एक्सप्लोरर

Horoscope 25 March 2022 : 25  मार्च का दिन इन राशि वालों के लिए है खास, भूलकर भी न करें ये काम

Horoscope 25 March 2022, Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल रहा है. 25 मार्च का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानते हैं राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 25 March 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope :  25 मार्च 2022, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है. इस दिन इन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं राशिफल-

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज लक्ष्मी जी की पूजा से दिन की शुरुआत करें. घर के पेंडिंग कार्यों को भी पूरा करें. शिक्षक या शिक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने काम में आनंद आएगा वहीं दूसरी और विद्यार्थियों को भी मन लगाकर पढ़ना होगा. स्पोर्ट्स का बिजनेस करने वालों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है. चलते और सीढ़ियों से उतरते समय सजग होकर रहें, गिरकर चोट लगने की आशंका है. घर में पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. यदि आप जन-कल्याण से जुड़े हुए है तो कई लोगों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, इसे हाथ से जाने न दें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन सभी कार्य बहुत ही सजगता के साथ करें. आपकी छोटी-सी लापरवाही भविष्य के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं. सरकारी नौकरी चाहते हैं तो प्रयास में तेजी लाने की जरूरत है. व्यापार को लेकर चिंता की स्थिति लग रही है, कारोबार में सेंध लग सकती है, विशेष अलर्ट रहें. बुटीक या कॉस्मेटिक का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए. स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है. पहले से रोगी हैं तो दवा और दिनचर्या में खुद से बदलाव की कोशिश न करें. धार्मिक सत्संग में शामिल होने का मौका मिलेगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)-  आज के दिन समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा. गायन में रुचि रखते हैं तो आज अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं. फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को पैसे देने से पहले जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है. व्यवसाय में कर्मचारी व मजदूरों को तनख्वाह समय पर देकर लोगों में प्रिय निर्देशक या मालिक बनें. विद्यार्थी परीक्षा में सौ प्रतिशत मेहनत देने की कोशिश करें, जिसका परिणाम सकारात्मक रूप में भी मिलेगा. हेल्थ में छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी, जिसको लेकर मानसिक तनाव में वृद्धि होगी. घर में रिपेयरिंग का काम पेंडिंग चल रहा हो तो उसे पूरा करा लें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन दूसरों की कही- सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा. ऑफिस में किसी से भी अहंकार की भाषा में बातचीत न करें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. व्यापारियों को नई डील करने से पहले सभी जरूरी तथ्यों की ढंग से छानबीन कर लें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में शुगर बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही है, अगर लगातार बढ़ रहा है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. अपनों के बीच संवादहीनता की स्थिति न रखें, तो वहीं दूसरी ओर हर जरूरी मुद्दे पर चर्चा से आम राय बेहतर होगी. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी साथ ही सभी का सहयोग भी मिलेगा.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन सामाजिक दायरे को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए. शोधपरक कार्यों में फोकस बढ़ाना होगा. ध्यान रखें कि समय का सही इस्तेमाल जल्द लाभ देगा. थोक के कारोबारियों को अच्छे लाभ मिलेंगे. विद्यार्थियों को गणित-विज्ञान जैसे कठिन विषयों पर ध्यान लगाने की जरूरत है. जरूरत पर शिक्षक का मार्गदर्शन अवश्य लें. युवा वर्ग अपने से वरिष्ठ और परिवार में बड़े लोगों से सलाह जरूर सुनें, अनदेखी नुकसान पहुंचाने वाली होगी. सेहत की बात करें तो कान में दर्द उभर सकता है. जरूरी दवाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें. घर में सजावट और रसोई से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- 25 मार्च को चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में हो रहा है. आज के दिन आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलने वाली है. भविष्य की चिंता का एक रूप वर्तमान में परेशान कर सकता है. करियर बनाने वालों के लिए दिन शुभ है. यदि जल्दी काम नहीं बनता है तो परेशान न हो वर्तमान समय में की गई मेहनत भविष्य में अवश्य लाभ देगी. व्यापारी वर्ग नई डील के लिए यदि योजना बना रहे हैं तो इस आज रुक जाना उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारी न होते हुए भी बीमारी की शंका परेशान कर सकती है. मित्रों से विवाद होने की आशंका है यदि वह किसी बात पर आपका मार्गदर्शन करते हैं, तो उसे ध्यान पूर्वक सुने.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Laxmi Ji Ke Upaye : कर्ज और धन की समस्या से परेशान हैं तो कल कर लें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

Shani Dev  : शनि के इस रत्न को बिना पूछे नहीं करना चाहिए धारण, मिट्टी में मिल जाती है इज़्ज़त, दौलत और शोहरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget