एक्सप्लोरर

IND Vs SA Final Match Astrology Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल का मुबाकला आज, ग्रहों की चाल किसे दिलाएगी जीत

IND Vs SA Final Match Astrology Prediction: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. क्योंकि टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होने जा रहा है.

IND Vs SA Final Match Astrology Prediction: आज शनिवार, 29 जून 2024 को टी20 विश्व कप का फाइनल मैच (T20 World Cup 2024 Final Match) होगा, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) की टीम आमने सामने होगी. भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत रात 8 बजेबारबाडोस में होगी.

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) का यह मैच बहुत ही रोमांचक होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम जहां अपने पहले विश्व कप के इंतजार में मैदान में उतरेगी. वहीं भारत ने भी इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है और खिताब जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम भी पूरी कोशिश करेगी.

हालांकि मैच शुरू होने के बाद यह पूरी तरह से पता चलेगा कि खिताब किसने जीता. फिलहाल हम ज्योतिषी (Astrologer) के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से जानने की कोशिश करते हैं कि आज कैसी रहेगी मैच की परिस्थितियां और कौन करेगा अधिक मनोरंजन?

प्रश्न कुण्डली के आधार पर मैच की परिस्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी.

प्रश्न कुण्डली- 29 जून 2024, समय 3 बजे, स्थान शिमला.

तुला लग्न और मीन राशि की कुंडली बनती है लग्नेश शुक्र नवम भाव में लवेश सूर्य के साथ अस्त है भागेश बुध दशम भाव में चतुर्थ तथा पंचमेश शनि पंचम भाव में दशमेश चंद्रमा छठे भाव में राहु (Rahu) के साथ अष्टम भाव में बृहस्पति द्वादश भाव में केतु और सप्तम भाव में मंगल स्वराशि का है. इन ग्रहों की परिस्थितियों को देखकर लगता है कि मैच जोश खरोश वाला रहेगा और परिस्थिति मनोरंजन भरी रहेगी.

भारत के पक्ष में कुंडली समीक्षा- (IND Vs SA Final Match review in favour of India)

  • टॉस (Toss)- पंचम भाव में शनि की स्थिति से लगता है कि टॉस भारत के पक्ष में रहेगा. यदि भारत ने पहले बैटिंग चुनी तो यह एक गलत निर्णय साबित हो सकता है. क्योंकि इस कुंडली बृहस्पति की स्थिति के अनुसार भारत की टीम का पहले बैटिंग करने पर पराक्रम कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में भारत को पहले बैटिंग नहीं करनी चाहिए.
  • भारत के कप्तान का स्कोर- भारत की टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मैच में स्कोर कुछ अधिक अच्छा नहीं बन पाएंगे. उनकी कड़ी मेहनत के शुभ परिणाम में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. कप्तान रोहित शर्मा के कम स्कोर के कारण भारत की टीम अचानक दबाव में आ सकती है और भारत की टीम बड़ा स्कोर बनाने में कुछ कमी अनुभव करेगी और यह मैच धीमी गति से स्कोर बढ़ने वाला होगा.

दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में कुंडली समीक्षा (IND Vs SA Final Match review in favour of South Africa)

इस प्रश्न कुंडली के अनुसार यदि हम दक्षिण अफ्रीका का पक्ष देखें तो यह थोड़ा मजबूत प्रतीत हो रहा है.

  • टॉस- टॉस की अधिकतर संभावना तो भारत के पक्ष में है. लेकिन यदि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुन ली तो यह भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है.
  • दक्षिण अफ्रीका की टीम स्कोर- इस प्रश्न कुंडली में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सामान्य स्तर का प्रतीत होता है. लेकिन संभावना लगती है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम स्कोर चेजिंग में अच्छा प्रदर्शन करेगी. स्कोर चेजिंग भी धीमी गति से होगी.

डिस्क्लेमर- यह कंटेंट सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है क्योंकि दोनों टीम के 22 खिलाड़ियों की सही कुंडलियां उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी का एनालिसिस किये बिना सही निर्णय दे पाना कठिन होता है. यह प्रश्न कुण्डली में ग्रह की परिस्थितियों को देखक आपके मनोरंजन के उद्देश्य से एक अनुमान मात्र लगाया गया है, अतः इसे गम्भीरता से ना लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल
Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल, पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Numerology: गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर 2026 में रिश्ते, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव? जानें तुला राशि का छमाही राशिफल
तुला राशि वालों, अगले 6 महीने बदल सकते हैं रिश्ते और करियर! पढ़ें पूरा छमाही राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: कर्क संक्रांति, सिद्धि योग और दक्षिणायन का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज गुरुवार को कर्क संक्रांति और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget