एक्सप्लोरर

Grah Gochar 2024: साल 2024 में बनेंगे ये शुभ योग, जानें अगले साल कैसी रहेगी शनि की स्थिति

Shub Yog 2024: साल 2023 में कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन आने वाला है. इसका प्रभाव देश-दुनिया समेत सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इसके प्रभावों के बारे में.

Grah Gochar: नया साल आने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं. नए साल को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं, जैसे कि यह साल मेरे लिए कैसा रहेगा, मेरी पदोन्नति होगी या नहीं ? क्या इस साल मेरी शादी होगी , क्या मेरा प्यार मुझे मिलेगा , मुझे संतान सुख मिलेगा या नहीं, व्यापार में वृद्धि होगी या नहीं जैसी चीजें. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया ग्रहों की स्थिति के आधार पर इन प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया है. 

ऐसा रहेगा साल 2024

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल 2024 पिछले वर्ष 2023 से बहुत ही ज्यादा राहत भरा और प्रगति कारक साबित होने वाला है. नववर्ष 2024 आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है. साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2024 में शनि और गुरु ग्रह की विशेष स्थिति रहेगी. साल 2024 में न्याय और कर्मफलदाता शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे. इसके अलावा गुरु मई 2024 तक मेष राशि में मौजूद रहेंगे फिर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे. इसके अलावा पूरे साल राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे.

साल 2024 में बनेंगे कई शुभ योग

ज्योतिषाचार्य  ने बताया कि साल 2024 में पांच गुरु पुष्य योग और तीन रवि पुष्य योग होंगे. मार्च अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण महीना होगा. जिसमें सूर्य बुध और राहु भारत की कुंडली के ग्यारहवें और सातवें घर में युति करेंगे. मई के महीने में भारत के लग्न में सूर्य बृहस्पति शुक्र और बुध की युति दिखाई देगी. साल 2024 की शुरुआत से ग्रह भारत की वृद्धि के लिए अच्छे होंगे. भारत एक महाशक्ति बनने की अपनी यात्रा शुरू कर सकता है. 

देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा नया साल

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल के अंत तक भारत को दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक के रूप में देखा जाएगा. यह साल आर्थिक लाभ, व्यापार कूटनीति और जनसंपर्क के लिए अच्छा होगा. भारत की कुंडली के ग्यारहवें घर में मीन राशि में राहु के साथ होने से देश को आर्थिक लाभ और अच्छे व्यापार संबंधों का अनुभव होगा. साल 2024 सभी राशियों के लिए भी कुछ नया लेकर आने वाला है. साथ ही कुछ के लिए नए अनुभव लेकर आएगा और यह अनुभव आपको बदलाव के साथ सफलता की ओर लेकर जाएंगे. हालांकि इस साल कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं लेकिन इनसे आपको सीखने की जरूरत होगी.

 ये भी पढ़ें

इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को, इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget