एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगे कृष्ण भगवान

Krishna Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा और प्रेम से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है.

Janmashtami Daan: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन (Janmashtami 2022 Date)  18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा.श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा और प्रेम से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते हैं. पूरी सजावट के साथ कान्हा के जन्म की तैयारियां की जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है.आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए.

मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन गेहूं का दान करना चाहिए. इससे जीवन में चल रही तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है.

वृषभ- वृष राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन चीनी का दान करना चाहिए. इससे दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है.

मिथुन- इस राशि के जातकों को कृष्ण जन्मोत्सव पर गरीबों में अन्न का दान करना लाभकारी माना गया है. इससे भगवान की कृपा बनी रहती है.

कर्क- कर्क राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन चावल का दान करना चाहिए. इससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी.

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गुड़ का दान करना शुभ माना गया है. इन लोगों को जन्माष्टमी के दिन श्री आदित्यहृदय स्रोत का पाठ 3 बार करना चाहिए.

कन्या- कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातकों को जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

तुला- तुला राशि वालों को इस दिन गरीबों में वस्त्रों का दान करना चाहिए. साथ ही उन्हें जन्माष्टमी का प्रसाद भी बांटें. इससे आपकी खूब तरक्की होगी.

वृश्चिक- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए गेहूं का दान करना चाहिए. इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

धनु- जन्माष्टमी के दिन धनु राशि वालों को धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए. इससे कृष्ण भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी.

मकर- इस राशि के जातकों जन्माष्टमी के दिन तिल का दान करना चाहिए. इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को इस दिन गीता का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन अन्न या तिल का दान करें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

मीन- मीन राशि वालों के लिए भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करना बहुत शुभ रहेगा. गरीबों को केले का दान करें. इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

Name Astrology: तेज दिमाग और स्वभाव से मिलनसार, H नाम वालों में है ढेरों खूबियां

Astrology Mangal Upay: वृषभ का मंगल इन दो राशियों को कर सकता है परेशान, बचने के लिए करना होगा ये उपाय

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget