एक्सप्लोरर

Horoscope Today 2 January 2022: वृषभ, कर्क और तुला राशि वाले न करें ये काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 2 January 2022 Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और मकर राशि वालों के लिए 2 जनवरी 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 2 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 2 जनवरी 2022 रविवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. आज का दिन विशेष है. इस अमावस्या को पौष अमावस्या भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा ध्रनु राशि में गोचर कर रहा है और आज मूल नक्षत्र है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.  

मेष- आज के दिन जो भी परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको सुलझा पाने में सफल होंगे. ऑफिशियल कार्यों में कुछ बदलाव हो सकता है, साथ ही प्रबंधन से संबंधित जुड़े लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की संभावना है.यदि कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग चल रही है तो प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें.  युवा वर्ग आज कुछ क्रिएटिव कार्य कर सकते है. सेहत की बात करें तो सर्द-गर्म की स्थिति आपको दिक्कत दे सकती है. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक विवादों में समाधान मिलेगा.घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें. 

वृष- आज के दिन आप यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए कई दिनों से परेशान चल रहें हैं तो उसमे प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. ग्रहों की स्थितियां आपके सपोर्ट में हैं.नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं. दूसरी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है. व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए हल्का व सुपाच्य भोजन को ही वरीयता दें. पारिवारिक आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है,क्योंकि आर्थिक चोट लग सकती है. 

मिथुन- आज के दिन धर्म-कर्म को दिमाग में रखते हुए दूसरों की हर संभव मदद करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में अपने काम को गंभीरता से लेने की वजह से बड़े काम को कम समय में पूरा कर पाना संभव होगा. उच्चाधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे. व्यापारिक मामलों में पैसे के लेनदेन को लेकर सतर्कता रखनी होगी. लोहे के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा. हेल्थ में मन अगर गलत शौक करना यानि मादक-पदार्थ के लिए प्रेरित कर रहा है तो उसे अनुशासित रखें, अन्यथा यह बुरी आदत रोगों को न्योता देने वाली होगी. वहीं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. असमंजस की स्थिति में बुजुर्गों से महत्वपूर्ण राय मिलेगी. 

कर्क- आज के दिन अपने पुण्य को संचित करना होगा, वहीं दूसरी ओर किसी प्रकार का दान करना भी बेहतर साबित होगा. ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बच कर रहना है. क्योंकि यह समय ग्रहों की स्थिति किसी से मतभेद करा सकती है. लग्जरी आइटम का कारोबार करने वालों के लिए अच्छे मनाने का मौका है.युवा वर्ग सक्रिय नजर आएंगे, विद्यार्थी सफलता के लिए परिश्रम करें. हेल्थ में यदि कई दिनों से आप बीमार चल रहें हैं, तो इस ओर कोई लापरवाही न बरतें. यदि आप व्यायाम करते हैं तो उसको सही ढंग से करें. घर में सुख शांति बनी रहेगी और मां का सानिध्य भी मिलेगा. 

सिंह- आज के दिन परिस्थितियां आपके फेवर में दिख रही हैं, मगर थोड़ा सजग रखने की भी जरूरत रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है. इंसेंटिव बेस्ड नौकरी कर रहे लोगों के लिए सतर्क रहने का समय है.दूध से संबंधित कारोबार करने वालों को गुणवत्ता की अनदेखी नहीं करनी है. कर्मचारियों के कामकाज पर भी कड़ी निगाह बनाए रखने की आवश्यकता है. सेहत में  वात संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं.छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. यात्रा करने से बचना चाहिए. घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें. 

कन्या- आज के दिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं. बड़ी जरूरतें कठिनाई में डाल सकती हैं. महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की जरूरत है. ऑफिस में कामकाज के दौरान सहकर्मियों से उतना ही मजाक करें, जितना जरूरी हो. आपके मैनेजमेंट स्किल को सभी की भरपूर सराहना मिलेगी.पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो एक दूसरे पर भरोसा न घटने दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें सकारात्मक बने रहे,आज से  नियमित मेडिटेशन योग भी  अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें.जीवनसाथी के साथ मामूली बातों पर विवाद की आशंका है. जरूरतमंद लोगों को वस्त्र कंबल आदि दे सकते हैं.

