एक्सप्लोरर

Grahan Yog 2024: जल्द बनने वाला है ग्रहण योग, राहु-सूर्य की युति इन राशियों पर बरपाएगी कहर

Rahu Sun Conjunction: जब सूर्य और राहु किसी राशि में एक साथ आते हैं तो ग्रहण योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत अशुभ माना जाता है. मीन राशि में जल्द ही राहु-सूर्य की युति होने वाली है.

Grahan Yog: 25 मार्च को होली है और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा. इससे पहले 14 मार्च को सूर्य का गोचर होगा. इस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यहां  राहु पहले से ही मौजूद है. ऐसे में मीन राशि में सूर्य और राहु की युति होगी. जब भी राहु सूर्य या फिर चंद्रमा के साथ युति करता है तो इससे ग्रहण योग का निर्माण होता है. 

ग्रहण योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अशुभ योग माना जाता है. मीन राशि में बनने वाला ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह ग्रहण योग किन राशियों की खुशियों पर ग्रहण योग लगाने वाला है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण योग अच्छा नहीं रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थित बहुत खराब हो सकती है. इस समय आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे. करियर के संबंध में आपके ऊपर दबाव बहुत अधिक बढ़ सकता है. इस दौरान आपको भाग्‍य का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा. राहु आपको शारीरिक रूप से कष्ट पहुंचाएगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-राहु की युति बहुत अशुभ रहने वाली है. आपको अपने पारीवारिक जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपके कुछ दोस्त इस समय आपके दुश्मन बन सकते हैं. उनकी वजह से आपकी राह में कई रुकावटें आ सकती हैं. इस अवधि में आपके प्रेम जीवन में भी कई बाधाएं आ सकती हैं. पार्टनर के साथ आपकी बहस होने की संभावना है. 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए ग्रहण योग कई मुश्किल लेकर आने वाला है. इस अवधि में आपको सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है. राहु की वजह से आपकी सेहत भी नाजुक हो सकती है.  इस राशि के लोगों को एलर्जी, पैरों में दर्द और अकड़न जैसी  समस्याएं घेर सकती हैं.  पारिवारिक जीवन की दृष्टि से भी राहु-सूर्य की युति अशुभ फल लेकर आएगी. आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहण योग बहुत प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. आप एलर्जी और पेट से जुड़े रोगों से परेशान रहेंगे. इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. सूर्य-राहु के नकारात्मक प्रभाव से आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जो आगे चलकर आपको बहुत नुकसान पहुंचाएंगे. इस राशि के लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर तरीके से परेशान रहेंगे. 

ये भी पढ़ें

इस जगह पर रखा मनी प्लांट घर में लाता है कंगाली, घर से चली जाती है सुख-शांति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget