एक्सप्लोरर

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे गुरु, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें झेलनी पड़ेगी परेशानी

Guru Margi 2022 2022: 24 नवंबर 2022 को गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे. गुरु के मार्गी होने से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. कुछ जातकों को तरक्की मिलेगी तो कुछ की परेशानी बढ़ सकती है.

Guru Margi 2022, Jupiter 2022 Novemberसभी 9 ग्रहों में ज्योतिष शास्त्र में गुरु के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना गया है. क्योंकि देव गुरु बृहस्पति को अन्य सभी ग्रहों में प्रमुख माना जाता है, जो शुभता, धर्म, भाग्य, वैभव, कर्म और वैवाहिक जीवन के कारक माने जाते हैं. पंचांग के अनुसार गुरु 24 नवंबर को वक्री से मार्गी होंगे. गुरुवार 24 नवंबर 2022 सुबह 04:36 पर गुरु मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष की माने तो गुरु के मार्गी होने का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. गुरु के मार्गी होने का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ पड़ेगा. जानें गुरु के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

गुरु के मार्गी होने से प्रभावित होंगी ये राशियां

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आर्थिक खर्चे बढ़ेंगे, जिससे बजट बिगड़ सकता है. इसलिए सोच-समझ कर खर्च करें और गुरु के मार्गी के दौरान सावधानी बरतें.

सिंह राशि- गुरु के मार्गी होने से सिंह राशि के जातकों के स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है, जिस कारण इन्हें कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी मदभेद हो सकते हैं.

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि गुरु के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को भी धन-संबंधी परेशानियों हो सकती है.

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के जीवन में गुरु के मार्गी होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. नौकरी-व्यापार में परेशानी होगी. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें.

इन राशियों को मिलेगा गुरु मार्गी का लाभ

मेष राशि- मेष राशि के जातकों पर गुरु के मार्गी होने का शुभ प्रभाव पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और तरक्की से भी आसार हैं. इस दौरान धन लाभ के भी संयोग है.

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को गुरु के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा. 24 नवंबर से आपका शुभ समय शुरू होगा. इस दौरान कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे. निवेश के लिए भी समय अच्छा है. विवाह और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को भी शुभ समाचार मिल सकते हैं.

कन्या राशि- गुरु के मार्गी होने का शुभ प्रभाव कन्या राशि पर भी देखने को मिलेगा. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को तरक्की और व्यापारियों को मुनाफा होगा.

वृश्चिक राशि- गुरु के मार्गी होने से वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. किसी भी नए कार्य के लिए यह समय अनुकूल है. इस दौरान किए गए निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि- नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों की जिंदगी में गुरु के मार्गी होने से सकारात्मक बदलाव आएंगे. पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा और आपसी मतभेद खत्म होंगे.

मीन राशि- मीन राशि में ही गुरु मार्गी होंगे, इसलिए इस राशि के जातकों को इसका पूरा लाभ मिलेगा. मुश्किल भरी परिस्थितियों में सुधार आएंगे. विवाहित लोगों के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं. किसी समारोह या धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Fengshui Tips: घर में हो फिश एक्वेरियम तो टल जाती हैं मुश्किलें, रखने से पहले जान लें ये नियम

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Makar Rashifal 18 July 2026: मकर राशि वाले आज विरोधियों और पेंडिंग काम को लेकर रहें सतर्क, ग्रहण दोष बढ़ाएगा मुश्किलें
Makar Rashifal 18 July 2026: मकर राशि वाले आज विरोधियों और पेंडिंग काम को लेकर रहें सतर्क, ग्रहण दोष बढ़ाएगा मुश्किलें
Dhanu Rashifal 18 July 2026: धनु राशि वालों को वरियान योग से मिलेगा बड़ा मुनाफा, वर्कप्लेस पर काम की होगी तारीफ
Dhanu Rashifal 18 July 2026: धनु राशि वालों को वरियान योग से मिलेगा बड़ा मुनाफा, वर्कप्लेस पर काम की होगी तारीफ

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget