एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: मेष राशि वाले लोगों के रुके हुए काम हो सकते हैं पूरे, जानें- क्या कहती है आपकी राशि

कर्क राशि के जातक सतर्कता के साथ आएं पेश.सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार.

मेष- आज के दिन आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा वहीं दूसरी ओर जिन कार्यों के पूरा न होने से आप परेशान चल रहे थे वह कार्य भी पूरे होते दिखाई दे रहे हैं. ऑफिस में आप का प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिलेगा जिसके चलते बॉस आपसे प्रसन्न होंगे. व्यापारियों का यदि कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित समस्या चल रही थी वह अब समाप्त होती दिख रही है. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि याद किए गए विषय भूल सकते हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है. मामा से संबंध काफी अच्छे होंगे यदि उनके साथ समय बिताने का मौका मिले तो अवश्य बिताना चाहिए.

वृष- आज के दिन आपको अत्यधिक क्रोध की स्थितियों पर नियंत्रण रखना होगा. बेवजह का तनाव एवं झुलझुलाहट रोग को जन्म दे सकती है. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, यदि वे आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे बखूबी निभाना होगा. व्यापार की बात करें तो काम के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी. सेहत में अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, अन्यथा पेट में जलन होने की आशंका है. किसी अपने से आज के दिन कोई ऐसा वादा न करें जिसको लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े. पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन- आज के दिन मन में अतिरिक्त बोझ न रखें, ऐसा करने से आप किसी लंबी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. वहीं दूसरी और यदि आप किसी से नाराज हैं तो उसे प्रत्यक्ष रुप में कह देना है उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र की बात करें तो प्रतिद्वंद्वी आपके काम में अड़ंगा लगा सकते हैं. इसलिए अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लोहें का व्यापार करने वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहने वाला है. हेल्थ में रक्त विकार संबंधित परेशानियों के चलते आप परेशान हो सकते हैं. शाम तक मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की तना-तनी से बचना होगा.

कर्क- आज के दिन आपको काफी सतर्कता के साथ लोगों के साथ पेश आना है, क्योंकि ग्रहों की स्थितियां कई ऐसे लोगों से मुलाकात करा सकती हैं, जो भविष्य में आपके घनिष्ठ मित्रों की श्रेणी में आएंगे. वहीं दूसरी ओर आपको आलस्य से भी बचना होगा. जो लोग नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनके लिए दिन शुभ है. ऑफिस में माहौल काफी प्रसन्नतापूर्वक रहने वाला है. इलेक्ट्रानिक से संबंधित कार्य करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कैल्शियम से संबंधित रोग के प्रति अलर्ट रहना होगा. भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा यदि वह आपसे छोटे हैं तो उनका मार्गदर्शन करना पड़ सकता है.

सिंह- आज के दिन आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए काफी महत्व रखती है. अपनी बात को साबित करने के लिए आज आप झूठ का सहारा बिल्कुल न लें, ऐसा करना आपके व्यक्तित्व को खराब कर सकता है. कार्यक्षेत्र में जो लोग मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उनको प्रमोशन मिलने की पूर्व संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. बिजनेस करने वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से उनके अनुकूल रहने वाला है. जिन लोगों धन रख रुका हुआ था वह भी आज मिल सकता है. सेहत में आज के दिन तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए. सन्तान की उन्नति को देखते हुए आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं.

कन्या- आज के दिन आप हो सकता है बिना सोचे समझे ही फैसला ले बैठें, जिसको लेकर मन में असंतोष की स्थिति भी बनी रहेगी, लेकिन चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है ईश्वर पर भरोसा रखना होगा और उनसे प्रार्थना करनी होगी कि जाने अनजाने में किए गए फैसलों में आपकी सहायता करें. नौकरी के लिए यदि आपने कहीं एप्लाई किया था तो आज वहां से अच्छा प्रपोजल मिल सकता है. जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं और किन्ही कारणों के चलते पार्टनरशिप टूट रही है तो समझौता करने में ही भलाई है. हेल्थ में पुराने रोगों में लाभ होगा. मकान और वाहन लेने का विचार मन में आ सकता है.

तुला- आज के दिन केवल आपको अपने कार्य पर ही ध्यान देना होगा यदि आप दूसरों पर अधिक भरोसा रखते हैं तो हो सकता है लोग आज आपके भरोसे पर खरा न उतरे. ऑफिस में यदि आप पैसे का रखरखाव आदि करते हैं तो बहुत ही संभल कर कार्य करना होगा. जो लोग फर्नीचर का कारोबार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन आज कुछ कम लगने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य में रहने वाला है. भाइयों को कष्ट हो सकता है. खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना पड़ेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है.

वृश्चिक- आज के दिन आपको सभी के साथ पुराने गिले-शिकवे समाप्त करने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप दूसरों के दिलों में अपनी जगह स्थापित कर आएंगें, वहीं दूसरी ओर आपकी स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी. ऑफिस की बात करें तो अपने कार्य को बनाने के लिए सहकर्मियों से नपा-नुला बोलना लाभकारी रहेगा. खुदरा व्यापारियों को शानदार मुनाफा होने वाला है. हेल्थ में जकड़ा, खासी जुखाम से स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि गर्म पानी का सेवन करें. घर में किसी प्रोग्राम को लेकर योजना बनेगी, साथ ही किसी दूर से आए मेहमान का आगमन परिवार में खुशहाली का माहौल बनाएगा.

धनु- आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहने वाला है, भाग्य भी आपके पूरे सपोर्ट में दिखेगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. आपके कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी. व्यापार में यदि कई दिनों से आप कुछ फेरबदल करने की सोच रहे हैं तो इस पर विचार कर सकते हैं साथ ही वरिष्ठओं की सलाह लेना अति उत्तम रहेगा. सेहत की बात करें मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण हो सकता है. पिता के साथ आज समय बिताएं उनके साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है. किसी गरीब बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें.

मकर- पुराने रुके हुये कार्य आज के दिन पुनः शुरू हो सकते हैं. अतिरिक्त व्यय से बचना आपके आर्थिक हितों के लिये बेहतर होगा. नौकरी पेशा की बात करें तो जो लोग टेलीकम्यूनिकेशन से संबंधित जॉब करते हैं उनके लिए दिन संतोषजनक रहने वाला है. जो लोगों का होटल व रेस्टोरेंट का कारोबार हैं उनको आर्थिक लाभ मिलेगा. विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को आज मौका मिल सकता है. हेल्थ में जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है उनको आज अधिक सचेत रहना होगा. धनिष्ठ प्रियजनों से मुलाकात होगी. आज का दिन आपके लिए को महत्वपूर्ण दिन है जैसे जन्मदिन या शादी की सालगिरह तो उसे धूमधाम से मनाना चाहिए.

कुम्भ- आज के दिन आपको आकस्मिक खर्चों से बचना चाहिये, इसको देखते हुए धन उधार देने से आज बचें. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की आपकी आय में वृद्धि की संभावनाएं हैं. यदि प्रमोशन के साथ स्थानतरण की संभावनाएं बनती हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है. फाइनेंस का बिजनेस करने वालों को जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी. बड़े निवेशकों से लाभ होगा. सेहत में यदि कोई रोग काफी समय से चल रहा है तो उनको ठीक कर लें अन्यथा यह बड़ी बीमारी का एक रूप ले सकती हैं. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. घर में तनाव का माहौल होने की आशंका है.

मीन- आज के दिन सारा ध्यान करियर पर लगा कर रखना होगा. साथ ही अपने काम की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हुए करियर में झंडे गाड़ने होंगे. आज आपको ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. वहीं दूसरी ओर यदि आप अपना कोई काम करते हैं तो उसमें निवेश के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा कोई भी काम ऐसा न करें जिससे आपको पीठ में दर्द हो जाए. ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी है. आज थोड़ा पर्मार्थ भी करना चाहिए किसी दिव्यांग की मदद करें. वहीं किसी मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget