एक्सप्लोरर

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों को पार्टनरशिप में मिलेगी सफलता, बैंक बैलेंस के मामले में यह सप्ताह है आपके लिए लकी

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (24 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope : वृष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. बेवजह की बातचीत आपकी छवि को लोगों के सामने खराब करेगी. इसलिए सतर्क रहें. जिन लोगों से भावनात्मक संबंध बने हुए हैं. उसमें दूरियां बढ़ती नजर आएगी, जिससे मन में उदासी का आगमन होगा. पॉजिटिव सोच से इस उदासी को कम करने में मदद मिलेगी. जनसंपर्क पर पैनी निगाह बनाए रखें. जिन लोगों से लंबे समय से बात न हुई हो उनसे बात करके संपर्क को रीकॉल करें. कोई पुराना विवाद उभरकर आएगा, अर्थात पुराने शत्रु जो शांत बैठे थे उनके एक्टिव होने का समय है. मन में असुरक्षा की भावना आएगी, इसके लिए अपने भीतर के डर को खत्म करते हुए आत्मबल को मजबूत करना है. ऐसा करने से सारे काम बनते नजर आएंगे.

आर्थिक एवं करियर- वृष राशि वालों के लिए इस सप्ताह सहयोग या साझेदारी की संभावनाएं बनेगी. पार्टनरशिप के कार्य में सफलता मिलेगी. पार्टनर और अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. ऑफिस में कार्यरत लोगों के लिए सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार बना रहेगा. जिससे उनके बीच में अच्छे संबंध स्थापित होंगे. व्यापारी हो या नौकरीपेशा सभी लोग आजीविका के क्षेत्र में कठोर श्रम करते नजर आएंगे. परिश्रम का फल मिलेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि का समय चल रहा है. कानूनी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, अतः इससे संबंधित समस्याओं से अलर्ट रहने की आवश्यकता है. विवादों से दूर रहने की कोशिश करें. यदि बीच बचाव के चक्कर में गए तो आप फंस सकते हैं अतः समझदारी से रहते हुए विवादों से दूर रहें.
 
स्वास्थ्य- इस सप्ताह वृष राशि वालों को दिनचर्या ठीक करनी होगी. पेट को लेकर सचेत रहना होगा. यदि कब्ज या गैस जैसी समस्या लगे तो उसे हल्के में न लें. अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अच्छा, हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें, अधिक गरिष्ठ भोजन आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कम मिर्च मसाले वाला भोजन करें. बाहर के खाने से दूरी बनाएं. शराब पीते हैं तो इसको भी त्याग दे अन्यथा इससे संबंधित बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं.
 
परिवार एवं समाज- वृष राशि वालों की जमा पूंजी और धन में इस सप्ताह वृद्धि दिखाई दे रही है. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. यह सप्ताह मित्रों के लिए बहुत अच्छा है, पुराने मित्रों से संपर्क स्थापित होगा और करीबी मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. घर की व्यवस्था बेहतर बना कर रखें. घर में सुख-साधनों में वृद्धि करें. परिजनों को खुशी मिलेगी और अपनों के मुस्कुराते चेहरे आपको दिल से प्रसन्न करेंगे. समाज या परिवार से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपको समस्याओं से निपटने के लिए हल ढूंढ़ने होंगे. समाज में अपनी छवि बनाए रखने के लिए लोगों से अच्छे संपर्क रखें और वाणी में मधुरता लाएं. समाज की ओर से मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget