एक्सप्लोरर

Gemini Monthly Horoscope May 2025: मिथुन राशि मई मासिक राशिफल, प्रियजनों से हो सकता है मतभेद या टकराव

Gemini Monthly Horoscope May 2025: मिथुन राशि (Mithun) के लिए मई 2025 का महीना व्यापार, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मिथुन मासिक राशिफल.

Mithun Rashifal May 2025: मिथुन राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना अच्छा रहेगा. इस महीने प्रगति के योग बनेंगे. स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे. आइए विख्यात ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मिथुन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

मिथुन राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Gemini May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • दशम भाव में स्थित शनि की दशम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने के कारण व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. 6 मई तक दशम भाव में राहु के साथ स्थित बुध के कारण जड़त्व दोष बनेगा, जिससे व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • द्वादश भाव में स्थित गुरु का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे ई-कॉमर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स से जुड़े व्यवसायियों को सतर्क रहना होगा.
  • 14 मई से गुरु के आपकी राशि में आने पर उनकी सप्तम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ेगी, जिससे व्यवसाय में लाभ और मुनाफे के योग बनेंगे.
  • 18 मई से केतु के तृतीय भाव में स्थित होकर पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखने के कारण व्यापारिक साझेदारी में तनाव उत्पन्न हो सकता है, अतः साझेदार से संबंध मधुर बनाए रखें.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • द्वितीय भाव में स्थित मंगल की दशम और षष्ठ भाव पर दृष्टि से नवम-पंचम राजयोग बन रहा है, जिससे करियर में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. यदि परेशानियों से बचें तो स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी.
  • 6 मई तक दशम भाव में बुध और शुक्र के लक्ष्मीनारायण योग के कारण आप अपनी नौकरी से संतुष्ट रहेंगे. 17 मई तक दशम भाव में शनि और राहु की युति से बनने वाला श्रापित दोष आपकी वाणी को कठोर बना सकता है, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है.
  • 14 मई से सूर्य की द्वादश भाव में स्थिति और षष्ठ भाव पर दृष्टि के कारण अनुशासन के साथ कार्य करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. दशम भाव के स्वामी गुरु 14 मई से आपकी राशि में स्थित रहेंगे, जिससे आजीविका की दिशा में संघर्ष कर रहे लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • दशम भाव में स्थित शनि की दशम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी.
  • 14 मई से गुरु की सप्तम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. 17 मई तक दशम भाव में शुक्र-राहु की युति के कारण प्रियजनों से टकराव और मतभेद हो सकते हैं. 18 मई से केतु की पंचम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • द्वितीय भाव में स्थित मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से खिलाड़ी वर्ग को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 13 मई तक दशम भाव में स्थित शुक्र और द्वादश भाव में स्थित गुरु के बीच 3-11 का संबंध बन रहा है, जिससे कानून,इंजीनियरिंग होटल मैनेजमेट, BCA, BBA के छात्रों को अब रोजगार की दिशा में प्रयास करना चाहिए.
  • 14 मई से गुरु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ेगी, जिससे LIC HFL, SEBI, RBI Grade B जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है.
  • 30 मई तक दशम भाव में स्थित शुक्र का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे साइबर सिक्योरिटी और BLOCKCHAIN जैसे क्षेत्रों से जुड़े विद्यार्थियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • 1 से 17 मई तक दशम भाव में शनि-राहु की युति के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं-विशेषकर पाचन तंत्र या एसिडिटी-परेशान कर सकती हैं. 13 मई तक द्वादश भाव में स्थित गुरु की सप्तम दृष्टि षष्ठ भाव पर पड़ने से किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें; समय रहते डॉक्टर से परामर्श लें.
  • 14 मई से गुरु की आपकी राशि में स्थिति और अष्टम भाव से षडाष्टक दोष के कारण किसी स्पोर्ट्स से जुड़ी यात्रा रद्द हो सकती है.पूरे माह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि वालों के लिए उपाय (Gemini Rashi 2025 Upay)

8 मई, मोहिनी एकादशी: तुलसी पत्र और मिश्री भगवान विष्णु को अर्पित करें और "ॐ विष्णवे नमः" मंत्र का जाप करें. साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
27 मई, शनि जयंती: प्रातः स्नान कर "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र की तीन माला जाप करें और किसी ज़रूरतमंद को काले वस्त्र का दान करें.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया 2026 में कब होगी, नोट कर लें डेट और सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: वृद्धि योग, रवि प्रदोष और रोहिणी नक्षत्र से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget