एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Kal Ka Rashifal: शनिवार के दिन इन राशियों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा, सभी राशियों का जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, किसको कल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कल का राशिफल.

Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार कल यानि 02 दिसंबर 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल का दिन धनु राशि वाले अपने दिमाग को सही कामों में लगाये,गलत कामों से दूर रहे, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कुंभ राशि वालों के परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है,  जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है. सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए राशि कल का दिन अच्छा रहेगा कल आप अपने जीवन में सफलता पाने के लिए जो भी कोशिश करेंगे, उसमें कामयाब अवश्य रहेंगे, आपके अंदर एक हुनर है उस कार्य से जुड़े हुए किसी भी कार्य के लिए की गई कोशिश में आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.  आप अपनी नौकरी में कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा.  कल आप अपने पार्टनर के साथ में मिलकर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक नई कोशिश कर सकते हैं.  समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी.  आपकी कार्य की सभी लोग प्रशंसा करेंगे.  कल आप जो भी कार्य करेंगे,  पूरे  विश्वास के साथ करेंगे.

आप में आत्मविश्वास भरपूर देखने को मिल सकता है. कल आप अपने घर परिवार को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं,  जिसमें आपके परिवार के सदस्य भी आपका सहयोग करेंगे.  आप अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखें. बाकी सभी कार्यों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही दवाइयां खाएं. कल सभी क्षेत्रों में आपकी इज्जत बहुत बढ़ेगी. आपका नाम रहेगा. परिवार का पूरा साथ मिलेगा.  जीवनसाथी का भी व्यवहार आपके अनुकूल रहेगा. संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा. 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. कल आप किसी से भी धन उधार लेने और देने से बचे अन्यथा,  आपका पैसा फंस सकता है या आप किसी का पैसा वापस करने में बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. आपके घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.  आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें,  बेफिजुल की बातों पर ज्यादा बहस ना करें.  आपका हाथ बहुत अधिक खुला होने के कारण आप बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं,  इसलिए आप अपने हाथ को थोड़ा सा टाइट करके चले,  नहीं तो आप व्यर्थ के कामों में बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं.  आप अपने खर्चो का बजट बनाकर  चले, अन्यथा, आपके खर्च आसमान छू सकते हैं,  आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

आपके घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है.  जिसके आने के आने से आपके खर्च और अधिक बढ़ जाएंगे, परंतु अतिथि से मिलने पर आपके मन को बहुत अधिक खुशी होगी और आप उनकी आओ भगत में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे.  जो जातक विदेश में रह रहे हैं,  उनको अपने घर परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा और उन्नति के बहुत अधिक अवसर मिलेंगे.  नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा.  

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही शानदार रहेगा. कल आपको आपके घर परिवार में कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. संतान की ओर से आपका मन संतोष रहेगा.  संतान के करियर को लेकर भी आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे.  कल आप अपनी वाणी के कमाल से सबको अपनी और आकर्षित कर सकते हैं.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं,  जिससे आपके अधिकारी आपसे बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे.  और वे आपके वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,  आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी.  यदि आप किसी परेशानी में फसेंगे तो आपको अपने मित्रों की मदद मिल सकती है,  मित्रों की मदद से आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं.

आपकी समस्याएं  तो बहुत अधिक होगी परंतु उनका अंत भी बहुत जल्दी हो सकता है. कल आपका मन अध्यात्म की ओर जुड़ा रहेगा.  आप अपने घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास खास मेहमानों को आमंत्रित कर सकते हैं.  आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,   आपके मन में अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है.  

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. आपको शासन का लाभ मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ आप कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. कल का दिन अच्छा रहेगा. कल  आपके आसपास का माहौल बहुत ही अधिक आनंद मय रहेगा. कल आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना सारा दिन व्यतीत कर सकते हैं तथा आपका धन भी बहुत अधिक खर्च हो सकता है.  आप अपने पैसे का निवेश करना सीखे,  अन्यथा, आपको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.  

यदि आप किसी सीक्रेट एजेंसी में कार्य करते हैं तो आप अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां किसी के साथ भी शेयर ना करें अन्यथा, बात लीक हो सकती है और आप किसी समस्या में फंस सकते हैं. कल आप अपने से परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियां को निभाने की कोशिश करें.  जिम्मेदारियां से दूर भागना अच्छा नहीं है अन्यथा,  इससे आपकी भविष्य पर बहुत अधिक बुरा असर पड़ सकता है, आप इसीलिए जिम्मेदारियां से चूके ना. 

सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि की जातकों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा. अपनी भविष्य के लिए कोई दीर्घकालीन योजनाएं बनाई है तो उनको  कल गति मिल सकती है और आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं. कल आपके भाई बहनों से या परिवार किसी सदस्य से अनबन हो सकती है.  जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है.  कल नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी के साल चल में आपको लंबी दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है.  परंतु यह यात्रा आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगी. कल आप अपने पिताजी और माताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखें. उनको  कुछ परेशानियां पेट से हो सकती हैं. इसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं.

आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,  आपको कमर दर्द या सरदर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, इसमें आप अपना धन का निवेश कर सकते हैं और आपको लाभ भी मिलेगा. कल आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  आपकी सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार होगा.  

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कन्या राशि की जातकों के लिए कल का दिन ठीक है. कल आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा. किसी से भी कोई गलत बात ना करें.  अन्यथा, परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किसी को आपकी बात बहुत अधिक बुरी लग सकती है.  कल आपके घर में किसी विशेष अधिकारी का आगमन हो सकता है.  आप मेहमान की आवभगत में बहुत अधिक बिजी रहेंगे,  इसके कारण आपको शाम के समय में थकावट भी हो सकती है. आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को थोड़ा सा नजरअंदाज ना करें अन्यथा, आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. थोड़ा आप खान-पीन में अपना परहेज करें और तले भुने खाने का परहेज करें, अपने ब्लड प्रेशर और शुगर को लेवल में करने के लिए संतुलित भोजन खाएं.

आप अपनी आय और व्यय में थोड़ा संतुलन बनाकर चले,  जितनी आपकी कमाई है आप उस हिसाब से अपने धन को अपने हाथ को थोड़ा सा खींच कर चले. आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले,  नहीं तो आपके बढ़ते हुए खर्च आपके लिए बहुत बड़ा सिर दर्द बन सकते हैं. आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य की बात करें तो उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है.  जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा.  संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा. 

तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि की जातकों के लिए कल का दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कल का दिन आपके लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा.  छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए शिक्षा के रास्ते खुल जाएंगे. यदि आप बाहर शहर में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा.  एक से अधिक साधन से आपको आर्थिक लाभ होने आसार हैं.  सहयोग की भावना आपको मान सम्मान दिला सकती है. आपके अंदर बहुत ही अधिक सहयोग की भावना रहेगी जिससे आपके साथी और सहयोगी बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपकी नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक बढ़ सकती है. जिससे आपके अधिकारी बहुत प्रसन्न रहेंगे.  

आप धन के लेनदेन के मामले में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें अन्यथा,  आपका पैसा फंस सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको किसी प्रकार की हानि उठानी पड़ सकती है.  यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आप अपने पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करें,  वह आपको धोखा दे सकता है. आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको सर या पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि की जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपके अधिकारी आपके कार्य से परेशान होकर आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं.  बेरोजगारों की बात करें तो कल आपको नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं,  जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  कल आप किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचे अन्यथा, आप उसका धन वापस देने में बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं.  

यदि कल आप किसी समस्या में फस जाए तो आप अपनी सूझ बूझ से ही समस्या का निपटारा करने की कोशिश करें, आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. कल आपको सरकारी कामकाज में सफलता की प्राप्ति हो सकती है. परंतु आप नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा, आप गलत केस में फंस सकते हैं. 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा सोच विचार मे बीतने वाला होगा. कल आपको हार्दिक लाभ में वृद्धि हो सकती है.  आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपका बहुत समय से अटका हुआ था,  इससे आपको बहुत अधिक खुशी मिल सकती है.  आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है.  कल छात्रों की बात करें तो किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप बहुत अधिक मेहनत कर सकते हैं,  जिसमें आपको बहुत अधिक कामयाबी भी मिल सकती है. आप अपने दिमाग को सही कामों में लगाये,गलत कामों से दूर रहे, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें,  अन्यथा,आपकी वाणी के प्रभाव से आपका किसी से झगड़ा हो सकता है.

कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के कारण आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. कल आप परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो,  आप किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचे अन्यथा, आपको नुकसान हो सकता है.आपने जीवन में तरक्की पाने के लिए जो भी प्रयास किए हैं उनको आपको अच्छा फल प्राप्त हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की की प्राप्ति हो सकती हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार आपका अच्छा चलेगा. 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा. कल आपका दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है.  आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.  कल आपके परिवार में यदि किसी प्रकार की परेशानी आएगी तो आप अपने परिवार की सदस्यों की हर प्रकार से मदद करेंगे.  कल आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, किसी से  किसी प्रकार की बहस ना करें,  सभी को सम्मान भाव की नजर से देखें, तभी आप अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं.  नौकरी करने वाले जातको भी बात करें तो कल आप अपना पूरा फोकस अपने कार्य पर रखें, व्यक्तिगत कमियों को नजर अंदाज करने की कोशिश करें.  आप सबके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें.  

अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपका मन चिंतित हो सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के प्रति आप अपना पूरा फोकस रखें.  इधर-उधर की बातों में अपना समय ना गवाए. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको बहुत अधिकमेहनत करनी पड़ेगी. संतान की सेहत को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है. 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा कठिनाई वाला हो सकता है.  कल आपके जीवन में कुछ कार्य करने के लिए अपने मित्रों के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है, आपके मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे. कल आपके नए संपर्क बन सकते हैं,  नये संपर्कों से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको आपके किए गए प्रयासों के कारण आपकी खूब प्रशंसा हो सकती है,  जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा. आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है,  जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है. आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.  आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है.  

संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको ठीक-ठाक मुनाफा मिलेगा,  ना अधिक मिलेगा,  ना ही बहुत कम मिलेगा.  आपने किसी समस्या से निजात पाने के लिए आपने जो भी प्रयास किए हैं, उसके लिए आपको थोड़ा देर से फल मिल सकता है. 

मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कल आप अपने सभी सीक्रेट कामों को अपनी सूझ बूझ  के साथ निपटा सकते हैं, आपकी आपके कार्य के कारण बहुत अधिक प्रशंसा भी हो सकती हैं. कल आपको आपके ननिहाल से कोई आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  छात्रों की बात करें तो छात्रों के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर बहुत अधिक रहेगा.  वे अपने आप को पढ़ाई का कीड़ा न बनने दे.  इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ा सा खेल के लिए भी समय निकाले,  जिससे आपका मन हल्का रहेगा.  कोई भी कार्य करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें तथा उस सलाह को माने भी,  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो वह अपने व्यापार में किसी भी प्रकार की साझेदारी ना करें अन्यथा, आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है और आपके व्यापार को हानि भी हो सकती है.  

कल आपके मन में आपके प्रियवस्तु को खोने का डर बना रहेगा. इसीलिए आप किसी पर भी ज्यादा विश्वास ना दिखाएं अन्यथा,  आपको हानि हो सकती है. संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा तथा जीवनसाथी की ओर से आपका मन परेशान रहेगा.  अपनी प्रॉपर्टी को लेकर आपका आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है. 

Pushya Nakshatra 2023: कल पुष्य नक्षत्र कब से शुरू हो रहा है, इसे क्यों कहा जाता है नक्षत्रों का सम्राट, जानें कल और कल क्या कर सकते हैं

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP’s CM face in West Bengal: बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? नतीजों पर भद्रा का साया... क्या दिल्ली से आएगा कोई 'सरप्राइज' नाम?
बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? नतीजों पर भद्रा का साया... क्या दिल्ली से आएगा कोई 'सरप्राइज' नाम?
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल 5 मई 2026, क्या कहते हैं आपके भाग्य के कार्ड्स?
टैरो राशिफल 5 मई 2026: सिंह राशि के व्यापारियों को होगा बड़ा लाभ, कुंभ के विद्यार्थियों को मिलेगी सुखद खबर; जानें आज का भाग्यफल
GenZ Trends: क्या सच में काम करते हैं ये 'Evil Eye' टोटके? जानें आज की जनरेशन का नया नजरिया
सफलता छुपानी है या नजर से बचना? जानें क्यों GenZ के बीच हिट है 'Keep It Private' का मंत्र
Numerology: सत्ता, सिनेमा और शास्त्र: इन 3 दिग्गजों की जन्मतिथि में छिपा है उनकी सफलता का राज
सत्ता, सिनेमा और शास्त्र: इन 3 दिग्गजों की जन्मतिथि में छिपा है उनकी सफलता का राज

वीडियोज

West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP
West Bengal Election: Mamta Banerjee क्यों हारी ? TMC समर्थक ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह!
West Bengal Result: TMC नेता का TV पर ड्रामा, बीच डिबेट भागे Sanjay Sarkaar? | TMC Vs BJP | Suvendu
West Bengal Result: 13वें राउंड के बाद ममता बनर्जी कितने वोटों से आगे! | BJP Vs TMC | Bhowanipore

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में बदलती हवा! ‘झालमुड़ी vs मछली भात’ पर सियासी जश्न का संग्राम, सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस
बंगाल में बदलती हवा! ‘झालमुड़ी vs मछली भात’ पर सियासी जश्न का संग्राम, सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बॉक्स ऑफिस की तरह EVM के भी किंग बने थलापति विजय, दिखा 50 साल पुराना नजारा, पहले ही तोड़ चुके MGR का ये रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस की तरह EVM के भी किंग बने थलापति विजय, दोहरा पाएंगे MGR का इतिहास?
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
निकोलस पूरन ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा
निकोलस पूरन ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
Embed widget