एक्सप्लोरर

Horoscope February 2022 : कर्क राशि वालों को मिलेगा टीम वर्क के साथ अच्छा परिणाम, कार्यों पर पैनी निगाह रखते हुए निपटाने होंगे सभी काम

Cancer Monthly Horoscope : कर्क राशि वालों के लिए यह फरवरी 2022 कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का मासिक राशिफल.

Cancer  Monthly Horoscope : फरवरी माह में हर काम बहुत तेजी के साथ करने होंगे. मानसिक रूप से शुरू के 9 दिन मन थोड़ा सा उदास रह सकता है. कॉन्फिडेंस का लेवल कम रहेगा लेकिन 12 तारीख के बाद से आत्मबल मजबूत होता नजर आ रहा है. कठिन स्थितियों को सॉल्व करने के लिए मित्र एवं सहयोगी से मदद मिलेगी. फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे, शत्रु भी आपके साथ अच्छा व्यवहार कर सकते हैं, ऐसे में पैनी निगाह रखते हुए तेजी से महत्वपूर्ण कामों को निपटाने की योजना बनानी होगी.  मूड ऑफ न करें कार्य अवश्य बनेंगे और माह के अंत तक कोई अच्छी सूचना भी मिलेगी.

आर्थिक एवं करियर- इस माह नौकरी में बदलाव की बात दिमाग में आ सकती है, ऐसे में यदि आप थोड़ी सी भी कोशिश करेंगे तो किसी अच्छी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. ऑफिस में चीजें बहुत अच्छी चलेगी 10 तारीख के बाद टीम वर्क में काम करना अच्छे परिणाम प्राप्त करने वाली स्थिति में ले आएगा बस ध्यान यह रखना है कि उच्चाधिकारियों की नाराजगी उन्नति में रुकावटें पैदा न कर दें. माह मध्य में प्रॉपर्टी लीडरों को कानूनी दांव पेच से बचाना होगा एक गलत कदम बिजनेस के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है. पैतृक व्यावसायिक मामलों में भी अपनों के बीत कुछ कड़वाहट का सामना करना पड़ेगा. थोक विक्रेताओं के लिए माह मध्य से व्यापार के कुछ नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहें हैं, सरकार की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा.

स्वास्थ्य- हेल्थ की बात करें तो इस माह से नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा. खानपान सही समय पर किया जाए इस बात पर भी ध्यान देना है. जिन लोगों को डायबिटीज है उनको मीठे के अधिक सेवन से बचना चाहिए अन्यथा इससे परेशान हो सकते है. इस राशि की वृद्ध महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें. कमजोरी महसूस होगी इसलिए भोजन की थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करें. 16 तारीख के बाद कमर दर्द और पीठ दर्द से संबंधित दिक्कतों को लेकर परेशान हो सकते हैं, ऐसे में भारी सामान उठाने से बचना चाहिए.

परिवार एवं समाज- सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी सभी जगह सौहार्द का वातावरण रहेगा. घर के आस-पास भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा. इस बसंत पंचमी में कुछ चैरिटी करना चाहिए, किसी भी गरीब बच्चे को पुस्तक दान करें. यदि वह स्कूल में नहीं जाते हैं, तो उसको शिक्षा दिलाने के लिए कदम उठाना लाभकारी रहेगा. विवाह संबंधों की बातें चल रही हो तो धोखा होने की आशंका है, कोई एक पक्ष रिश्ते की मनाही कर सकता है. इस माह घर की कीमती वस्तुओं को विक्रय नहीं करना चाहिए. घर में तरह-तरह की आलोचनात्मक बातें होंगी, जिन्हें एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकालना होगा नहीं तो यह समस्या वाद-विवादों में बदल सकती है. 

Astrology : इन राशि वालों पर रहती है धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, जीवन में नहीं रहती है किसी भी चीज की कमी

मंगलवार के व्रत से मिलता है साहस और पुरुषार्थ, मंगलवार को व्रत करने का क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Makar Rashifal 18 July 2026: मकर राशि वाले आज विरोधियों और पेंडिंग काम को लेकर रहें सतर्क, ग्रहण दोष बढ़ाएगा मुश्किलें
Makar Rashifal 18 July 2026: मकर राशि वाले आज विरोधियों और पेंडिंग काम को लेकर रहें सतर्क, ग्रहण दोष बढ़ाएगा मुश्किलें
Dhanu Rashifal 18 July 2026: धनु राशि वालों को वरियान योग से मिलेगा बड़ा मुनाफा, वर्कप्लेस पर काम की होगी तारीफ
Dhanu Rashifal 18 July 2026: धनु राशि वालों को वरियान योग से मिलेगा बड़ा मुनाफा, वर्कप्लेस पर काम की होगी तारीफ

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget