एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर अपनी राशि अनुसार कान्हा को चढ़ाएं इस रंग के फूल, होगी खूब तरक्की

Krishna Janmashtami 2022: कान्हा की पूजा में राशि के अनुसार फूल चढ़ाने से व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है. आइए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को किस रंग के फूल अर्पित करने चाहिए.

Krishna Janmashtami 2022: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. हर साल भादो के महीने में अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं. इस साल यह त्योहार 18 और 19 अगस्त (Janmashtami 2022 Date) को मनाया जाएगा. कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार ध्रुव और वृद्धि योग बन रहे हैं जो बहुत शुभ (Janmashtami shubh yog) हैं. इस शुभ योग में जन्माष्टमी का व्रत और पूजा-पाठ करने से मनवांछित फल मिलते हैं. कान्हा के श्रृंगार और पूजा में राशि के अनुसार फूल चढ़ाने से मुश्किलें दूर होती हैं और व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है.

मेष- इस राशि के जातकों को कान्‍हा को लाल रंगे के फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए. इससे आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी और जीवन में खूब तरक्की होगी.

वृषभ- इस राशि के जातकों को बाल-गोपाल को सफेद रंग के फूल चढ़ाने चाहिए. इससे आपके ऊपर कान्हा की कृपा बनी रहेगी और जीवन में शांति बनी रहेगी.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को कृष्ण भगवान पर तुलसी चढ़ानी चाहिए. इससे आपमें साहस और बल की वृद्धि होगी. 

कर्क- कर्क राशि श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है. इस राशि के जातकों को कृष्‍ण का श्रृंगार सफेद वस्‍त्र से करने के बाद उन्हें सफेद रंग के ही फूल चढ़ाने चाहिए.

सिंह- इस राशि के जातकों को कृष्ण भगवान को गुलाब का फूल चढ़ाना चाहिए. इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. 

कन्या- कन्या राशि वालों को भगवान श्रीकृष्‍ण का श्रृंगार हरे रंग के वस्‍त्रों से करने के बाद उन्हें हरे रंग के ही फूल चढ़ाने चाहिए. इससे कान्हा की कृपा बनी रहेगी.

तुला- इस राशि के जातकों पर भी कृष्ण भगवान की विशेष कृपा होती है. कान्हा का श्रृंगार केसरिया वस्‍त्र से करने के बाद उन्हें कुमुद का फूल चढ़ाने से आपके धन-समृद्धि में वृद्धि होगी.

वृश्चिक- इस राशि के जातकों कान्हा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए. इससे आपके सारे कार्य फलेंगे और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे.

धनु- धनु राशि वालों को मुरलीधर का श्रृंगार पीले वस्‍त्र से करने के बाद उन्हें पीले कनेर के फूल चढ़ाने चाहिए. आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा

मकर- मकर राशि के लोगों को भी श्रीकृष्‍ण को पीले रंग के ही फूल चढ़ाने चाहिए. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी.

कुंभ- इस राशि के जातकों को श्रीकृष्ण पर गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए. इससे आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आएगी.

मीन- इस राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को मालती का फूल चढ़ाना चाहिए. इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

Name Astrology: खुशमिजाज स्वभाव, आत्मविश्वास से भरपूर और यारों के यार... ऐसे होते हैं F नाम वाले लोग

Swapna Shastra: सपने में दिखें बादल तो बदल सकता है आपका भाग्य, स्वप्न शास्त्र से जानें इसके मायने

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Photography Tips: शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
Sawan 2026 Shiv Bhajan: इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
Sawan 2026: काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद
काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद
Kal Ka Rashifal 3 August 2026: श्रावण के पहले सोमवार पर मीन राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
श्रावण के पहले सोमवार पर मीन राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget