एक्सप्लोरर

Horoscope Today 24 July 2022: मिथुन, तुला और मकर राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal: 24 जुलाई 2022 का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. आज वृषभ और मीन राशि वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल.

Horoscope Today 24 July 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: आज रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए विशेष है. मेष, कर्क, तुला और धनु राशि वाले आज सावधान रहें. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है, चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है. आज रोहिणी नक्षत्र है. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) -

मेष- आज आपको हर क्षेत्र में चौकन्ना रहना होगा, खाली बुरे लोग ही नहीं, अच्छे लोगों से भी अलर्ट रहना होगा. कार्य यदि नहीं बन रहा हो तो उसमें बेवजह उलझे रहकर अपना कीमती समय यूं ही न बर्बाद करें. उसे दूसरे काम में लगाएं. काम के सिलसिले में कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. आज आलस्य आप पर हावी रह सकता है. अत्यधिक आलस्य आपके लिए ठीक नहीं है. यह बीमारियों को न्योता देगा. आज जिन लोगों का जन्मदिन है, वे परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें. विद्यार्थी अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे.

वृष- आज के दिन यदि प्रयास के बाद भी आपका कार्य न बने तो निराश न हों, नए आयाम खोजने में तुरंत जुट जाएं. जो लोग मुनाफे पर कार्य करते हैं उनके लिए दिन शुभ है. व्यापारिक मामलों में आपका व्यवहार ही आपकी पहचान है. अपने कारोबार को नई ऊंचाइयां देने के लिए  इसे बनाए रखें. लंबे समय तक भूखे न रहें. इससे आपके सामने शरीर संबंधी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. किसी की बातों में आकर नए रिश्ते के लिए हामी न भरे. जांचने-परखने के बाद ही कोई निर्णय लें. किसी अपने के दूर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन- अज्ञात भय आपके मन को मथेगा, उलझन रहेगी, पर कतई परेशान न हों, आज  हनुमान जी आप पर कृपा बरसाते दिख रहे हैं बेफिक्र होकर काम की शुरुआत करें. जिस काम में हाथ लगाएंगे, बाबा बजरंगबली की कृपा से वे काम पूरे होते जाएंगे. हनुमान जी को मिठाई का भोग लगाना न भूलें. घर के छोटों की संगति पर ध्यान दें. गलत सोहबत उनका आचरण खराब कर सकती है. किसी घनिष्ठ का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में स्थितियां सामान्य रहेंगी. व्यापार को बढ़ाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखें. गलत रास्ते का चुनाव आपके कारोबार को प्रभावित कर सकता है. 

कर्क- नए लोगों से मिलते समय विनम्रता बनाए रखें. आपके रूखे या तीखे व्यवहार से बनती बात बिगड़ सकती है. यदि कोई नया  कोर्स सीखने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है. ऑफिस आदि में मीटिंग के दौरान आपके कार्य की प्रशंसा होगी. दवाई का कार्य करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है, अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. यदि आज आप सर्जरी कराने जा रहे हैं तो अलर्ट रहें, इंफेक्शन का खतरा है. पिता का सानिध्य मिलेगा. इसका लाभ उठाएं, महत्वपूर्ण विषय पर उनसे चर्चा आपके लिए फायदेमंद रहेगी. संभव हो तो घर या आसपास हरे पेड़ पौधे लगाएं.

सिंह- युवाओं के लिए आज भागदौड़ बनी रहेगी. भागदौड़ वाले कामों से बचने का प्रयास न करें. उन्हें मन लगाकर पूरा करें. यदि अपना काम किसी और को सौंपना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति का ही चयन करें, अन्यथा धोखा हो सकता है. व्यापारी वर्ग आज कारोबार के दौरान अपने अनुभव का लाभ ले पाएंगे. किसी छोटी बीमारी के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं, यह बड़ी बीमारी का रूप लेकर आपके आगे भारी दिक्कत खड़ी कर  सकती है. घर की साफ सफाई को लेकर विशेष प्रबंध करना होगा. यदि सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो प्रयास बढ़ा दें.

कन्या- काम और आराम दोनों में तालमेल बनाकर चलें. एक के चक्कर में दूसरे को बिसरा न दें. इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्रयास करते रहें, अपनी लेखन कला को एक अच्छा नया रूप दे पाएंगे. पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता दिख रही है. आज नए पार्टनर भी बना सकते हैं. मानसिक तनाव से बचें, रक्तचाप भी नियंत्रित रखें, इसके लिए योग प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं. घर में कोई धार्मिक कार्य की योजना हो तो उसको पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है. खेल से जुड़े युवाओं को भी अच्छे रिजल्ट मिलते दिख रहे हैं. 

Weekly Horoscope: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का 25 से 31 जुलाई तक का जानें, साप्ताहिक राशिफल

तुला- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें. खासकर हृदय रोगी तो अलर्ट रहें, विधिवत इलाज कराएं, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं. विवाह योग्य कन्याओं को आज रिश्ता मिलने की पूर संभावना है. पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाए रखें, ये आपके काम आते रहेंगे. आज काम के दौरान आपको अपने आसपास के लोगों और घनिष्ठों से प्रोत्साहन मिलता रहेगा. यह आपके बड़े काम आएगा. आप काफी समय से प्रमोशन की आस लगाए हुए हैं तो प्रयास बंद न कीजिए, आपके प्रमोट होने की पूरी संभावना दिख रही है. लोहे का कारोबार वालों को उनके ग्रह आज मुनाफा दिलाएंगे. 

वृश्चिक- आज के दिन वर्तमान समय में आपको शारीरिक और मानसिक हालात, दोनों में बैलेंस बनाकर चलना होगा. एक को नजरंदाज किया तो दूसरा भी अपने आप बिगड़ जाएगा. घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को यूंही हवा में न उड़ा दें. उनकी सलाह को ध्यान से सुनें. ये आपके काम आ सकती हैं. मदद की आवश्यकता पड़े तो अपने भाई बहनों से लेने में जरा भी संकोच न करें. आज आपको अपनी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. लगातार प्रयास कर रहे  युवाओं को आज नई नौकरी मिलने की संभावना है. अनाज के कारोबारी नए चीजें स्टोर करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है.

धनु- आज के दिन आंख मूंद का किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें. सामने वाला कभी भी आपका भरोसा तोड़ सकता है. खासकर ऑफिस की गुप्त बातें किसी के साथ शेयर न करें. वह उसका बेजा लाभ उठाकर आपके आगे परेशानियां खड़ी कर देगा. पुराने व्यापार से लाभ नहीं हो रहा है तो नया कारोबार करने की दिशा में कदम उठाएं. आपको कुछ परेशानियों हो सकती हैं, पर उसको लेकर बेवजह का तनाव न पालें. यह तनाव आपको बीमारी का तोहफा दे जाएगा. किन्ही कारणों से घर के लोग नाराज हो सकते हैं. बात बिगड़े नहीं, इसके लिए आप धैर्य बनाए रखें. निवेश के लिए की गई प्लानिंग सफल होगी.

मकर- आज आपकी मानसिक शांति का ग्राफ कुछ गिर सकता है. परेशान न हों, हंसी-खुशी का माहौल बनाए रखना आपके हाथ में हैं. कला जगत से जुड़े लोगों को अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा. बड़े व्यापारी अलर्ट रहें. ज्यादा मुनाफे के चक्कर में कोई उल्टा-सीधा काम न कर बैठें. इससे लाभ तो जाएगा ही, आपकी ख्याति को भी बट्टा लग सकता है. खाली पेट न रहें, इससे गैस, एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है. पूरा भोजन नहीं तो नाश्ता अवश्य कर लें. जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है. अपने कार्य व्यवहार में संतुलन बनाए रखें. विद्यार्थी वर्ग अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे.

कुंभ- आपके छुपे शत्रु आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. उनके बारे में सोच-सोचकर बेवजह का तनाव न पालें. नौकरीपेशा वाले लोग आज आफिस या फील्ड पर अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से अंजाम दें, लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि आज आपके हर काम पर आपके बास की नजर रहेगी. नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे. इनका लाभ भी मिलेगा. योजनाएं भी सफल होंगी. आज आपको स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही नहीं करनी है. क्रोध पर भी संयम बनाए रखें. गुस्से से भी आपकी सेहत बिगड़ सकती है. टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोग सफलता पाने के लिए संपर्कों में तेजी लाएं.

मीन- आज के दिन नकारात्मक विचारों को पास न फटकने दें. सकारात्मक विचार ही आपके सच्चे मित्र साबित होंगे. क्रिएटिव काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के लिए समय उत्तम है लेकिन कोई महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है तो उसके पूरा हो पाने में संदेह बना रहेगा. व्यापारी को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे,जिनसे लाभ भी कमाएंगे. डिहाइड्रेशन के प्रति अलर्ट रहें, इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान रखें. विवाह संबंधों से जुड़ने के लिए यह सही समय है. परिवार से बातचीत का क्रम टूटने न दें. युवा वर्ग कामकाज का पुराना ढर्रा छोड़कर कुछ नया करने की प्लानिंग करें.

Weekly Horoscope: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का 25 से 31 जुलाई तक का जानें, साप्ताहिक राशिफल

August 2022: अगस्त में इन दो राशियों में बनेगा अद्भूत संयोग, खुल जाएंगी सिंह और कन्या राशि वालों की किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: 2 मई को शनि-मंगल की 'विस्फोटक' चाल, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए भारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह चेतावनी!
Aaj Ka Rashifal: 2 मई को शनि-मंगल की 'विस्फोटक' चाल, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए भारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह चेतावनी!
Aaj ka Meen Rashifal 2 May 2026: मीन राशि वाणी और व्यवहार में बरतें संयम, आर्थिक लेनदेन में सावधानी की सलाह
मीन राशिफल 2 मई 2026: वाणी और व्यवहार में बरतें संयम, आर्थिक लेनदेन में सावधानी की सलाह
Aaj ka Kumbh Rashifal 2 May 2026: कुंभ राशि पुराने स्टॉक से मिलेगा मुनाफा और ऑफिस में बढ़ेगा कद, जानें कैसा रहेगा आपका वीकेंड
कुंभ राशिफल 2 मई 2026: पुराने स्टॉक से मिलेगा मुनाफा और ऑफिस में बढ़ेगा कद, जानें कैसा रहेगा आपका वीकेंड
Aaj ka Makar Rashifal 2 May 2026: मकर राशि सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता और पैतृक संपत्ति का विवाद होगा हल
मकर राशिफल 2 मई 2026: सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता और पैतृक संपत्ति का विवाद होगा हल

वीडियोज

Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
RR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान
दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान
1 घंटे 37 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख हलक में आ जाएगी सांस, OTT पर 82 देशों में कर रही ट्रेंड
ओटीटी पर उपलब्ध है 97 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख हलक में आ जाएगी सांस
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Assembly Election Results 2026 Live : बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
LIVE: बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
Parenting Tips: स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
काउंटिंग से पहले गरजे शुभेंदु- CM ममता चाहें दो दिन और ड्रामा करती रहें,लेकिन...
काउंटिंग से पहले गरजे शुभेंदु- CM ममता चाहें दो दिन और ड्रामा करती रहें,लेकिन...
Embed widget