एक्सप्लोरर

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है पदोन्नति, ट्रांसफर की भी रहेगी पूर्ण संभावना

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह जहां एक ओर धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहें. सभी नियमों का कठोरता के साथ पालन करें, साथ ही विचारों को शुद्ध रखना होगा. सोशल मीडिया में किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को कतई फॉरवर्ड न करें, नहीं तो आप कानून की चपेट में आ सकते हैं. सरकारी कामकाज को करते समय सजग रहने की सलाह है. आकस्मिक खर्च आने वाले दिनों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है, ऐसे में आर्थिक मामलों को लेकर सजग रहे. सूर्यनारायण की आराधना करें, तो साथ ही मकर संक्रांति से प्रतिदिन उनको जल का अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलेगी. 
 
आर्थिक एवं करियर- नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही स्थानांतरण की पूर्ण संभावनाएं भी बनी हुई है. ऑफिस में महिला सहयोगियों के साथ सप्ताह के शुरुआत में तालमेल कुछ बिगड़ सकता है. विदेश से संबंधित नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता हाथ लग सकती है. कारोबार में सोचें गए मुनाफे हाथ लगने में संदेह है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक स्थितियों में सुधार होता दिखाई देगा. बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को  सप्ताह के मध्य में कुछ सजग रहने की आवश्यकता रहेगी. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए. फाइनेंस से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होगा. होटल रेस्टोरेंट का व्यापार करने वाले देश, काल परिस्थिति के हिसाब से व्यापार को अपडेट करते चलें. 
 
स्वास्थ्य-  इस सप्ताह महामारी को देखते हुए बहुत ही सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा रोग की चपेट में आ सकते है. आप कहीं बाहर डिनर का प्लान बना रहें हैं तो सेहत को देखते हुए, बाहर का भोजन खाने से बचें क्योंकि अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर चल रही है. स्टोन के रोग से जूझ रहें लोगों को अलर्ट रहना चाहिए यदि डॉक्टर ने किसी प्रकार का परहेज बताया है तो उसे भी अनदेखा न करें. हृदय रोगियों को भी इस सप्ताह सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से परहेज जरूरी है. 
 
परिवार एवं समाज- पारिवारिक दृष्टिकोण से सप्ताह के शुरुआती दिन थोड़ा कष्टदायी होगा, तो वहीं मध्य में लाभ भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन संतुलित रहते हुए पूरे वातावरण को प्रफुल्लित रखना होगा. महिलाओं को घर के विवादों से दूर रहना चाहिए. बड़े भाई के साथ प्रेम पूर्ण संबंध आपके लिए लाभकारी साबित होगा. मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी करनी होगी, परिवार में सभी के सहायता से लाभ होगा. पैतृक संबंधी मामलों में भी शुभ सूचना मिलने के आसार दिखाई दे रहें है. बहनों से लाभ मिल सकता है, उनको नाराज न करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. ससुराल पक्ष की ओर से अशुभ समाचार मिलने की आशंका है. 

यह भी पढ़ें:

वृश्चिक राशि वालों  को घटेगा तनाव और बनेगा काम, किन बातों पर रहना होगा सावधान

आग्नेय कोण में दोष होने से डिस्टर्ब हो जाती है गृहिणी, रसोई में भोजन बहुत कम बनना ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget