एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार...किसके किस्मत सितारे मजबूत, कौन पहुंचेगा सीएम की कुर्सी तक?

Karnataka CM Race: कर्नाटक में सीएम की कुर्सी के लिए नूरा कुश्ती जारी है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. ज्योतिष की दृष्टि से आइए समझते हैं कर्नाटक की स्थिति.

Karnataka CM Race: सिद्धारमैया का जन्म 12 अगस्त 1948 को मैसूर जिले में हुआ. उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार देखें तो बुध और सूर्य एक साथ विराजमान होकर बुधादित्य योग बनाते हैं. तीसरे भाव में मंगल और दूसरे भाव में शनि स्थित हैं. 

अभी की स्थिति में दशम भाव में राहु प्रबल कूटनीति का कारक विराजमान हैं तथा उसके साथ देव गुरु बृहस्पति भी स्थित हैं, जो भाग्य स्थान का स्वामित्व रखते हैं और सूर्य कुंडली के पंचम भाव में बैठकर सूर्य को और नवम भाव को देखते हैं.

चुनौतियां और अंदरूनी संघर्ष का करना पड़ेगा सामना 
वर्तमान समय में सूर्य से अष्टम भाव में शनि का गोचर चल रहा है और दशम भाव में राहु का गोचर उपस्थित है, इसलिए यह साल उनके लिए कांटो से भरा साल रहने वाला है. उन्हें पग-पग पर अपनी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कुछ अंदरूनी संघर्ष भी उन्हें देखना पड़ेगा, जिसे यदि वह संभाल पाते हैं तो सभी स्थिति उनके पक्ष में आ सकती है, नहीं तो बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. 


सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार...किसके किस्मत सितारे मजबूत, कौन पहुंचेगा सीएम की कुर्सी तक?

विपक्ष के साथ, भीतर घात से भी रहना होगा सावधान
उन्हें सरकार चलाने के लिए विपक्ष के साथ-साथ अपने भीतर घात का सामना भी करना पड़ सकता है. साल 2023 से लेकर मई 2024 तक का समय उनकी सरकार के लिए कठिन रहेगा. इस दौरान कुछ ऐसी बातें भी सामने आ सकती हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा पर असर डाल सकती हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा संभल कर चलना होगा और जनता से किए वादों को निभाना होगा. यह समय निकल जाने के बाद स्थिति अच्छी हो सकती है.

डीके शिवकुमार की कुंडली में सीएम बनने का राजयोग
डीके शिवकुमार का जन्म 15 मई 1962 को केंपेगौड़ा में हुआ. उनकी सूर्य कुंडली वृषभ लग्न की है जिसमें लग्नेश शुक्र और बुध दोनों विराजमान होकर प्रबल राजयोग निर्मित कर रहे हैं. दशम भाव में देव गुरु बृहस्पति स्थित हैं और एकादश भाव में मंगल तथा तृतीय भाव में राहु स्थित हैं. वर्तमान स्थिति में शनि का गोचर दशम भाव में है और राहु द्वादश भाव में देव गुरु बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं. यह गोचर अनुकूल न होने के कारण ही उन्हें वर्तमान समय में कुर्सी से दूर रहना पड़ रहा है लेकिन आने वाले समय उनके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे, ग्रहों की चाल में उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचा सकती है, क्योकि इनकी कुंडली प्रबल राजयोग योग बन रहे हैं.

सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार...किसके किस्मत सितारे मजबूत, कौन पहुंचेगा सीएम की कुर्सी तक?

कर्नाटक में नजर आएगा विकास!
कर्नाटक में क्या होने वाला है, अगर इस पर विचार किया जाए और वर्तमान समय की प्रश्न कुंडली ली जाए तो तुला लग्न के लग्नेश शुक्र नवम भाव में विराजमान हैं और एक अच्छा राजयोग निर्मित कर रहे हैं, लेकिन यहां स्थिति यह देखने योग्य है कि दशम भाव में नीच राशि गति मंगल हैं. पंचम भाव में शनि अपनी राशि के होकर सप्तम भाव पर पूर्ण दृष्टि डाल रहे हैं, जहां राहु, चंद्र, बृहस्पति और बुध स्थित हैं तथा सूर्य अष्टम भाव में हैं.

इन ग्रह चाल को देखकर यह कहा जा सकता है कि कर्नाटक में केंद्र सरकार से पैकेज की मांग शीघ्र की जा सकती है. इसके अलावा, विदेशी व्यापार और प्रदेश में बाहरी राज्यों और देशों से आकर काम करने के लिए न्योता देने का काम सबसे पहले होने की संभावना है. सूर्य के अष्टम भाव में होने से कुछ पुराने कारनामे बाहर निकालने के लिए भी सरकार प्रयास करेगी. महिलाओं को विशेष तवज्जो दी जा सकती है.

सरकार का शिक्षा और कृषि पर विशेष फोकस
शिक्षा और कृषि पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार पसोपेश में रहेगी और इस पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होगा. इसके अलावा, अस्पतालों और मानव संसाधन पर ध्यान दिया जाएगा और गरीबों के लिए किसी नई विशेष योजना को शुरू किया जा सकता है. 

प्रश्न कुंडली से विश्लेषण
प्रश्न कुंडली के लग्न में केतु की उपस्थिति यह बताती है कि बहुत बातें छुपी हुई रहेंगी, जिन्हें सबके सामने नहीं लाया जा पाएगा. धर्म को लेकर भी सरकार की ओर से विशेष बात कही जा सकती है.

भीतरघात से जा सकती है सरकार?
संक्षेप में कहा जाए तो कर्नाटक के लिए आने वाला‌ एक साल का‌ कार्यकाल‌ बहुत महत्त्वपूर्ण है, जिसमें सरकार पर संकट भी आ सकता है क्योंकि सत्ता पक्ष में भीतरघात होने की प्रबल संभावना है. अगर सरकार इससे बच जाती है तो फिर अपना कार्यकाल पूर्ण करेगी और कुछ नई योजनाओं को शुरू कर सकती है, जिनमें बुजुर्गों के लिए भी कोई काम होने की संभावना है. अगर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए देखा जाए तो यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है अपने आप को साबित करने के लिए सिद्धारमैया के साथ डीके शिवकुमार का साथ होना बहुत आवश्यक है, नहीं तो आपसी संघर्ष में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसके विपरीत यदि यह दोनों बड़े नेता मिलकर काम करेंगे तो कर्नाटक को एक अच्छी राह पर ले जाने में कामयाब हो सकते हैं.

Morning Tips: सुबह उठकर क्या नहीं देखना चाहिए , जानें किन चीजों को देखने से दिन की शुरुआत होती है खराब

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन घर में जलाएं ये दीपक, नहीं पड़ेगा ग्रहण असर
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन घर में जलाएं ये दीपक, नहीं पड़ेगा ग्रहण असर
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की का रास्ता
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की का रास्ता
Pushkar Development Project: आस्था, विरासत और आधुनिक विकास का नया अध्याय
आस्था, विरासत और आधुनिक विकास का नया अध्याय
Pushya Nakshatra 2026: कब बनेगा पुष्य नक्षत्र? क्या इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है?
कब बनेगा पुष्य नक्षत्र? क्या इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है?

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget