें. वाहन भी खरीद सकते हैं.
 
पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
The Manipur Diaries Trailer Out: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट
बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
Embed widget