तुला- आज के दिन  कामकाज का बोझ रोज से कम  रहने वाला है, जिसके चलते अपनों के साथ समय बिताने का मौका रहेगा. ऑफिशियल षडयंत्र में फंस सकते हैं, इसलिए कार्यस्थल पर सभी के साथ अच्छा और समान व्यवहार रखने का प्रयास करें. व्यापारियों के पुराने निवेश अब बेहतर परिणाम देने वाले हैं, भविष्य की प्लानिंग में भी इस बिन्दु को लेकर सतर्कता अच्छे रिटर्न देगी. हेल्थ में पुराने रोग उभर सकते हैं, इनकी अनदेखी कष्टकारी हो सकती है इसलिए रोग छोटा हो या बड़ा तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. परिवार में किसी भी सदस्य को नकारात्मक बात न कहें जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचे. 

वृश्चिक- आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा. कार्य के प्रति आपकी लगन ही आपको लक्ष्य से पहुंचाएगी. भविष्य की कल्पनाओं को लेकर अपना वर्तमान न खराब करें. वहीं दूसरों से ईर्ष्या खुद को ही नुकसान पहुंचाएंगी. कोई काम नहीं पूरा हो पा रहा है तो धैर्य बनाए रखें आज नहीं तो कल कार्य अवश्य ही पूर्ण होगा. कारोबारियों को व्यापार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल सकती है.पेट में जलन और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां लेने से बचना नहीं चाहिए, क्योंकि नकारात्मक ग्रहीय स्थिति आपको जिम्मेदारियों को बोझ महसूस करा सकती है.

धनु- आज  के दिन आपके मन का अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है. मन को कुंठित कर कोई काम न करें. ऑफिस में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है, काम में किसी भी प्रकार का आलस्य न दिखाएं. कामकाज में समयबद्धता का ध्यान रखना होगा. अगर प्रमोशन ड्यू है तो उसमें सफलता मिलने के आसार है. कारोबारियों के लिए आज कठिन दिन है. मनचाही सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रह सकता है. सेहत में पाचन शक्ति कमजोर रहती है तो डिहाइड्रेशन को लेकर सतर्क रहें.  परिवार में अपने से बड़ों के बनाए नियमों का पालन करें अन्यथा परिजन आपसे गुस्सा हो सकते हैं. 

मकर-आज के दिन प्रयास करें कि दूसरों के विवाद में शामिल ना होना पड़े. संयमित व्यवहार रखें, संभव हो तो ज्यादा से ज्यादा समय घर पर व्यतीत करें. ऑफिस में संवाद तीखा न होने पाए, इस बात पर ध्यान दें. ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से इसके लिए प्रशंसा का पात्र बनेंगे. बॉस का सानिध्य मिलेगा. कॉस्मेटिक के कारोबारी बड़ी कंपनियों के उत्पादों को विशेष महत्व दें और ग्राहकों को भी इनकी गुणवत्ता बताएं. स्वास्थ्य की दृष्टि से मधुमेह के मरीजों को खानपान पर संयम रखने की जरूरत होगी.घर में सभी का सानिध्य प्राप्त होगा. कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं.

कुंभ- आज के दिन मामूली बातों पर बेवजह मानसिक तनाव को बढ़ावा न दें, तो वहीं दूसरी ओर आलस्य के चक्कर में फंसकर जरूरी काम लटके तो समस्या हो सकती है. मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा, जो लोग विदेश की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है. जिन लोगों ने नया बिजनेस सेट किया है, वह सरकारी दस्तावेज मानक अनुसार पूरा कर लें. हेल्थ की बात की जाए तो आंखों में समस्या हो तो किसी भी सूरत में डॉक्टर की सलाह जरूरी लें. मन में कोई उथल-पुथल है तो पारिवारिक सदस्य से बात साझा करना अच्छा होगा. 

मीन- आज के दिन यदि आपका जन्मदिन है तो आज किसी गरीब को भोजन कराएं. कार्यों को पूरा करने के लिए भाग्य और कर्म दोनों ही काम आएंगे. कार्यस्थल पर अधीनस्थों के ऊपर बेवजह का हुक्म न चलाएं. ऐसे में  मनमुटाव पनपने की संभावना है. उच्च अधिकारियों से अहंकार की भाषा का प्रयोग करने से बचें,  प्लास्टिक कारोबारियों को मुनाफे के लिए प्रयास करते रहना है. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. परिवार के बड़े फैसलों में सबकी राय जरूरी है.स्वास्थ्य को लेकर नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है. ध्यान रखें, घर के पेंडिंग कामकाज प्राथमिकता के हिसाब से जल्द निपटा लें.

यह भी पढें:
Zodiac Signs : डर छू भी नहीं पाता है, जिनकी होती है ये राशि, चुनौतियों का डटकर करते हैं मुकाबला

Horoscope : 2022 में इन राशियों को लक्ष्य को पाने में मिल सकती है सफलता, भूलकर भी न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget