एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope : मिथुन राशि वालों को मिलेगा नई नौकरी का अवसर, मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए किन बातों का रखना होगा खयाल

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope : यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में शुभ रहने वाला है, साथ ही लक का सहयोग प्राप्त होने से आर्थिक स्थितियों में भी सुधार नजर आ रहा है. आप निजी रिश्तों को काफी महत्व देंगे. पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे. सप्ताह मध्य में ध्यान रहें कड़वे बोल बोलने से आपका व्यवहार खराब हो सकता है. छोटी-मोटी नोंक-झोंक बड़ी लड़ाई में बदल सकती है. अपनी शर्तों को दूसरों पर लादने से बचें. यदि आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं तो इस बार आपको परीक्षा में सफलता मिल सकती है जिसमें एक मुख्य कारण भाग्य का सपोर्ट में आना है. सप्ताह अंत तक मन कुछ कारणों से खिन्न हो सकता है.
 
आर्थिक एवं करियर-  इस सप्ताह नौकरी की तलाश करने वालों को पुराने संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान सैलरी बढ़ सकती है. यदि आप किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रसन्न रखें. बिजनेस से जुड़े लोग मुनाफा कमाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं. नए व्यापार की शुरुआत करने से पूर्व जानकारों से राय लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि कारोबार में बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है. सोने-चांदी के व्यापार में बड़ी उधारी देने से बचना चाहिए, यदि देना ही पड़ता है तो कागजी कार्यवाही ठीक से कर लें. इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब मिल सकती है.
 
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह वाहन धीमी गति से चलाएं, अन्यथा बड़ी चोट लग सकती है. जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. लोहे व बिजली से संबंधित कार्य करते समय सावधान रहें, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. सेहत में रक्त चाप के रोगियों को सावधान रहना होगा. लम्बे समय से यदि बीपी हाई चल रहा है तो एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें. नॉनवेज का अधिक सेवन करने वाले इस सप्ताह इससे बचकर रहें. सप्ताह मध्य से गर्भवती महिलाओं को विशेष सजगता बरतने की सलाह है. 
 
परिवार एवं समाज- किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. संतान की उपलब्धियों  को देखकर आप संतुष्ट रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कुछ परेशानी होगी.  कठिन दौर में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, समय मिले तो उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें और सुख-दुख का मिलकर सामना करने से नकारात्मकता को कम कर पाएंगे. 23 तारीख के बाद से पुरानी बातों को बिल्कुल भी न उखाड़े क्योंकि नकारात्मक ग्रह पुराने डेटाबेस के आधार पर विवाद बढ़ाता है. पिता से सहयोग प्राप्त होगा.


शनि की राशि कुंभ में शुक्र का गोचर, मोह माया को त्यागने का इस राशि को आ सकते हैं विचार


आर्थिक संकट को न्यौता देते हैं घर में लगे ये प्लांट, अगर आपके यहां भी हैं तो तुरंत हटा लें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget