एक्सप्लोरर

Kanya Rashifal May 2024: कन्या राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी और खर्च भी, पढ़िए मई का पूरा मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope 2024: कन्या राशि (Kanya) वालों के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कन्या का मासिक राशिफल.

Kanya Rashifal May 2024: कन्या राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना लाभदायक रहेगा. आपके बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी. इस महीने कमाई तो बढ़ेगी लेकिन धन खर्च भी बढ़ेग. प्रेम संबंधों के लिए महीना अच्छा है लेकिन वैवाहिक जीवन में परेशानी रह सकती है. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं कन्या राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

कन्या राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Virgo May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):  गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे मिनरल वॉटर सप्लायर बिजनस कर रहे लोगों को लाभ होगा. केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पार्टनरशिप बिजनस में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको कई मौके मिल सकते हैं. 10 से 18 मई तक अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कोई न्यू बिजनस र्स्टाट कर सकते हैं.
 
19 मई से नवम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे व्यापार और काम के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. अगर आप पिछले कुछ समय से नया बिजनेस र्स्टाट करने का सोच रहे हैं तो ये अच्छा समय है. इस दौरान नए विचारों के साथ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. इतना ही नहीं पहले से अगर आप किसी बिजनस को कर रहे हैं तो वो और भी मजबूत हो सकता है. 
 
नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):  षष्ठ भाव में शनि स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे नौकरी में आपकी स्थिति अनुकूल होने लगेगी और आपका काम आपके काम को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना भी मिलेगी. मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से कर्मचारी ऑफिस में अपना अच्छा प्रफॉमेंस देने में सफल होंगे, जिससे आपको कई प्रकार के अन्य अवसर प्राप्त होंगे.
 
13 मई तक सूर्य अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे, जिससे नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. लेकिन साथ ही आपको धन खर्च पर भी ध्यान देना होगा. राहु की पाचवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से आपकी कमाई भी बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ सकते हैं. करियर के संबंध में मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. 
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):  सप्तम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे सावधानी से बात करें ताकि कोई बात  किसी के दिल को चुभ न जाए और उन्हें अप्रिय महसूस न हो. इसलिए अच्छा व्यवहार करना सबसे उपयोगी रहेगा. 19 मई से शुक्र नवम भाव में स्वगृही होकर गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे ग्रहों की यह स्थिति आपके प्रेम संबंधों के लिए लाभकारी रहेगी.

आपके बीच जो भी मनमुटाव हैं वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगा. मतभेद भी दूर होंगे और आप एक-दूसरे के प्रति स्नेह महसूस करेंगे. केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप एक-दूसरे की दिल से सराहना करेंगे और यही समय आपके रिश्ते को ऊंचाई पर ले जाने का है. अगर आप शादीशुदा हैं तो यह महीना थोड़ा मुश्किल रहेगा. 
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):  होटल मेनजमेट स्टूडेंट्स को मेहनत का मिलेगा फल मिलेगा. आप मेहनत के बल पर सफलता को हासिल करेंगे हालंंकि गुरु की नौवीं दृष्टि पंचम भाव होने से आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत रहेगी, जिसका सकारात्मक परिणाम आपके सामने होगा.
 
शनि का पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहने से विरोधी आपको परेशान करने की बहुत कोशिश करेंगे. आपको किसी की बातों पर ध्यान दिए बिना अपना काम करते रहना है. 19 मई से नवम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा तब स्टूडेंट्स लिए अच्छे संयोग बनेंगे.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): शनि-केतु का षडाष्टक दोष रहेगा जिससे सेहत को लेकर सर्तक रहने की जरूरत है. शनि की तीसरी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से जॉब के काम से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, जो फायदेमंद होगा. घर के किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सेहत के लिए धन खर्च हो सकता है.
 
कन्या राशि वालों के लिए उपाय (Virgo Rashi May 2024 Upay)
10 मई अक्षय तृतीया पर- वस्त्र खरीदें. इसके अलावा वह चांदी के सिक्के और बर्तन भी खरीद सकते हैं. कपड़ों का दान करना आपके लिए शुभकारी होगा. अक्षय तृतीया के दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 दिन में 2 ग्रहण! क्या दुनिया में बढ़ेगा युद्ध और आपदा संकट? ज्योतिषाचार्य ने दी चौंकाने वाली चेतावनी
15 दिन में 2 ग्रहण! क्या दुनिया में बढ़ेगा युद्ध और आपदा संकट? ज्योतिषाचार्य ने दी चौंकाने वाली चेतावनी
अगर जीवन में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ लीजिए शनि देव आप पर मेहरबान हैं!
अगर जीवन में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ लीजिए शनि देव आप पर मेहरबान हैं!
25 फीट ऊंची आग, बीच में ‘प्रह्लाद भक्त’… मथुरा में 5200 साल पुरानी परंपरा का रोमांचक नजारा!
25 फीट ऊंची आग, बीच में ‘प्रह्लाद भक्त’… मथुरा में 5200 साल पुरानी परंपरा का रोमांचक नजारा!
Aaj Ka Rashifal: 5 मार्च 2026 राशिफल, हस्त नक्षत्र का 'महायोग', इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें?
Aaj Ka Rashifal: 5 मार्च 2026 राशिफल, हस्त नक्षत्र का 'महायोग', इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
ईरान पर हमला करने की डोनाल्ड ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
Embed widget