एक्सप्लोरर

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों को इस सप्ताह करना होगा पुराने रिश्तों को सक्रिय

Libra Weekly Horoscope : तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी मामले में दूसरों को उग्र प्रतिक्रिया देने से बचना होगा. मन में थोड़ी असुरक्षा की भावना घर कर सकती है, जिसके कारण मन उदासी से घिर सकता है. मन में सकारात्मक सोच का विकास करें. मनोबल और सोच ऊंची होगी तो इसके आधार पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. सामाजिक कार्यों में खुद को आगे रखना चाहिए, यदि ऐसा मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें. मन में बेवजह की चिंता न पालें. बेकार की चिंताएं उदासी को बढ़ाएंगी, जिससे काम को करने में मन भी कम लगेगा. ज्ञान को बढ़ाने के लिए वर्तमान समय का सदुपयोग करना होगा.

आर्थिक एवं करियर- तुला राशि वालों को इस सप्ताह प्रोफेशनल तरीके से चीजों को लेना चाहिए. किसी भी काम में थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है. ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. अच्छे परिणाम पाने के लिए ऑफिस में चीजों को प्रैक्टिकल होकर सोचना है. उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखें, उनसे अच्छे संबंध मुश्किलों में काम आएंगे. कार्य के तरीके को अपग्रेड करेगा. कार्यों के प्रति लेट-लतीफ मुश्किलें पैदा कर सकता है. ऑफिशियल कार्यों में होने वाली त्रुटियों को कम करें, इससे काम को समय पर देने में मदद मिलेगी. व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए. नई-नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे. फाइनेंस से संबंधित प्लानिंग अभी से शुरू कर दें. इससे बाद में आसानी रहेगी. तेल के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहने वाला है. छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा बस अपने काम को मेहनत और लगन के साथ करना होगा. कला में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, कोशिश अवश्य करें सफलता हाथ लग सकती है.

Vastu Tips: एक बंगला बने न्यारा, जब वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखेंगे ध्यान, ऐसी जमीन नहीं होती हैं शुभ

स्वास्थ्य- तुला राशि वालों को इस सप्ताह चलते-फिरते समय थोड़ा अलर्ट रहने की सलाह है. फिसलने की वजह से कमर में चोट लग सकती है. इसलिए बाथरूम में विशेषतः ध्यान रखने की आवश्यकता है. गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सचेत रहना होगा. पैक्ड फूड आइटम को प्रयोग करने से परहेज करें तो अच्छा होगा. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. इसलिए व्यर्थ की चिंताएं जो सेहत को अफेक्ट करें उन्हें अत्यधिक गहराई से न लें. क्षय रोग के प्रति अलर्ट रहें, वरना समस्या बढ़ सकती है. त्वचा से संबंधित रोगों के प्रति सजग रहें मौसम का बदलाव और हवा परेशान कर सकती है. बीमारी को रोकने के लिए नियमित रूप से दवा लेना चाहिए. 

परिवार एवं समाज- तुला राशि वालों को इस सप्ताह अपने करीबी संबंधियों के साथ एक्टिवेट रहना होगा. लोगों से मिलने की बजाय फोन पर ही कम्यूनिकेशन बना कर रखें. घर में सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखना उत्तम रहेगा अन्यथा किसी वाद-विवाद के कारण कठिनाइयां एवं समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक बातें करें. इस सप्ताह घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा. घर की जो जगह काफी दिनों से साफ नहीं की है. उसका कचरा हटाने की आवश्यकता है. किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होंगे. जो लोग प्रेम में हैं, वह परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Masik Shivratri 2022 : 31 जनवरी नहीं 30 जनवरी को ही है 'मासिक शिवरात्रि', जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Horoscope 28 January 2022 : एकादशी पर भगवान विष्णु की बनने जा रही है इन राशि वालों पर कृपा, जानें राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget