एक्सप्लोरर

Gemini Monthly Horoscope August 2024: मिथुन मासिक राशिफल, लव और मैरिड लाइफ के लिए शुभ रहेगा अगस्त का महीना

Gemini Monthly Horoscope August 2024: मिथुन राशि (Mithun) के लिए अगस्त 2024 महीना व्यापार, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मिथुन का मासिक राशिफल.

Mithun Rashifal August 2024: मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना अच्छा रहेगा. खासकर नवविवाहित, लवमेट्स और विवाहितों के लिए महीने शुभ रहने वाला है.  

आइए विख्यात ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मिथुन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

मिथुन राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Gemini August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक तृतीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग बन रहा है, जिससे आपके खर्चों में एकाएक वृद्धि होगी और इसस असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. लेकिन खर्च की गई राशि व्यर्थ नहीं जाएगी, बल्कि आपको इसका लाभ भी मिलेगा. ऐसे में बिजनेस को लेकर किए गए खर्च से परेशान होने की जरूरत नहीं है.

16 अगस्त से सूर्य का सप्तम नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे सरकारी कर्मचारियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है. 25 अगस्त तक एकादश भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे अगस्त में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर प्रतीत होती है. इसलिए बहुत जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करें.

25 अगस्त तक मंगल की आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आपनी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा और फिर से आमदनी में बढ़ोतरी होगी. 16 से 21 अगस्त तक तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा. इस योग के प्रभाव से भी आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में काफी मददगार होगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक द्वादश भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा. इस योग के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी. 23 अगस्त तक शुक्र का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है.

15 अगस्त तक सूर्य का षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कर्मचारियों के लिए यह माह उत्तम फलदायी साबित होगा. 16 अगस्त से सूर्य तृतीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे करियर ग्राफ को ऊपर से जाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक तृतीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग बन रहा है जिससे नव विवाहित दंपती एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे. खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा.

16 अगस्त को सूर्य देव तृतीय भाव में रहेंगे जो कि लव लाइफ के लिए अच्छा है. अगर आपके पार्टनर किसी नौकरी की तलाश में हैं तो उनकी कामना इस समय पूरी हो सकती है या किसी कार्य में सफलता मिल सकती है.

हालांकि 24 अगस्त से चतुर्थ भाव में शुक्र-केतु की युति होने से लव लाइफ में अहम की टकराव स्थिति पैदा हो सकती है. लेकिन आप अपने प्रेम और  व्यवहार से रिश्ते को बचाने और बनाए रखने में कामयाब होंगे.

26 अगस्त से मंगल की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. मिथुन राशि वाले इस महीने एक आदर्श पति/पत्नी साबित होंगे.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक द्वादश भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा.

23 अगस्त तक शुक्र का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायॉलजी, ऐस्ट्रोनॉमी, फॉरेंसिक साइंस, स्टूडेंट्स कमजोर सब्जेक्ट पर पकड़ बना कर पढ़ना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे. गुरु का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे स्टूडेंट्स एण्ड लनर्स की एकाग्रता में कमी आएगी, लेकिन आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने शुरू होंगे. र्स्पोट्स पर्सन को किसी मंच पर सम्मानित किया जा सकता है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे लेकिन शनि की दशवीं दृष्टि षष्ठ भाव होने के कारण बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से आपको स्वयं के प्रति लापरवाह बनाएगा, आप अपनी लापरवाही के कारण खुद ही अपनी गलतियों से बीमार हो सकते हैं. सेहत में सुधार लाने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं.

मिथुन राशि वालों के लिए उपाय (Gemini Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और गणेश जी की पूजा करें. ऊँ गणेशाय नमः मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ा कर उन्हें राखी अर्पित करें. भाई को हरी डोरी वाली राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024 Date: जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, किस दिन होगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget