एक्सप्लोरर

Astrology Tips : रविवार के दिन सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय, जीवन बनेगा खुशहाल

कहते हैं कलयुग में अगर कोई साक्षात् देव हैं तो वो हैं सूर्य देव. इसीलिए इनकी उपासना का महत्व और भी बढ़ जाता है. सूर्य का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव है क्योंकि ये महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है.

हफ्ते का हर दिन किसी एक देव को समर्पित होता है. और रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना का दिन माना जाता है. कहते हैं कलयुग में अगर कोई साक्षात् देव हैं तो वो हैं सूर्य देव. इसीलिए इनकी उपासना का महत्व और भी बढ़ जाता है. सूर्य का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव है क्योंकि ये महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. व्यक्ति की जन्म पत्रिका में सूर्य का संबंध यश अपयश, पिता के साथ रिश्ते, बल और ऊर्जा से माना गया है. इसीलिए ज़रुरी है कि सूर्यदेव का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे. अपनी रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं वो उपाय जिनसे आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

इन उपायों से बनाएं सूर्य ग्रह को मजबूत

बड़ों का सम्मान 

अगर आप चाहते हैं कि सूर्यदेव सदैव आपसे प्रसन्न रहे तो ये बेहद ज़रुरी है कि आप बड़ों का आदर व सम्मान करें. यूं तो माता-पिता की सेवा वैसे भी करनी ही चाहिए लेकिन अगर आपका सूर्य कमज़ोर है तो फिर माता पिता के साथ आदरपूर्वक व्यवहार कर आप अपने सूर्य को मजबूत बना सकते हैं.

सूर्यदेव को जल अर्पण

ये बहुत ज़रुरी है कि सूर्यदेव को नियमित रूप से जल अर्पित करें. वहीं अगर आप किसी भी वजह से रोज़ाना ये काम नहीं कर सकते तो रविवार को ज़रुर इस उपाय को अपनाएं. रविवार की सुबह नहा धोकर सूर्य को जल अर्पण करने से सूर्यदेव की कृपा हासिल की जा सकती है.

आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ

रविवार के दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ अगर आप करते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके जीवन में होगा क्योंकि ये स्तोत्र काफी प्रभाव डालने वाला माना गया  है. इसका पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं. खासतौर से रविवार के दिन  उगते हुए सूर्य के समक्ष आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.

लाल फूल से सूर्य को अर्घ्य 

अगर आपके कार्यों में बार बार बाधाएं आ रही हैं तो रविवार के दिन लाल रंग के फूलों से सूर्य को अर्घ्य दें या फिर सूर्यदेव की पूजा में लाल व सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल करें. इससे आपके बिगड़े काम संवरेंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

रविवार के दिन ये उपाय अपनाने से आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद सूर्यदेव से प्राप्त कर सकते हैं. भगवान रवि आपकी सभी मनोकामनाओं को अवश्य पूरा करेंगे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 4 August 2026: सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 August 2026: रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Aaj Ka Makar Rashifal 4 August 2026: निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 August 2026: बड़ी डील में बरतें सावधानी, तनाव बढ़ा सकता है नुकसान
बड़ी डील में बरतें सावधानी, तनाव बढ़ा सकता है नुकसान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget