एक्सप्लोरर

NavPancham Rajyog 2025: आज गुरु-बुध के संयोग से नवपंचम राजयोग का होगा निर्माण, 3 राशियों को धन और करियर में अपार सफलता!

NavPancham Rajyog 2025: आज यानी 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस योग के निर्माण से तीन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 24 अक्टूबर को गुरु-बुध के संयोग से नवपंचम राजयोग बनेगा।
  • यह राजयोग वृश्चिक, मकर और मेष राशि वालों के लिए लाभकारी।
  • वृश्चिक राशि वालों को सफलता, प्रेम और संतान पक्ष से लाभ।
  • मकर राशि वालों को धन, जमीन और आत्मविश्वास में वृद्धि।
  • मेष राशि वालों को रुके कार्यों में सफलता, करियर में उन्नति।

NavPancham Rajyog 2025: हिंदू वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध और गुरु ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं. बुध ग्रह महीने में दो बार राशि परिवर्तन करता है, तो वही साल में एक बार गुरु की स्थिति में बदलाव देखने को मिलता है.

इस वर्ष गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं. जिसके कारण गुरु अक्टूबर में 2 महीने के लिए कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. दिसंबर महीने में गुरु एक बार फिर से मिथुन राशि में वापस आ जाएंगे. 

इन 2 माह के दौरान किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि के जरिए शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेंगे. 24 अक्टूबर यानी की आज गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है, जिसका तीन राशियों के जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशिया?

कब हो रहा है नवपंचम राजयोग का निर्माण

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक, 24 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर गुरु-बुध एक दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिसके कारण नवपंचम योग का निर्माण होगा. 24 अक्टूबर को ही दोपहर के समय बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

ऐसे में गुरु के वृश्चिक राशि में नवम और कर्क राशि के बुध पंचम भाव में होंगे, जिस वजह से नवपंचम योग का निर्माण होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवपंचय राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है. इस राशि के लग्न भाव में बुध और नवम भाव में गुरु विराजमान है. वृश्चिक राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में अपार सफलता मिलने के साथ प्रेम जीवन में पार्टनर का प्यार प्राप्त होगा.

अध्यात्म में झुकाव बढ़ेगा. भाग्य उदय होने के साथ संतान पक्ष से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के साथ नौकरी में प्रमोशन के बेहतर योग बन रहे हैं. 

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम योग काफी फलदायी साबित हो सकता है. इस राशि के जातकों को 2 नवपंचम राजयोग के दौरान कर्म-धर्म से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आमदनी में वृद्धि होगी. जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी.

लंबे समय से अटकी हुई प्रॉपर्टी का काम पूरा हो सकता है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ आपकी आभा (Aura) में निखार आएगा.

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग का निर्माण काफी लाभकारी साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है. धन धान्य के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध समय के साथ बेहतर हो सकते हैं. लंबे समय से जिस काम को कर रहे हैं, उस काम में सफलता मिल सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More

Frequently Asked Questions

नवपंचम राजयोग का निर्माण कब हो रहा है?

24 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर गुरु-बुध एक दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिसके कारण नवपंचम योग का निर्माण होगा।

नवपंचम राजयोग का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा?

वृश्चिक, मकर और मेष राशि के जातकों पर नवपंचम राजयोग का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में अपार सफलता, प्रेम जीवन में पार्टनर का प्यार और नौकरी में प्रमोशन के बेहतर योग बन रहे हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग के क्या लाभ हैं?

मकर राशि के जातकों को आमदनी में वृद्धि, जमीन जायदाद के मामलों में सफलता और लंबे समय से अटकी हुई प्रॉपर्टी का काम पूरा होने की संभावना है।

मेष राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग से क्या फायदा होगा?

मेष राशि के जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है, धन धान्य के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget