एक्सप्लोरर

Human Behaviour: चाहते हैं सुखी और स्वस्थ जीवन, तो आज ही छोड़ दे ये 5 आदतें

Human Behaviour: हर मनुष्य में अच्छी या बुरी आदत होती है. अगर वह अपनी बुरी आदतों का त्याग कर देता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है.

Human Behaviour for Happiness: मनुष्य को सुखी और स्वस्थ जीवन प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि अपने अंदर की बुरी आदतों (Bad Habits) का त्याग कर दे. क्योंकि अगर वह अपनी बुरी आदतों का शिकार रहेगा तो उसका स्वास्थ्य (Health) कभी भी ठीक नहीं रह सकता है. अगर वह स्वस्थ नहीं रहेगा तो उसकी आर्थिक उन्नति असंभव है. प्रत्येक मनुष्य को अपने अच्छे बुरे का विचार करना चाहिए. जिन आदतों से उसके परिवार को तकलीफ हो, उसकी आर्थिक स्थिति (Financial Management) बिगड़ रही हो ऐसी आदतों का त्याग कर देना सर्वथा उचित है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी आदतों (Good Habits) को अपनाना चाहिए.

शराब पीना (Alcohol)

शराब का सेवन करना सेहत के लिए हितकर नहीं होता है. इससे पैसे की बर्बादी होती है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है. इसकी वजह से परिवार में क्लेश उत्पन्न हो जाता है. शराब को छोड़ देने से आपकी आर्थिक उन्नति भी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

गतिहीन दिनचर्या  (Motionless Life)

आलस्य मनुष्य के स्वास्थ्य का सबसे बड़ा शत्रु है. अगर आपकी दिनचर्या गतिहीन है तो आपका स्वास्थ्य उत्तम नहीं रह सकता. ऐसी अवस्था में आपको आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है. बेहतर है कि आप अपनी जीवनशैली को गतिमान बनाएं. इस बुरी आदत को अतिशीघ्र छोड़ दें.

देर से उठना

कहा जाता है कि जो सोवत है वह खोवत है, जो जागत है सो पावत है. देर से उठने वाला इंसान भी अपने जीवन में कभी सफलता नहीं प्राप्त कर पाता है. क्योंकि उसके मन मस्तिष्क में उमंग और उत्साह का संचार नहीं होता है.

तैलीय भोजन (Oily Food)

अधिक वसायुक्त भोजन करने से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है. हमारे शरीर पर मोटापा बढ़ता है जिससे आलस्य आता है. इसके कारण हमारा कार्य प्रभावित होता है. हमारी आर्थिक उन्नति नहीं हो पाती है. इसलिए अधिक वसायुक्त भोजन का त्याग करें.

खाने में अरुचि दिखाना (Proper Food )

जो व्यक्ति भोजन में अरुचि दिखाता है. उसके शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स नहीं पहुंच पाता है. जिसकी वजह से उसकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति कभी भी उन्नति नहीं कर पाता है. इसलिए आपको इन आदतों से बचना चाहिए.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget