एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों बिगड़ते काम संवारने के लिए रखना होगा क्रोध में कंट्रोल, जानिए इस सप्ताह का राशिफल

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (14 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह ईर्ष्या करने वालों से दूरी बनाकर रखनी होगी. मेहनत से अधिक आपको भाग्य को महत्व देना चाहिए, इस सप्ताह ग्रहों का सहयोग भाग्य वृद्धि में मदद करेगा. सप्ताह मध्य में मन में सकारात्मक विचार आपको प्रसन्न रखेंगे. प्रभु पर आस्था रखते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए. क्षणिक क्रोध का सामना करना होगा जिसके कारण कई बनते काम बिगड़ सकते हैं. अतः इनके प्रति सतर्क रहें. न चाहते हुए भी किसी को अपशब्द बोल सकते है. अर्थात ग्रहीय स्थितियां आपके नेचर में चेंज के कारण अच्छे संबंधों को खराब करने के फिराक में चल रही है. खुद को तरासना होगा. इससे आपके काम सरल और कम समय में होने में मददगार होंगे. वर्तमान के प्रयास निष्फल नहीं जाने वाले ऐसे में प्रयासों में कोई कमी न लाएं.
 
आर्थिक एवं करियर- इस बार कार्य में समस्या का सामना करना पड़ेगा. जिसके कारण बहुत से जरूरी काम पेंडिंग भी हो सकते हैं. सैलरी में कटौती होने से आर्थिक चिंताओं हो सकती है. ऑफिस में अपनी गुडविल बनाकर रखनी होगी. सहयोगियों से मनमुटाव हो सकता है, जिसको लेकर तनाव लेने से बचें. ऑफिस में महिला सहकर्मी से तालमेल बनाकर चलें. उच्चाधिकारियों की बातों को प्राथमिकता दें. इससे काम को करने की गति भी तेज होगी और साथ ही कम गलतियों के साथ काम को खत्म करने में सक्षम होंगे. फाइनेंस के बिजनेस में मुनाफा हाथ लगेगा, जिससे आय संबंधी चीजें कुछ ठीक होती नजर आएंगी. सप्ताह मध्य के बाद आय संबंधी स्थितियां और प्रबल हो जाएगी. लीगल डाक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करने से पूर्व वरिष्ठों या जानकार व्यक्ति से सलाह कर लें. अन्यथा बेवजह की परेशानी हो सकती है. प्रतिद्वंदी बड़े मुनाफे दिखाकर भविष्य में नुकसान करा सकते हैं, अतः इनसे सतर्क रहें. पार्टनरशिप के व्यापार में लाभ होगा.


स्वास्थ्य- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को वाहन संभलकर चलाने की सलाह है, तो वहीं दूसरी ओर यातायात  नियमों का पालन करें अन्यथा आपकी गलती दूसरों को भी चोट पहुंचा सकती है. दुपहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट अवश्य पहनें. चिकनाई युक्त भोजन से दूरी बनाकर चलें. लीवर या मोटापे से संबंधित समस्या हो सकती है. गर्भवती महिलाएं सजग रहें, समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. आयरन और कैल्शियम का इनटेक खान-पान में बढ़ाना समझदारी होगी. स्वास्थ्य में लापरवाही से बचकर रहें. स्किन से संबंधित बीमारियों के प्रति भी अलर्ट रहें. 
 
परिवार एवं समाज-  सुख-सुविधाओं में इस सप्ताह वृद्धि होती नजर आ रही है. लग्जरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी के लिए सप्ताह शुभ रहने वाला है. अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान दें, गिरने के कारण अधिक चोट लग सकती है अपनों के प्रति समर्पण भावना अधिक रहेगी. जिससे परिवारजनों के प्रति स्नेह भी बढ़ेगा. पितरों को नियमित जल दें. उनका आर्शीवाद आपकी उन्नति के मार्ग खोलने वाला है. माता-पिता का ध्यान रखना होगा, साथ ही उनके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव होता दिखाई देगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आप दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी बढ़ेगी.

Astrology : क्रोध पर काबू नहीं कर पाते हैं जिनकी होती है 'राशि', इस आदत के कारण उठानी पड़ती हैं बड़ी परेशानियां

Shani Dev : शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, शनि देव अब 2023 तक 'धनिष्ठा' नक्षत्र में करेंगे गोचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 October 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें नौकरी, व्यापार, सेहत और दांपत्य जीवन का पूरा भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को बनेगा बड़ा आर्थिक लाभ का योग, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और कौन रहे सतर्क? पढ़ें कल का भविष्यफल
Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget