एक्सप्लोरर

Garuda Purana: लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज और दुर्भाग्य में बदल जाएगा भाग्य, इसलिए भूलकर भी न करें ये काम

Garuda Purana: दैनिक जीवन में हम कई कामों को करते हैं. लेकिन शास्त्रों में हर काम के लिए समय तय किए गए हैं. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गलत समय में किए कुछ काम दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti: हिंदू धर्म से कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हैं, जोकि वर्षों से चली आ रही है. धार्मिक ग्रंथों में कहा गया कि जो इन परंपराओं का पालन नहीं करता उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है.

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक गरुड़ पुराण ग्रंथ में स्वर्ग, नरक, मृत्यु और पुनर्जन्म के साथ ही ज्ञान, धर्म और नीति-नियम के बारे में भी बताया गया है. गरुड़ पुराण में बताई इन बातों का जो व्यक्ति अनुसरण करता है उसका जीवन सुखमय होता है. लेकिन अगर आप धर्म और नीति-नियम के विरुद्ध काम करेंगे तो इससे आपको कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.

गरुड़ पुराण ग्रंथ अंक के आचारकांड में दैनिक जीवन से जुड़े कुछ कामों के बारे में बताया गया है. साथ ही इन कामों को करने के नियम और समय के बारे में भी बताया गया है. अगर आप गलत समय में इन कामों को करेंगे तो इसका फल आपको प्राप्त नहीं होगा और साथ ही ये दुर्भाग्य का कारण भी बन सकते हैं. जानते हैं इन कामों के बारे में.

गलत समय नहीं करें ये 4 काम

  • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. इसलिए गुरुवार के दिन को भाग्य का कारक माना गया है. शास्त्रों और धर्म ग्रंथों के अनुसार गुरुवार के दिन कभी भी बाल नहीं कटवाने चाहिए, शेविंग नहीं करनी चाहिए, घर पर पोछा नहीं लगाना चाहिए, विवाहित स्त्रियों को बाल नहीं धोने चाहिए और मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए. गुरुवार के दिन ये कार्य वर्जित माने गए हैं. अगर आप इस दिन इन कामों को करेंगे तो इससे दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है.
  • शास्त्रों में नाखून काटने के लिए भी दिन और समय निर्धारित किए गए हैं. लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं करते और किसी भी दिन या किसी भी समय नाखून काट लेते हैं. ऐसा करना अपशकुन माना जाता है. कहा जाता है कि रात में नाखून काटने से घर पर लक्ष्मी का वास नहीं होता और दरिद्रता छा जाती है. वहीं गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन भी नाखून काटना वर्जित होता है.
  • तुलसी पौधे में जल चढ़ाने और पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और ऐसे घर पर सदा उनका वास होता है. लेकिन अगर आप शाम के समय तुलसी में जल चढ़ाते हैं या पत्ते तोड़ते हैं तो यह उल्टा दुर्भाग्य का कारण बन सकता है. इसलिए शाम के समय केवल तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए.
  • हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से होता है. झाड़ू से घर की सफाई करने और घर को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है. लेकिन अगर आप शाम के समय झाड़ू लगाते हैं तो इससे घर की सारी सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और दरिद्रता आने लगती है. इसलिए सूर्यास्त से पहले ही घर की सफाई कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hindu Dharma: जमीन पर बैठकर खाना, हिंदू धर्म से जुड़ी इन मान्यताओं से पीछे का विज्ञान जान रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget