एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वाले सेविंग पर करें फोकस, छोटी-छोटी वजह बनेगी प्रसन्नता का कारण

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21 फरवरी से 27 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope: ये सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा. छोटी-छोटी खुशियों और आनंद लेने के लिए तैयार रहें, यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी. अपना दायरा बढ़ाने के लिए नेचर के अनुरूप सभी के साथ मिलनसार रहना होगा. अंतरिक्ष में ग्रहों की विस्फोटक स्थिति के कारण स्वभाव से क्रोध झलक सकता है, इसका ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह दूसरों के प्रोवोग करने यानी उकसाने पर आपको कोई उग्र प्रतिक्रिया भी नहीं देनी है. वहीं जो भी विवादित परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको  भी सुलझा पाने में सफल होंगे. भविष्य को लेकर प्लान करना चाहिए, साथ ही धीमे-धीमे से ही सही लेकिन सेविंग करते चले. 
 
आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह अपने काम का बैकअप अवश्य लें, क्योंकि डेटा लॉस हो सकता है. कहीं इन्वेस्ट करने की सोच रहें हैं, तो पैसा लगाने से पहले वरिष्ठों से राय अवश्य लें. कर्ज लेने से बचें. बॉस कोई महत्वपूर्ण बात कहें तो उसको नोट कर लीजिए, इस बार लापरवाही महंगी पड़ सकती है. ऑफिस के कार्य से दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सॉफ्टवेयर कंपनियों में नौकरी करने वालों को प्रमोशन लेटर मिलने की संभावना है. बिज़नेस कि बात करें तो जो लोग लम्बे समय से बिना पुख्ता दस्तावेज़ के पैसे का लेन-देन कर रहें हैं उनको अलर्ट रहना होगा, नकारात्मक ग्रहों की स्थिति पैसे को डूबाने वाली हो सकती है. ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में बड़े क्लाइट्स आपको लाभ दे सकते हैं. होल सेल का कार्य करने वाले सप्ताह अंत तक बड़े मुनाफे कमाएंगे. 

स्वास्थ्य- इस सप्ताह सेहत को लेकर अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. सिर व आंखों में दर्द हो सकता है. कैल्शियम की कमी होने की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर घुटने से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. अन्य हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें यदि आपको नियमित रूप से बाहर का ही भोजन करना पड़ता है तो कम मिर्च-मसाले वाले भोजन ही इस बार आर्डर करें. विषाक्त रोग होने की आशंका है जैसे मलेरिया, डेंगू, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग इत्यादि. इसलिए अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान दें. स्टोन के दर्द को लेकर अलर्ट रहें. ऊंचे स्थान पर कार्य करते समय सावधानी बरतें, गिरकर चोटिल हो सकते हैं. 

परिवार एवं समाज- घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है. सामाजिक नेटवर्क को तेजी के साथ बढ़ाना होगा.घरेलू समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं अन्यथा राई का पहाड़ बन सकता है. बड़े भाई के साथ विवाद या मनमुटाव की स्थितियां बन सकती हैं. मुकदमेबाजी से बच कर रहें. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है. नये दोस्तों पर अधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है. ऑफिस से आने के बाद मां के साथ कुछ देर बैठे, उनका हालचाल लें और अगर मां साथ नहीं रहती है तो उनसे फोन पर ही बात अवश्य कर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: क्या आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है? जानें शनि का आप पर क्या है गुप्त प्रभाव
क्या आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है? जानें शनि का आप पर क्या है गुप्त प्रभाव
टैरो राशिफल 10 सितंबर 2026: कर्क को स्थायी संपत्ति और सिंह को विदेशी व्यापार से लाभ, मकर रहें बेहद सतर्क; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 10 सितंबर 2026: कर्क को स्थायी संपत्ति और सिंह को विदेशी व्यापार से लाभ, मकर रहें बेहद सतर्क; जानें 12 राशियों का भाग्य
कृष्ण छठी पर कान्हा को पालने में रखें या सिंहासन पर बैठाएं? जन्म के छठे दिन क्या बदलता है
कृष्ण छठी पर कान्हा को पालने में रखें या सिंहासन पर बैठाएं? जन्म के छठे दिन क्या बदलता है
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget