एक्सप्लोरर

Kark Rashifal May 2024: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, छोटी सी गलती करा सकती है बड़ा नुकसान, पढ़िए मई का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope 2024: कर्क राशि (Kark) के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कर्क का मासिक राशिफल.

Kark Rashifal May 2024: कर्क राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना सामान्य रहेगा. बिजनेस में सतर्कता रखने की जरूरत रहेगी. कर्मचारियों पर काम का दबाव रहेगा. वहीं सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं कर्क राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

कर्क राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Cancer May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): 09 मई तक नवम भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा जिससे ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों के बिजनस का ग्राफ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. 10 व 18 मई तक दशम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनस में अच्छे लाभ होंगे. शनि का सप्तम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे बिजनसमैन को प्रतिद्वंदियों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी गलती आपका नुकसान करा सकती है.

केतु की पाचवीं दृष्टि को देखते हुए बिजनसमैन को मंथ हाफ अच्छे ऑडर हाथ लग सकते हैं. गुरु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. बिजनसमैन पूर्व में संचित जमा धन को भी किसी न किसी काम में लगा कर उसे खर्च कर डालेंगे. इस तरह से इस महीने खर्च और आमदनी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): 13 मई तक दशम भाव में सूर्य उच्च के होकर विराजित रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा. शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

13 मई तक सूर्य का षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कर्मचारियों को ऑफिस में प्रमोशन मिलने की राह आसान दिखाई देगी. 10 व 18 मई तक दशम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे जॉब में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): गुरु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रेम संबंध और मजबूत होंगे. 19 मई से शुक्र लाभ भाव में स्वगृही होकर सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे जिससे मैरिड लाइफ की बात करें तो रिश्तों में मजबूती आएगी. केतु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, इससे आप फैमिली को समय थोड़ा कम दे पाएंगे.

पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति का माहौल हो सकता है. यदि आप इस महीने को शांतिपूर्वक बिता लेते हैं तो महीने के आखिर में कुछ हद तक सांत्वना देने वाला रहेगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने ज्ञान का सही प्रयोग करें, तैयारी में कोई कमी न रखें और प्रतिकूल स्थिति को मैनेज करना ही आपका सबसे बड़ा काम होगा.

मंगल का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स में तर्क-वितर्क शक्ति का विकास होगा. ऐसे में दुविधा से बाहर निकलने के उपाय खोजें. गुरुजनों और सीनियर्स से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें. शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से नई पीढ़ी का ध्यान पढ़ाई से हटकर फैशन, एंटरटेनमेंट आदि चीजों में लगेगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आपको अपने सेहत का ध्यान रखना होगा. नवम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे किसी भी तरह की लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती है. अष्टम भाव में शनि स्वगृही होकर विराजित रहेंगे, जिससे यात्रा करते समय आप सभी सावधानी और संयमित खर्च यानी बहुत ही सस्ते में बढ़िया यात्रा वाली योजना अपनाते देखे जाएंगे.

कर्क राशि वालों के लिए उपाय (Cancer Rashi May 2024 Upay)

10 मई अक्षय तृतीय पर- भगवान शंकर की पूजा करें. रुद्राभिषेक करें और धार्मिक किताबों का दान करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करना भी शुभकारी होगा. अक्षय तृतीया पर आप चांदी के बर्तन और फूल खरीदें.

ये भी पढ़ें: Mithun Rashifal May 2024: मिथुन राशि वाले काम पर करें अधिक फोकस, पढ़िए मई का पूरा मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani: शनि के एक्टिव होते ही क्यों बदलने लगती है जिंदगी? समझिए इसका असली कारण
Shani: शनि के एक्टिव होते ही क्यों बदलने लगती है जिंदगी? समझिए इसका असली कारण
Numerology: इन तारीखों में जन्मीं महिलाएं बनती हैं मजबूत लीडर, मुश्किल वक्त में लेती हैं सही फैसले!
Numerology: इन तारीखों में जन्मीं महिलाएं बनती हैं मजबूत लीडर, मुश्किल वक्त में लेती हैं सही फैसले!
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि के चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का मेल, बस एक चुटकी काले तिल बदल देंगे आपकी तकदीर, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि के चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का मेल, बस एक चुटकी काले तिल बदल देंगे आपकी तकदीर, जानें अपना राशिफल
Aaj ka Meen Rashifal 11 April 2026: ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस
मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026 ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान की बातचीत युद्ध खत्म करेगी या बढ़ाएगी? जानें अब तक के 10 अपडेट
पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान की बातचीत युद्ध खत्म करेगी या बढ़ाएगी? जानें अब तक के 10 अपडेट
Mathura Boat Tragedy: मथुरा हादसे का पहले वीडियो आया सामने, नाव पलटने से पहले भजन-कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु
मथुरा हादसे का पहले वीडियो आया सामने, नाव पलटने से पहले भजन-कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
US Iran Peace Talks In Islamabad: होर्मुज स्ट्रेट कब पूरी तरह खुलेगा? पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बातचीत से पहले ट्रंप ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट कब पूरी तरह खुलेगा? पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बातचीत से पहले ट्रंप ने दिया जवाब
Kitchen Gardening Tips: गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
Hot Dog Health Risk: क्या सच में एक हॉट डॉग खाने से कम हो जाते हैं जिंदगी के 36 मिनट? जानें रिसर्च का सच
क्या सच में एक हॉट डॉग खाने से कम हो जाते हैं जिंदगी के 36 मिनट? जानें रिसर्च का सच
Embed widget