एक्सप्लोरर

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते, कर्मक्षेत्र में तकनीकी ज्ञान कराएगा लाभ

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वभाव में विनम्रता बनाकर रखने की आवश्यकता है. स्वभाव से क्रोध झलक सकता है, जिसके कारण दूसरों के सामने छवि तक खराब हो सकती है. वाकपटुता से समस्याओं को हल करेंगे. वाद-विवाद जैसी समस्याओं को हल करने में आपका तार्किक ज्ञान काम आएगा. नकारात्मक विचारधारा का त्याग करना चाहिए, यदि ऐसे विचारों का मन में आगमन होता है तो थोड़ी देर भगवान का ध्यान करें. सब ठीक होगा.

विशेष रूप से यह सप्ताह संपूर्ण शांति प्रदान करने वाला रहेगा. छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने से बचें. विद्यार्थी वर्ग खुद को अपडेट करने के लिए महत्वपूर्ण प्लानिंग करनी चाहिए, यह उनकी उन्नति दिलाने में फायदेमंद साबित होगी. नई संपत्ति को लेकर निवेश आदि कर सकते हैं. जो भविष्य में अच्छे फल दिलाने में मदद करेगी. बिना पढ़े किसी भी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से बचना होगा.

कालसर्प योग स्ट्रगल के साथ दे सकता है नौकरी में उच्च पद, क्या आपकी कुंडली में काल सर्प योग तो नहीं
 
आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह कन्या राशि वालों को तकनीकी ज्ञान का पूरा उपयोग करना है. यह कर्मक्षेत्र में अच्छे लाभ दिलाएगा. कर्मक्षेत्र में गलतियों को नजरअंदाज करने से बचें, यदि किसी से या आपसे कोई गलती हो जाती है तो उसे मन कठोर करते हुए तुरंत सही करने का प्रयास करना चाहिए. ऑफिस में काम से संतोषजनक फल की प्राप्ति होने की संभावना है. कार्य को लेकर बहुत अधिक तनाव नहीं रहेगा. कार्य को समय पर पूरा करें, इससे आपके काम की क्वालिटी में सुधार होगा. कार्यों का चुनाव सोच-समझ कर करना चाहिए. मान-सम्मान को ठेस तक पहुंचने की आशंका है, इसलिए कर्मक्षेत्र में अपनी छवि बनाए रखने में ही समझदारी है. जो काम आप कर सकते हैं वहीं काम हाथ में लें. एसेंशियल सर्विस से संबंधित कारोबारियों को लाभ होगा, साथ ही व्यापार के कुछ नए रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे. कुछ नये प्लान जोड़ने को सोच रहे हैं तो उन्हें प्लान करके अप्लाई करने का सही समय है. कपड़े के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा.
 
स्वास्थ्य- कन्या राशि वाले महामारी को देखते हुए इस बार विशेषतौर पर स्वच्छता का ध्यान रखें. थोड़ी सी लापरवाही आपके साथ-साथ जुड़े लोगों को भी चपेट में ले सकती है. महामारी (कोरोना) से जुड़े सभी प्रतिबंधों को उपयोग में लें.चोट व इंफेक्शन के कारण सूजन होने की आशंका है, इसलिए यदि ऐसी समस्या है तो इसे हल्के में न लें. पुराने रोग शत्रुओं की भांति परेशान करने की फिराक में हैं, इसलिए इनके प्रति अलर्ट रहने में ही समझदारी है. गलत खान-पान के कारण कब्ज से संबंधित दिक्कत होगी. सेहत में व्यायाम का सहारा लेना चाहिए इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी कामयाब हो पाएंगे. अपेंडिक्स की समस्या से परेशान रह सकते है.
 
परिवार एवं समाज- मित्र या जानकार से यदि धन लिया हो तो उसे इस सप्ताह लौटा दें नहीं तो बात खराब हो सकती है. मित्रों के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा करने से बचना चाहिए, अधिक अहंकार मित्रवत संबंधों में डेंट मारने का काम करेंगे. सभी के प्रति अच्छा ताल-मेल बना रहेगा, आपकी बातचीत लोगों को ओर आकर्षित करेगी. समाज में सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा. परिवार में सभी साथ बैठकर भोजन करने की परंपरा बनाएं, इससे थोड़ी देर परिवारजनों के साथ सुख-दुख बांटने का अच्छा मौका मिलेगा. यदि कोई समस्या चल रही है तो उसके हल ढूंढने में भी परिजन सहायता करेंगे.

यह भी पढ़ें:
Astrology : इस राशि की लड़कियों का दिमाग पढ़ पाना होता है बहुत ही मुश्किल, अपनी ही धुन में रहती हैं मगन

Chanakya Niti: मनुष्य को कभी नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन में मिलता है कष्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget