एक्सप्लोरर

Sun Transit: राजनीति से जुड़े वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा एक्टिव, आलस्य कर सकता है औरों से पीछे

Sun Transit: 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में पधारेंगे. जानिए वृश्चिक राशि व लग्न वालों को क्या मिलेगा लाभ. वृश्चिक राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा यह परिवर्तन.

Sun Transit 2022: सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि वालों के लिए सामाजिक दायरे में कुछ हलचल दिखाएगा. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं और उनकी वृश्चिक राशि या वृश्चिक लग्न हैं उनको सामाजिक रूप से अधिक समय देना पड़ेगा. सभी के साथ सहयोगी और सहिष्णु व्यवहार करना होगा. 

  • करियर क्षेत्र में इस राशि के लोगों को अपने ऑफिस में काम पर फोकस करना चाहिए. उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि ऑफिशियल काम से कहीं जाने का प्रस्ताव आता है तो उसको बिना सोचे समझे मना नहीं करना चाहिए. यह समय आलस्य को त्याग कर एक्टिव रहने वाला है. बॉस की बात को मानना आपके लिए अति आवश्यक है.
    सकारात्मक ऊर्जा आपको नए अवसर प्रदान करेगी. मन में भ्रम की स्थिति महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कमजोर कर सकती है, ऐसे स्थित यदि उत्पन्न हो तो श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे भ्रम की स्थिति समाप्त हो जाएगी. 
  • वाणी में हल्कापन दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा करा सकता है. ऐसे लोगों से भेट हो सकती है जो मुनाफे  की लालच दिखाकर पथभ्रष्ट करने का प्रयास करें. यदि कोई बड़ा मुनाफे की बात कहता है तो बिना विवेक का प्रयोग किये निवेश न करें. अच्छा तो यह रहेगा कि एक माह यानी सूर्य के कुम्भ राशि में रहने पर इस योजना को टाल दें.  
  • करियर से जुड़े लोगों को कार्य में फोकस बनाए रखना होगा. जो लोग व्यापार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, वह योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन क्रियांवित इस माह के बाद करना होगा. पुराना धन मिलने की संभावना है. नई सोच के साथ व्यापार में आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलेगी. व्यापारी छोटे मुनाफे के लिए निवेश करने से बचें. ऑफिशियल कार्यों को प्लानिंग के अनुसार करना चाहिए, जिससे कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा, वहीं दूसरी और हो सकता है कि इस दौरान बॉस का मूड कुछ ऑफ रहे. अच्छा प्रदर्शन प्रमोशन की ओर ले जा सकता है इसलिए कार्यों को लेकर सजग रहें. 
  • स्वास्थ्य को लेकर सूर्य का यह परिवर्तन में पेट से संबंधित रोगों के प्रति सजग रहना चाहिए. ऑयली व जंक फूड का कम से कम सेवन करना चाहिए. पेट और सीने के मध्य में एसिडिटी के कारण दर्द हो सकता है. जिन लोगों को पहले से हाइपर एसिडिटी की समस्या रहती हैं उन्हें विशेष ध्यान रखना होगा.  
  • सूर्य का यह परिवर्तन क्रोध अधिक पैदा कर सकता है इसलिए पहले से ही क्रोध रूपी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए तैयार रहना चाहिए, विशेष कर जिन लोगों का रक्तचाप उच्च रहता है उन्हें अधिक क्रोध से बच कर रहना चाहिए. 
  • पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है. यदि घर में कोई हृदय रोगी है तो उसके स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. खानपान और दिनचर्या को भी संतुलित बनाना जरूरी है. डॉक्टर के बताए एहतियात का पालन सख्ती के साथ होना चाहिए 
  • घरेलू कलह नहीं होनी चाहिए, इसलिए परिजनों को आपसी तालमेल बनाए रखने की सलाह देनी चाहिए. माता पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. मार्च के शुरुआती दिनों में पारिवारिक वातावरण सामान्य होगा, हालांकि मित्र किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको उनसे विनम्रता पूर्वक बात कर नाराजगी दूर करना चाहिए. परिवार या रिश्तेदारी में अहम के टकराव के चलते दूरियां आ सकती है, ध्यान रखें यदि सामने वाला व्यक्ति आपसे उम्र व पद में बड़े हैं तो शांत रहें.  मकान बनाने हेतु लोन के लिए अप्लाई करने वालों को शुभ सूचना मिल सकती है.

वृश्चिक राशि वालों पर भारी पड़ सकता है क्रोध, ऐसा कोई काम न करें जो छवि करे खराब

कौवा चोंच में तिनका उठाए दिखे तो होता है लाभ ही लाभ, शकुन और अपशकुन का क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget